अटल जी के नाम पर आयोजन या प्रशासनिक औपचारिकता

✍️ भागीरथी यादव

 

मनेन्द्रगढ़ में अटल परिसर लोकार्पण बना विवाद की वजह, उपाध्यक्ष ने CMO पर लगाए गंभीर आरोप

एमसीबी/मनेन्द्रगढ़।

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से जुड़े अटल परिसर के वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका प्रशासन विवादों में घिर गया है। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र पटवा की गैरमौजूदगी और अव्यवस्थित आयोजन ने प्रशासनिक कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र पटवा ने सीधे तौर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) पर मनमानी, लापरवाही और पारदर्शिता के अभाव के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी जैसे युगद्रष्टा नेता के नाम पर आयोजित कार्यक्रम में जिस गरिमा, गंभीरता और समन्वय की अपेक्षा थी, वह पूरी तरह नदारद रही।

पटवा का आरोप है कि लोकार्पण कार्यक्रम का न तो समुचित प्रचार-प्रसार किया गया और न ही नगर के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, पत्रकारों और आम नागरिकों को समय रहते सूचना दी गई। यहां तक कि वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़ने के लिए आवश्यक लिंक अथवा कोड भी कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों को उपलब्ध नहीं कराए गए, जिससे वे चाहकर भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।

उन्होंने इसे प्रशासनिक लापरवाही करार देते हुए कहा कि इस अव्यवस्था से न केवल जनप्रतिनिधियों का अपमान हुआ है, बल्कि अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महान व्यक्तित्व के नाम से जुड़े आयोजन की गरिमा को भी ठेस पहुंची है।

उपाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि अटल परिसर का लोकार्पण कोई सामान्य औपचारिकता नहीं था, बल्कि यह नगरवासियों की भावनाओं से जुड़ा एक ऐतिहासिक अवसर था। ऐसे महत्वपूर्ण आयोजनों में सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी थी, लेकिन समन्वयहीन कार्यप्रणाली के कारण यह अवसर विवाद में तब्दील हो गया।

धर्मेन्द्र पटवा ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह के महत्वपूर्ण आयोजनों में सभी जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेकर पारदर्शी और समावेशी व्यवस्था अपनाई जानी चाहिए, ताकि ऐसी चूक दोबारा न हो।

समाचार लिखे जाने तक इस पूरे मामले पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इन आरोपों पर क्या रुख अपनाता है और भविष्य में ऐसी प्रशासनिक चूकों से बचने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी