कोरबा में कानून व्यवस्था को खुली चुनौती

✍️ भागीरथी यादव 

 

आबकारी टीम पर जानलेवा हमला, अधिकारी ढाई घंटे तक बंधकसरकारी वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस के पहुंचने पर छूटे अफसर

कोरबा, 20 दिसंबर।

जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत भैसमा गांव के पहरीपारा में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हालात इतने बिगड़ गए कि टीम का नेतृत्व कर रहे आबकारी अधिकारी नारायण सिंह कंवर को करीब ढाई घंटे तक बंधक बना लिया गया।


मारपीट, तोड़फोड़ और बंधक बनाने की वारदात

प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी टीम में दो वर्दीधारी जवान, एक मुखबिर और स्कॉर्पियो वाहन चालक शामिल थे। कार्रवाई के दौरान विवाद बढ़ा और अचानक ग्रामीणों ने उग्र रूप धारण कर लिया।

आरोप है कि मुखबिर प्रमोद देवांगन और वाहन चालक के साथ जमकर मारपीट की गई, वहीं सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

जान बचाकर भागे टीम के सदस्य

घटना के दौरान टीम के अन्य सदस्य किसी तरह मौके से निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे और तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी।

112 की टीम लौटी खाली हाथ, बाद में पुलिस ने छुड़ाया अधिकारी

सूचना मिलने पर 112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों के आक्रोश के चलते उसे वापस लौटना पड़ा। इसके बाद उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करते हुए बंधक बनाए गए अधिकारी को सुरक्षित बाहर निकाला।

ग्रामीणों का गंभीर आरोप, जांच के आदेश

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मुखबिर द्वारा अवैध वसूली की जा रही थी, जिससे नाराजगी बढ़ी और यह घटना हुई।

आबकारी अधिकारी आशा सिंह ने बताया कि मामले में तत्काल पुलिस शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मारपीट की शिकायत मिली है, जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्थिति नियंत्रण में, पुलिस तैनात

फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

यह घटना न केवल प्रशासन की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है, बल्कि सरकारी अधिकारियों पर बढ़ते हमलों की चिंताजनक तस्वीर भी पेश करती है।

  • Related Posts

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

        कोरबा/दर्री। होली के दिन दर्री थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ढिंढोलभाटा स्थित साईं गजानंद इंडियन गैस एजेंसी के पीछे झाड़ियों में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलते हुए गैस एजेंसी परिसर तक पहुंच गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई। घटना की सूचना तुरंत दर्री थाना को दी गई। सूचना मिलते ही सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी विकास यादव, सुनील यादव, उपेश जांगड़े और हूमेश राठौर ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। आग लगातार गैस एजेंसी की ओर बढ़ रही थी, जहां बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर मौजूद थे। यदि आग एजेंसी के अंदर तक पहुंच जाती तो भीषण विस्फोट और बड़ी जनहानि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था। सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी और सूझबूझ से होली के दिन शहर एक बड़ी त्रासदी से बच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दमकल टीम की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी आगजनी की घटना को टाल दिया।

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

        कोरबा। शहर के व्यस्त अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक स्कॉर्पियो में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे ओवरब्रिज से गुजर रही स्कॉर्पियो से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही दिखाई देने लगीं। घटना के बाद पुल पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। टीआई मोतीलाल पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। वहीं आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को भी तत्काल सूचना दी गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह रही कि समय रहते वाहन सवार बाहर निकल गए, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शहर के सबसे व्यस्त ओवरब्रिज पर हुई इस घटना से कुछ देर के लिए इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। (देखें VIDEO)

    अन्य खबरे

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी