पाली ( दर्री पारा) में उल्टी दस्त का प्रकोप- दो ग्रामीण की अकाल मौत

कोरबी चोटिया -जिले की सीमा क्षेत्र एवं पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पाली के दर्री पारा मोहल्ले में पिछले एक सप्ताह पुर्व फैली संक्रामक बीमारी उल्टी दस्त से दो ग्रामीणों की अकाल मौत हो गई है और महिला एवं पुरुष बच्चें लगभग 1 दर्जन लोगों को आनन फानन में इलाज के लिए पोड़ी उपरोड़ा भेजा गया था, जिन्हें 5 दिन बाद छुट्टी दे दी गई है,

हमारे संवाददाता ने घटनास्थल पर पहुंच कर उल्टी दस्त से पीड़ित ग्रामीण से जानकारी एकत्रित कर बताया कि जिले का दुरस्थ वनांचल ग्राम पाली दर्री पारा में बीमारी से ग्रसित ग्रामीणों ने बताया कि वहां उल्टी दस्त फैलने के पूर्व मौसमी बीमारियों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य केंप नहीं लगाया था ना ही विभाग की गाइडलाइन अनुसार दूरस्थनांचल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग के फील्ड वर्करों ने जरूरी समुचित दवाइयों का वितरण किया था, ग्रामीण जानकारी के अभाव में अपने स्वयं के खर्चे से सीमावर्ती एम सी बी जिले में जाकर इलाज कराना जरूरी समझा, इस संक्रामक बीमारी के फैलने के दो दिन बाद इस जान लेवा संक्रमित बीमारी से पीड़ित ग्रामीणो ने स्थानीय सरपंच सुमार सिंह, को घटने के बारे में अवगत कराया, तत्पश्चात स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिलने के उपरांत विभाग अपने कुंभकर्णी नींद से जागा, और हरकक में आई तब तक समय पर इलाज के अभाव में संपत्त सिंह पिता सुखराज सिंह कुसरो 60 वर्ष की अकाल मृत्यु हो गई,जिसके बाद पुरा मोहल्ला गमगीन हो गया और देखते देखते स्कूली बच्चे एवं महिलाओं को भी संक्रमित बीमारी उल्टी दस्त शुरू हो गया जिसमें गनपत सुकरिया बाई 50 वर्ष,राम लाल देवशनिया 60 वर्ष,मान सिंह25 ,नीरा बाई सोहन 16 वर्ष, पार्वती, सावित्री, एवं राजु ,हिरमतिया ज्ञान सिंह 27 वर्ष , काजल रुप सिंह, तिलेश्वर एवं अन्य ग्रामीणों का पोड़ी उपरोड़ा में उपचार चल रहा था कि 5 दिन बाद इतवार पिता बाबू लाल गोड़,की अकाल मृत्यु हो गई,

इस संबंध में उल्टी दस्त से हुई मौत संपत्त सिंह, के दामाद गोरे लाल, ने बताया कि उसके ससुर की समय पर उचित इलाज नहीं होने से 24 घंटे के भीतर मौत हो गई, जिससे अभी तक गांव में पुरी तरह फैली बिमारी की रोकथाम नहीं होने के कारण क्रिया कर्म भी नहीं किया गया है गोरे लाल, ने शासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की है, बीमारी से पीड़ित पार्वती बाई ने बताया कि उसे कमजोरी और थकान महसूस हो रही है स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ओ आर एस की पुड़िया और दर्द की टेबलेट दे कर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है दर्री पारा की कुल आबादी 260 है और 71 मकान चिन्हित कर मोहल्ले के प्राथमिक शाला स्कूल में घटने के बाद उलटी दस्त संक्रामक बीमारी फैलने से 32 छात्र छात्राओं की उपस्थित में कुल मात्र पांच बच्चे स्कूल आ रहे हैं, संस्था के प्रधान पाठक जय कुंवर, ने बताया कि दर्री पारा, में उल्टी दस्त फैसले से बच्चों की संख्या कम हो गई है, इस संबंध में जब पाली उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ आर एच ओ आनंद कुमार सोरठे, से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि ग्राम पाली के दर्री पारा में पिछले डेड सप्ताह पूर्व उल्टी दस्त की शिकायत मिली थी जिनमें दो ग्रामीणों की मौत हो गई है और लगभग एक दर्जन लोगों को इलाज के लिए पोड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रवाना किया गया था और ग्राम में कैंप भी लगाया गया था तत्पश्चात इलाज के बाद उनके गृह ग्राम वापस भेज दिया गया और उनका समय-समय पर देखभाल किया जा रहा है, सी एच ओ रिया पोर्ते, के अनुसार स्वास्थ्य कर्मियों की आज से अनिश्चित कालिन हड़ताल में चले जाने से उलटी दस्त प्रभावित गांव में उपचार एवं कामकाज पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है फिलहाल स्थिति अभी कुछ कंट्रोल में है और गांव पुरी तरह गमगीन माहौल में समा गया है

  • Related Posts

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में लोगों को चाकू दिखाकर भयभीत करने वाले दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो धारदार लोहे के चाकू जब्त किए हैं। वहीं क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 मार्च 2026 को महाराणा प्रताप चौक, तालापारा के पास दो युवक राहगीरों को धारदार लोहे का चाकू दिखाकर डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे थे। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो नग लोहे के धारदार चाकू बरामद किए गए। पुलिस ने इस मामले में शेरा मिरी (33 वर्ष), पिता झुराराम निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा तथा अभिषेक दिवाकर (24 वर्ष), पिता होरीलाल निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की। इसके अलावा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अमन बघेल (23 वर्ष), पिता बाबूराम तथा मुकेश पुरी गोस्वामी (24 वर्ष), पिता लक्ष्मण पुरी, दोनों निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा, थाना सिविल लाइन के विरुद्ध भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    जनकपुर काष्ठागार में लकड़ी घोटाले का खुलासा: टीपी में 150 की जगह ट्रक से निकली 208 नग लकड़ी, 58 नग अतिरिक्त मिलने से मचा हड़कंप

    एमसीबी/ जिले के जनकपुर काष्ठागार में लकड़ी की हेराफेरी का बड़ा मामला सामने आया है। वन विभाग के कर्मचारियों और ठेकेदार की मिलीभगत से लॉट से अधिक लकड़ी ट्रक में लोड कर बाहर भेजने की कोशिश का आरोप लग रहा है। मामला तब उजागर हुआ जब जांच के दौरान ट्रक से ट्रांजिट पास (TP) में दर्ज मात्रा से 58 नग अधिक लकड़ी बरामद हुई। मिली जानकारी के अनुसार काष्ठागार से लकड़ी लेकर जा रहे एक ट्रक में टीपी के अनुसार 150 नग लकड़ी दर्ज थी, लेकिन जब कर्मचारियों के संदेह के बाद ट्रक को रोका गया और उसे खाली कर गिनती की गई तो उसमें कुल 208 नग लकड़ी पाई गई। इस तरह 58 नग लकड़ी अतिरिक्त मिलने से पूरे मामले में गड़बड़ी की आशंका और गहरा गई है। छोटे कर्मचारियों ने रोका ट्रक बताया जा रहा है कि काष्ठागार के कुछ छोटे कर्मचारियों को ट्रक में अधिक लकड़ी लोड होने का संदेह हुआ। उन्होंने इसका विरोध करते हुए ट्रक को गेट पर ही रोक दिया और गेट में ताला लगाकर उसे बाहर जाने से रोक दिया। कर्मचारियों ने साफ कहा कि जब तक पूरी जांच नहीं होगी, ट्रक को बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। कर्मचारियों पर दबाव और धमकी सूत्रों के अनुसार जब छोटे कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो कुछ वरिष्ठ कर्मचारियों ने उन पर दबाव बनाते हुए कहा कि वे अपने काम से मतलब रखें। यहां तक कहा गया कि अगर मामला बाहर गया तो नौकरी से निकलवा दिया जाएगा। मीडिया पहुंची तो बढ़ा मामला मामले की जानकारी लगते ही मीडिया भी मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि काष्ठागार के कुछ कर्मचारियों ने मीडिया कर्मियों को फोटो और वीडियो लेने से रोकने की कोशिश की। ऊपर-ऊपर की जांच का आरोप बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने शुरुआत में ट्रक को ऊपर से देखकर ही जांच पूरी होने का दावा कर दिया। लेकिन जब ट्रक को खाली कर वास्तविक गिनती करवाई गई तो 58 नग अतिरिक्त लकड़ी मिलने से पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। टीपी में छेड़छाड़ की आशंका मीडिया द्वारा ट्रांजिट पास (TP) दिखाने की मांग करने पर अधिकारियों ने लगभग 8 घंटे तक दस्तावेज दिखाने से बचते रहे। बाद में सामने आया कि टीपी में पहले 150 नग लकड़ी दर्ज थी, लेकिन उसमें बाद में छेड़छाड़ के संकेत भी पाए गए। इस पूरे घटनाक्रम के बाद जनकपुर काष्ठागार में वन विभाग की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों का कहना है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।  

    अन्य खबरे

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    झाड़-फूंक के बहाने घर से पार किए थे सोने-चांदी के जेवर और नकदी, दो साल बाद महिला गिरफ्तार

    झाड़-फूंक के बहाने घर से पार किए थे सोने-चांदी के जेवर और नकदी, दो साल बाद महिला गिरफ्तार

    जनकपुर काष्ठागार में लकड़ी घोटाले का खुलासा: टीपी में 150 की जगह ट्रक से निकली 208 नग लकड़ी, 58 नग अतिरिक्त मिलने से मचा हड़कंप

    जनकपुर काष्ठागार में लकड़ी घोटाले का खुलासा: टीपी में 150 की जगह ट्रक से निकली 208 नग लकड़ी, 58 नग अतिरिक्त मिलने से मचा हड़कंप

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    खेत में युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश, सिर पर चोट के निशान — जांच में जुटी पुलिस

    खेत में युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश, सिर पर चोट के निशान — जांच में जुटी पुलिस

    छेड़छाड़ से आहत नाबालिग ने लगाई फांसी, आरोपी युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    छेड़छाड़ से आहत नाबालिग ने लगाई फांसी, आरोपी युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल