जम्मू-कश्मीर: कुलगाम एनकाउंटर में एक आतंकी मार गिराया, बाकी आतंकियों को घेरकर जारी है ऑपरेशन

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार रात को हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया है, जिसकी जानकारी चिनार कोर ने शनिवार को दी. भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और विशेष अभियान समूह (SOG) द्वारा चलाए जा रहे इस संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान का संचालन अभी भी जारी है. चिनार कोर ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान रातभर रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही, और सतर्क सैनिकों ने आतंकियों की घेराबंदी को और मजबूत किया. इसके अलावा, सेना को आशंका है कि इलाके में 2 से 3 और आतंकवादी छिपे हो सकते हैं, जिसके चलते तलाशी अभियान जारी है.

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने एक संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया है. एक अधिकारी के अनुसार, इलाके में आतंकवादी गतिविधियों की गुप्त सूचना मिलने के बाद शनिवार को सर्च ऑपरेशन की शुरुआत की गई. इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई

जंगल में कितने आतंकवादी छिपे हैं, इसकी जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं है. ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. सूत्रों के अनुसार, ये छिपे हुए आतंकवादी पीपुल्स एंटी-फासीस्ट फ्रंट (PAFF) संगठन से संबंधित हैं.

आज कुलगाम में हुए ऑपरेशन को जम्मू-कश्मीर में इस सप्ताह की तीसरी मुठभेड़ के रूप में देखा जा रहा है. इससे पहले, 28 जुलाई को सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन महादेव के तहत लिडवास के जंगलों में पहलगाम हमले में शामिल तीन आतंकियों को मार गिराया था. इसके बाद, 31 जुलाई को पुंछ में नियंत्रण रेखा के निकट दो और आतंकियों को घुसपैठ के दौरान neutralize किया गया.

दो से तीन आतंकवादी के होने की आशंका

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादियों की उपस्थिति की संभावना है, जिनके विदेशी नागरिक होने का संदेह है. सुरक्षा बलों की एक टीम इन आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. इस समय यह स्पष्ट नहीं है कि कितने आतंकवादी मारे गए हैं या गिरफ्तार किए गए हैं. ऑपरेशन अभी भी जारी है.

हथियारों के साथ तीन आतंकी मददगार गिरफ्तार

कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से हथियार बरामद हुए हैं. पुलिस, सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की 96 बटालियन की एक संयुक्त टीम ने मुख्य सड़क क्राड उत्तेरसू पर नियमित जांच के दौरान एक ऑल्टो कार को रोका. तलाशी के दौरान तीन संदिग्धों को पकड़ा गया, जिनमें से एक पिस्तौल, ग्रेनेड और एके 47 के 41 राउंड मिले. गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की पहचान इश्फाक अहमद भट, इशान अकरम और वसीम रहमान शेख के रूप में हुई है.

  • Related Posts

    काला हिरण शिकार मामला: राजस्थान हाईकोर्ट में सलमान खान की अपील पर सुनवाई टली

    ✍️ भागीरथी यादव     जयपुर में 28 साल पुराने काला हिरण शिकार प्रकरण में अभिनेता सलमान खान की अपील पर सुनवाई फिलहाल टल गई है। उनकी सजा के खिलाफ दायर अपील पर जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू की बेंच में सुनवाई होनी थी, लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया। अब यह प्रकरण मुख्य न्यायाधीश के समक्ष भेजा गया है, जो तय करेंगे कि आगे सुनवाई किस बेंच में होगी। साल 1998 में दर्ज इस मामले में 5 अप्रैल 2018 को निचली अदालत ने सलमान खान को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51 के तहत पांच वर्ष की सजा सुनाई थी। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। सह-आरोपी सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम और तब्बू को पहले ही बरी किया जा चुका है। राज्य सरकार ने सह-आरोपियों के बरी होने के खिलाफ अपील दायर की है, जबकि सलमान खान ने अपनी सजा को चुनौती दी है। फिलहाल दोनों अपीलें लंबित हैं और नई बेंच तय होने के बाद ही आगे की सुनवाई होगी।  

    बजट से पहले महंगाई का झटका: कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹50 महंगा, जानें आपके शहर का नया रेट

    ✍️ भागीरथी यादव   नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026 की घोषणा से ठीक पहले सरकार ने व्यापारिक जगत को बड़ा झटका दिया है। 1 फरवरी 2026 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों को स्थिर रखा गया है। महानगरों में अब क्या हैं नए दाम? कीमतों में इजाफे के बाद देश के प्रमुख महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम अब इस प्रकार हैं: शहर नया रेट (19kg सिलेंडर) दिल्ली ₹1,740.50 कोलकाता ₹1,844.50 मुंबई ₹1,692.00 चेन्नई ₹1,899.50 आम जनता और घरेलू बजट पर क्या होगा असर? बाहर खाना होगा महंगा: कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में होता है। ऐसे में आने वाले दिनों में बाहर खाना-पीना महंगा होने की पूरी संभावना है। घरेलू रसोई को राहत: आम परिवारों के लिए सुकून की खबर है कि घरेलू सिलेंडर के दाम 8 अप्रैल 2025 के पुराने रेट पर ही बरकरार हैं। सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के बजट को फिलहाल प्रभावित नहीं होने दिया है। बजट से पहले दबाव का संकेत आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि बजट पेश होने से ठीक पहले कीमतों में यह बदलाव संकेत देता है कि सरकार ऊर्जा लागत को लेकर कड़े फैसले ले सकती है। कमर्शियल गैस की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर लॉजिस्टिक्स और सर्विस सेक्टर पर भी देखने को मिल सकता है।    

    अन्य खबरे

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी