चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एएसआई समेत एसीबी की बड़ी कार्रवाई

✍️ भागीरथी यादव

 

 

कोरिया। जिले के बचरापोड़ी पुलिस चौकी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ और एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, बचरापोड़ी चौकी क्षेत्र के निवासी सतेंद्र प्रजापति के घर के सामने रहने वाले डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे की कुछ समय पूर्व गड्ढे में गिरने से मौत हो गई थी। इस मामले में मर्ग कायम किया गया था। आरोप है कि चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ ने सतेंद्र प्रजापति को इसी प्रकरण में फर्जी तरीके से फंसाने की धमकी दी और कार्रवाई से बचाने के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।

पीड़ित ग्रामीण ने इसकी शिकायत एसीबी से की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी की टीम ने सुनियोजित रणनीति के तहत जाल बिछाया। तय योजना के मुताबिक जब आरोपी अधिकारियों ने 25 हजार रुपये की पहली किस्त ली, उसी दौरान एसीबी टीम ने बचरापोड़ी पुलिस चौकी परिसर में ही दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के दौरान एसीबी अधिकारियों ने मौके पर आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। विभागीय स्तर पर भी जांच की संभावना जताई जा रही है, जिससे आने वाले दिनों में और खुलासे हो सकते हैं।

  • Related Posts

    अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्लाबोल, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

    ✍️ भागीरथी यादव     मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB): जिले के भरतपुर विकासखंड में अवैध रेत उत्खनन और भंडारण को लेकर राजनीति गरमा गई है। नियमों को ताक पर रखकर नदियों का सीना चीर रहे रेत माफियाओं के खिलाफ अब आम आदमी पार्टी (आप) ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) भरतपुर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। मशीनों से हो रहा अवैध खनन, नियमों की उड़ रही धज्जियां आम आदमी पार्टी का आरोप है कि ग्राम पंचायत घटई, मलकडोल, हरचोका समेत कई पंचायतों में रेत खनन के लिए केवल मैनुअल (हाथ से) उत्खनन की स्वीकृति दी गई है। इसके बावजूद, नियमों के विरुद्ध जाकर नदियों के भीतर जेसीबी और पोकलेन जैसी भारी मशीनों का उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। आप नेताओं का कहना है कि यह एनजीटी (NGT) के दिशा-निर्देशों का सीधा उल्लंघन है। राजस्व को चपत और पर्यावरण को भारी नुकसान ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि बड़े ट्रकों, डंपरों और हाईवा के माध्यम से क्षमता से अधिक रेत भरकर मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश तक परिवहन किया जा रहा है। इससे न केवल शासन को करोड़ों रुपये के राजस्व की हानि हो रही है, बल्कि भारी उत्खनन के कारण जलस्तर गिर रहा है और जलीय जीव-जंतुओं के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। आंदोलन की चेतावनी: “प्रशासन की होगी जिम्मेदारी” कोरबा लोकसभा अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा और जिला पंचायत सदस्य व आप नेत्री सुखमंती सिंह ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा: “यदि अवैध रेत उत्खनन पर शीघ्र रोक नहीं लगाई गई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आम आदमी पार्टी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस दौरान होने वाली किसी भी अप्रिय घटना या दुर्घटना की संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।” इनकी रही उपस्थिति ज्ञापन सौंपते समय प्रमुख रूप से मनमोहन सांधे, शारदा यादव, रानी तिवारी, राम सुजान मिश्रा, रज्जू सिंह, नारायण बैगा, गजरूप सिंह वालंद, लखन सिंह मराबी, राजपाल अगरिया, जीतराम, रामा यादव, संत कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। फिलहाल क्षेत्रवासियों की नजरें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।  

    सट्टा कारोबार पर कसा शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     चिरमिरी: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) पुलिस ने अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाते हुए चार सटोरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सट्टा पट्टी, नगदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। लाखों की सट्टा पट्टी और नगद बरामद 22 फरवरी 2026 को पुलिस ने बी-टाइप गोदरीपारा में दबिश देकर कपिल कश्यप (38 वर्ष) को सट्टा पट्टी लेते हुए पकड़ा। मुख्य आरोपी के पास से ₹1,25,000 की सट्टा पट्टी, ₹6,000 नगद और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। पूछताछ और जांच के बाद इस गिरोह से जुड़े अन्य साथियों को भी दबोचा गया: कमलेश सिंह (62 वर्ष): एकता नगर निवासी के पास से ₹10,000 की सट्टा पट्टी और ₹1,600 नगद बरामद। विक्रान्त गुप्ता (38 वर्ष): बड़ा बाजार निवासी के पास से ₹20,000 की सट्टा पट्टी और ₹2,500 नगद जब्त। कपूर सिंह दफाई में भी हुई गिरफ्तारी इससे पहले 21 फरवरी को पुलिस ने कपूर सिंह दफाई इलाके में कार्रवाई करते हुए अरविंद तिवारी (58 वर्ष) को गिरफ्तार किया था। आरोपी छोटी बाजार का निवासी है और पानी टंकी के पास सट्टा खिला रहा था। उसके पास से सट्टा पट्टी और ₹2,300 नगद बरामद किए गए। कानूनी कार्रवाई पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 एवं BNS की धारा 112 के तहत मामला दर्ज किया है। सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। टीम की भूमिका: इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय सिंह के साथ सउनि विनय तिवारी, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, अशोक एक्का, चंद्रसेन राजपूत, महिला आरक्षक राजेंद्र कुमारी और अनीता मरकाम का विशेष योगदान रहा।

    अन्य खबरे

    रूंगटा कोल ब्लॉक के खिलाफ जलेके में महापंचायत, ग्रामीणों ने खनन परियोजना का किया खुला विरोध

    रूंगटा कोल ब्लॉक के खिलाफ जलेके में महापंचायत, ग्रामीणों ने खनन परियोजना का किया खुला विरोध

    शराब के लिए पैसे न मिलने पर चाकूबाजी करने वाला ‘टोबो’ गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    शराब के लिए पैसे न मिलने पर चाकूबाजी करने वाला ‘टोबो’ गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद जिंदा जला ड्राइवर, आग का गोला बने वाहन

    दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद जिंदा जला ड्राइवर, आग का गोला बने वाहन

    चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एएसआई समेत एसीबी की बड़ी कार्रवाई

    चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एएसआई समेत एसीबी की बड़ी कार्रवाई

    अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्लाबोल, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

    अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्लाबोल, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

    पोड़ी खुर्द (तुरीमार) में कलश यात्रा के साथ भव्य शिवपुराण कथा का शुभारंभ

    पोड़ी खुर्द (तुरीमार) में कलश यात्रा के साथ भव्य शिवपुराण कथा का शुभारंभ