कोरबा। तीन रंगों से बना हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हम सभी को त्याग, शांति तथा समृद्धि के साथ निरंतर गतिशील रहने का संदेश देता है। देश को ऊंचाई पर ले जाने में युवाओं की अहम भूमिका होती है। इसलिए उन्हें तिरंगे में छिपी राष्ट्रीयता की भावना हो अपने जीवन के हर क्षण में धारण कर के रखना होगा। तभी हम देश को विकसित भारत की राह पर अग्रसर रखने पूर्ण समर्पण से अपना योगदान सुनिश्चित कर सकते हैं।
यह बातें कमला नेहरू महाविद्यालय में बुधवार को आयोजित तिरंगा रैली को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर ने कहीं। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों को 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पदयात्रा, रैली, साइकिल रैली, नुक्कड़ नाटक आदि माध्यमों से समाज के लोगों में तिरंगा ध्वज के प्रति आदर तथा सम्मान की भावना के साथ राष्ट्रभक्ति का मंत्र संप्रेषित करना है। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ बोपापुरकर के नेतृत्व में रासेयो अधिकारियों सहायक प्राध्यापकों एवं स्वयंसेवकों ने तिरंगा ध्वज हाथ में लेकर राष्ट्रभक्ति की शपथ ली। स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ बोपापुरकर ने आगे कहा कि युवाओं के द्वारा आयोजित तिरंगा रैली समाज में राष्ट्रीयता का भाव बढ़ाएगा। कार्यक्रम में भूगोल विभाग के अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, रासेयो जिला संगठक वाय के तिवारी कार्यक्रम अधिकारी जीएम उपाध्याय, वरिष्ठ स्वयंसेवक पूजा केवट, मुस्कान राजपूत, शिवानी सिंह, हर्षवर्धन खूंटे, सुखनंदन सोनकर, देवांश कुमार, अश्विन लकड़ा, गीतांजलि, सुरुचि खरे उपस्थित रहे।
शर्मनाक: दही मांगने के बहाने घर में घुसा शिक्षक, नाबालिग छात्रा से की छेड़खानी; छोटी बहन की बहादुरी से बचा सम्मान
✍️ भागीरथी यादव पचपेड़ी: जांजगीर-चांपा जिले के पचपेड़ी क्षेत्र से गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक 50 वर्षीय शिक्षक ने दही मांगने के बहाने एक किसान के घर में घुसकर उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी की। छोटी बहन की सूझबूझ और शोर मचाने की वजह से आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्या है मामला? आरोपी की पहचान रोहित पटेल (50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जांजगीर-चांपा के पामगढ़ (ग्राम सिर्री) का निवासी है और पचपेड़ी में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। बहाना बनाकर प्रवेश: सोमवार को आरोपी शिक्षक क्षेत्र के एक किसान के घर पहुंचा। उसने घर में दही होने की बात पूछी और इसी बहाने अंदर दाखिल हो गया। अकेली पाकर की हरकत: उस वक्त घर में किसान की दो बेटियां अकेली थीं। आरोपी ने बड़ी बहन (नाबालिग छात्रा) को झांसा देकर कमरे में बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। विरोध कुचलने का प्रयास: जब छात्रा ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसका मुंह दबाकर उसे चुप कराने की कोशिश की। छोटी बहन की जांबाजी घटना के दौरान छात्रा की छोटी बहन पास ही मौजूद थी। अपनी बड़ी बहन की आवाज सुनकर वह तुरंत कमरे की ओर भागी। अंदर का मंजर देख वह डरी नहीं, बल्कि उसने पूरी ताकत से शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और पड़ोसी मौके की ओर दौड़े। लोगों को आता देख आरोपी शिक्षक घबरा गया और मौके से फरार हो गया। पुलिस की कार्रवाई परिजनों की शिकायत पर पचपेड़ी पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी शिक्षक रोहित पटेल को पकड़ लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।






