इंदिरा गांधी जयंती पर कोरबा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न कोरबा, इंदिरा स्टेडियम टीपी नगर कोरबा में आज जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा देश की पूर्व प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती बड़े ही श्रद्धाभाव एवं गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री मा. जयसिंह अग्रवाल उपस्थित रहे। जयंती अवसर पर इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर देश सेवा में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान उनके द्वारा लागू किए गए ऐतिहासिक 20 सूत्रीय कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए निर्णायक सुधारों और भारत को आत्मनिर्भर बनाने की उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति को विस्तार से स्मरण किया गया। कोरबा के अध्यक्ष नत्थूलाल यादव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शहर कोरबा के अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने कह कि “इंदिरा जी की दूरदृष्टि, नेतृत्व क्षमता और देशहित के लिए समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा। जब तक सूरज-चांद रहेगा, इंदिरा तेरा नाम रहेगा।” उनके जयंती समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर पूर्व प्रधानमंत्री को शत-शत नमन किया। 💐🙏
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने जिलेवार अध्यक्षों की की नियुक्ति, 11 जिलों में नई जिम्मेदारी सौंपी
✍️ भागीरथी यादव रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट यूथ कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने और कार्यों में तेजी लाने के लिए प्रदेश के 11 जिलों में नए अस्थायी जिला अध्यक्ष और कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। यह नियुक्तियां 18 नवंबर 2025 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। इसकी आधिकारिक सूची प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यालय, राजीव भवन, रायपुर से जारी की गई। जारी पत्र में कहा गया है कि संगठन विस्तार और युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के लिए यह दायित्व सौंपा गया है। सभी नए पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे संगठन के विकास के लिए पूरी निष्ठा और ऊर्जा से कार्य करेंगे। जिन जिलों में नियुक्तियां की गईं: 1. कांकेर – राजेन्द्र राजू दुबे, महेन्द्र नायक (कार्यकारी) 2. बस्तर ग्रामीण – अभिषेक (मोनू) डेविड 3. जगदलपुर सिटी – निकेत राज झा 4. सुकमा – आर्यन चौहान 5. बेमेतरा – प्रांजल तिवारी 6. भिलाई नगर – इमाम खान (कार्यकारी) 7. बिलासपुर ग्रामीण – सुनील पटेल (कार्यकारी) 8. जांजगीर-चांपा – पंकज शुक्ला 9. सक्ती – प्रताप चन्द्र (कार्यकारी) 10. रायगढ़ ग्रामीण – उस्मान बैग (कार्यकारी) 11. सरगुजा-बिलासपुर – शुभम बाजपेयी नियुक्ति पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि सभी पदाधिकारी संगठन के निरंतर विकास के लिए कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी के विजन और नेतृत्व में कार्य करेंगे। तीन महीने बाद समीक्षा नोट के अनुसार, यह जिम्मेदारी फिलहाल अस्थायी है, जिसकी तीन महीने बाद IYC के दिशा-निर्देशों के अनुसार समीक्षा की जाएगी। इस पत्र पर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, इंचार्ज अमित सिंह पठानिया तथा को-इंचार्ज डॉ. मोनिका मंडरे के हस्ताक्षर हैं। यह कदम आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सीएसईबी दर्री में बड़ा हादसा: स्टॉप-डैम फूटा, प्लांट में घुसा पानी—कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान, प्रोडक्शन ठप, अफसरों की लापरवाही उजागर
✍️ भागीरथी यादव कोरबा। सीएसईबी दर्री प्लांट में गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे बड़ा हादसा हो गया। अचानक स्टॉप-डैम फटने से भारी मात्रा में पानी प्लांट परिसर में घुस गया, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। समय रहते सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल आए, जिसके कारण बड़ी जानहानि टल गई। सूत्रों के अनुसार स्टॉप-डैम में पहले से दरार मौजूद थी, जिसके बारे में कर्मचारियों ने कई बार अधिकारियों को अवगत कराया था। लेकिन शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया गया। अफसरों की इसी लापरवाही का नतीजा आज सामने आया, जब बढ़ते दबाव ने बांधन तोड़ दिया और पूरा इलाका पानी से भर गया। पानी घुसने से प्रोडक्शन पूरी तरह ठप हो गया है। मशीनरी को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। तकनीकी टीम नुकसान का आकलन कर रही है, जबकि प्लांट प्रबंधन ने घटना की आंतरिक जांच शुरू कर दी है। फिलहाल प्लांट में पानी निकालने का काम जारी है। प्रोडक्शन कब बहाल होगा, इसको लेकर अब तक कोई स्पष्ट समय निर्धारित नहीं किया गया है।
अनमोल बिश्नोई की अमेरिका से डिपोर्टेशन, दिल्ली में एनआईए ने किया गिरफ्तार
