प्रेस रिपोर्टर क्लब बिलासपुर की संगठनात्मक बैठक संपन्न

 

नवनियुक्त सदस्यों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र व आईडी कार्ड

बिलासपुर।

प्रेस रिपोर्टर क्लब बिलासपुर की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार, 11 जनवरी 2026 को दोपहर 2 बजे अन्नपूर्णा विहार स्थित संगठन कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने की। कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार, विधि विशेषज्ञ तथा समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन में नवप्रवेशित सदस्यों का परिचय, उन्हें नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र प्रदान करना तथा पत्रकारिता के मूल्यों और दायित्वों पर मार्गदर्शन देना रहा। इस दौरान संगठन के विस्तार, भावी योजनाओं और पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जिसे निष्पक्षता, निर्भीकता और जनहित के साथ निभाना प्रत्येक पत्रकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज होते हैं और उन्हें सच्चाई के साथ खड़े रहना चाहिए।

प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम बालबोंदरे ने संगठनात्मक एकता, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व को मजबूत करने पर बल दिया। प्रदेश संरक्षक प्रभात राय ने कहा कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, पत्रकार को सत्य और पारदर्शिता के मार्ग पर अडिग रहना चाहिए।

प्रदेश सह सचिव पी. आनंद राव ने पत्रकारों से राष्ट्र और समाज के विकास के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। वहीं प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश चौथवानी ने संगठन के विस्तार और पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर प्रयास की बात कही।

प्रदेश विधिक सलाहकार प्रार्थना खंडेलवाल ने संविधान की मर्यादाओं में रहकर पत्रकारिता करने की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. नीलकमल गर्ग ने तथ्यों के गहन विश्लेषण और निष्पक्ष रिपोर्टिंग को पत्रकारिता की आत्मा बताया।

प्रदेश संरक्षक गंगा प्रसाद बंजारे, डॉ. रमेश वैष्णव, उस्मान खान और यमुना प्रसाद गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए निर्भीक एवं दबावमुक्त पत्रकारिता का संदेश दिया। पार्षद इब्राहिम खान अब्दुल ने कहा कि सत्य के पक्ष में खड़े पत्रकार समाज और लोकतंत्र के लिए अमूल्य होते हैं।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के नए सदस्यों को विधिवत नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र प्रदान किए गए। अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने और पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया।

बैठक में बिलासपुर जिले से जिला अध्यक्ष विजय साहू, उपाध्यक्ष संतोष निषाद, सचिव रिचा खंडेलवाल, सह सचिव ओम प्रकाश पटेल, कोषाध्यक्ष कमल कुमार मित्तल, मीडिया प्रभारी चंदन कुमार, जिला संरक्षक चंद्र कुमार निर्णेजक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त