“पद्मनाभस्वामी थीम पर 111 फीट पंडाल, 21 फीट गणेश प्रतिमा के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब”

 

Loksadan।   कोरबा/कटघोरा :- गणेशोत्सव के पावन अवसर पर कटघोरा नगर एक बार फिर भक्ति और श्रद्धा का गढ़ बन गया है। जयदेवा गणेशोत्सव समिति द्वारा आयोजित “कटघोरा का राजा” का भव्य आयोजन इस वर्ष भी अपनी अनूठी भव्यता और धार्मिक आस्था के कारण देशभर में सुर्खियों में है। रविवार को गणपति बप्पा के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े।

 

इस बार पंडाल का स्वरूप केरल स्थित पद्मनाभस्वामी मंदिर की तर्ज पर तैयार किया गया है। 111 फीट ऊँचे इस पंडाल में 21 फीट ऊँची श्री गणेश प्रतिमा विराजमान है,जिसका अलौकिक स्वरूप श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रहा है। प्रतिमा के साथ ही जीवंत हनुमान जी की प्रतिमा,विविध धार्मिक झांकियां और आकर्षक साज-सज्जा भक्तों को अपनी ओर खींच रही हैं।

 

कारीगरों की महीनों की मेहनत भव्य पंडाल कोलकाता से आए कुशल कारीगरों ने एक माह से भी अधिक समय तक दिन-रात परिश्रम कर तैयार किया है। प्रतिमा और झांकियों का निर्माण राजनांदगांव जिले के थनौद ग्राम स्थित राधे आर्ट गैलरी में हुआ है। समिति हर वर्ष नई थीम पर भव्य पंडाल सजाने की परंपरा निभाती आ रही है। यही कारण है कि “कटघोरा का राजा” अब केवल कोरबा ही नहीं,बल्कि प्रदेश और देशभर में अपनी अलग पहचान बना चुका है।

 

श्रद्धालुओं का सैलाब भक्तों का उत्साह इस बार देखने लायक है। कोरबा जिले के अलावा जांजगीर-चांपा,बिलासपुर,अंबिकापुर, रायगढ़,शक्ति और कोरिया जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भीड़ में महिलाएं,बच्चे और बुजुर्ग सभी शामिल होकर गणपति बप्पा के दर्शन का लाभ ले रहे हैं। विशेष रूप से युवा और बच्चे पंडाल में आकर्षक झांकियों और प्रतिमाओं के साथ फोटो और सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं।

 

गंगा आरती ने बांधा समा आरती के समय प्रस्तुत की जा रही गंगा आरती की थीम श्रद्धालुओं के बीच अत्यंत लोकप्रिय हो रही है। संगीतमय आरती के दौरान सैकड़ों भक्त एक स्वर में बप्पा की जय-जयकार करते हैं और भक्ति रस में डूब जाते हैं। डमरू,मंजीरा,ढोल-नगाड़े और शंखनाद से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठता है।

 

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की है। कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी स्वयं पंडाल स्थल और मेले की व्यवस्थाओं पर नजर रख रहे हैं। नगर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही “सजग कोरबा” के फ्लेक्स और म्यूजिकल संदेशों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भीड़ में सुरक्षित और सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

 

स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा भव्य आयोजन से कटघोरा नगर की रौनक भी देखते ही बन रही है। मेले में सजाई गई दुकानों पर खिलौनों,मिठाइयों और सजावटी सामानों की खरीददारी से बाजार गुलजार हैं। स्थानीय छोटे व्यापारी और अस्थायी दुकानदारों के लिए यह आयोजन अतिरिक्त आय का साधन बन गया है।

 

आयोजन का महत्व और परंपरा 27 अगस्त से प्रारंभ हुआ यह गणेशोत्सव अब चरम पर है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग दर्शन के लिए आ रहे हैं और रात देर तक भक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले रहे हैं। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है,बल्कि सामाजिक एकता,सांस्कृतिक संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना भी है कटघोरा का राजा अब श्रद्धा,उत्साह और भक्ति का ऐसा केंद्र बन चुका है,जहां पहुंचकर हर कोई भक्तिभाव में सराबोर हो जाता है।

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त