✍️ भागीरथी यादव कई हाई-प्रोफाइल आतंकी व आपराधिक मामलों में रहा वांटेड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई और एनआईए के मोस्ट वांटेड अपराधियों में शामिल अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत लाया गया। अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने 18 नवंबर 2025 को उसकी डिपोर्टेशन की पुष्टि करते हुए शिकायतकर्ता जीशान सिद्दीकी को ईमेल भेजा था। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही एनआईए ने उसे हिरासत में ले लिया और बुधवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया, जहां उसे 11 दिन की एनआईए रिमांड पर भेज दिया गया। अमेरिका में गिरफ्तारी और डिपोर्टेशन प्रक्रिया अनमोल को नवंबर 2024 में कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में अवैध प्रवेश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। एफबीआई ने डीएनए और वॉयस सैंपल के आधार पर उसकी पहचान की थी। इसके बाद करीब एक साल तक डिपोर्टेशन की लंबी कानूनी प्रक्रिया चली। बताया गया कि वह नेपाल, दुबई और केन्या के रास्ते फर्जी पासपोर्ट पर अप्रैल 2022 में अमेरिका पहुंचा था। एक के बाद एक गंभीर अपराधों में शामिल मार्च 2023 में एनआईए ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग की आतंकवादी-गैंगस्टर साजिश से जुड़े मामले में 1200 पेज की चार्जशीट दाखिल कर अनमोल को आरोपी बनाया था। जांच में पता चला कि 2020 से 2023 के बीच वह अमेरिका में बैठकर लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के निर्देश पर भारत में कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिला रहा था। शूटरों को हथियार, फंडिंग और लॉजिस्टिक सपोर्ट देना छिपने के लिए सुरक्षित ठिकाने उपलब्ध कराना गैंग के ऑपरेशनों की विदेश से मॉनिटरिंग उसका नाम देश की कई हाई-प्रोफाइल वारदातों में सामने आया— सिद्धू मूसेवाला की हत्या (2022): हथियार और लॉजिस्टिक सपोर्ट का आरोप सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग (अप्रैल 2024): मुख्य भूमिका बाबा सिद्दीकी की हत्या (अक्टूबर 2024): साजिशकर्ता 18 अन्य मामले: हत्या, जबरन वसूली, हथियार तस्करी आदि एनआईए की कार्रवाई जारी अनमोल बिश्नोई को 2022 से फरार रहते हुए एनआईए ने ‘मोस्ट वांटेड’ सूची में शामिल किया था और उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। अमेरिका से उसकी गिरफ्तारी और डिपोर्टेशन को एजेंसियों बड़ी सफलता मान रही हैं। उसके कब्जे से मिला फर्जी पासपोर्ट भी उसके अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की पुष्टि करता है। एनआईए अब उसकी रिमांड के दौरान विदेशों में फैले गैंग के नेटवर्क, सप्लाई चैन और फाइनेंसिंग से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ करेगी।
राजनांदगांव में नक्सली मुठभेड़: एमपी पुलिस के इंस्पेक्टर आशीष शर्मा शहीद, संयुक्त ऑपरेशन जारी
✍️ भागीरथी यादव राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बोरतलाव थाना क्षेत्र के कौहापानी जंगल में बुधवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस दौरान मध्यप्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर आशीष शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है और सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान तेज कर दिया है। सुबह-सुबह घात लगाकर हमला जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम बुधवार सुबह नक्सल विरोधी सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और दोनों तरफ से लंबे समय तक गोलीबारी चलती रही। फायरिंग के दौरान इंस्पेक्टर आशीष शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत डोंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि उनके पेट, सीने और पैर में कई गोलियां लगी थीं। नक्सलियों की मौजूदगी पर खुफिया इनपुट के बाद शुरू हुआ था अभियान राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य ने बताया कि एमएमसी (महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़) जोन में नक्सलियों की सक्रिय मौजूदगी की पुष्टि के बाद यह संयुक्त ऑपरेशन चलाया जा रहा था। अचानक हुई फायरिंग में इंस्पेक्टर आशीष शर्मा बुरी तरह घायल हो गए और बाद में शहीद हो गए। विधायक भी पहुंचीं अस्पताल, परिजनों को दी जाएगी सूचना डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल अस्पताल पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि शहीद इंस्पेक्टर आशीष शर्मा मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के रहने वाले थे। प्रशासन द्वारा परिजनों को सूचना देकर शव पैतृक गांव भेजने की व्यवस्था की जाएगी। नक्सल ऑपरेशन पर सवाल भी उठे विधायक ने मुठभेड़ में शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए नक्सल उन्मूलन अभियान की सराहना की, लेकिन यह भी कहा कि कई बार ऑपरेशन के दौरान आदिवासी समुदाय के निर्दोष लोगों पर कार्रवाई की शिकायतें मिलती हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन और भी मजबूत कर दिया है। मुठभेड़ क्षेत्र में नक्सलियों की तलाश जारी है।
राजेंद्र नगर में सनसनी: पुलिस कांस्टेबल का शव पेड़ से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
✍️ भागीरथी यादव रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक पुलिस कांस्टेबल का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका हुआ पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान कांस्टेबल लक्ष्मीप्रसाद गबेल के रूप में हुई है, जो राजेंद्र नगर पुलिस लाइन में ही निवासरत था और वहीं उसकी ड्यूटी भी लगाई गई थी। जानकारी के अनुसार, वह सोमवार रात को पुलिस लाइन से बाहर निकला था, लेकिन उसके बाद से वापस नहीं लौटा। परिजन और सहकर्मी उसकी खोजबीन में जुटे थे। बुधवार सुबह अमलीडीह पुलिस कॉलोनी के सामने स्थित एक खाली प्लॉट में स्थानीय लोगों ने पेड़ से लटका हुआ शव देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची टीम ने शव को नीचे उतरवाकर पहचान की पुष्टि की। फिलहाल पुलिस आत्महत्या या किसी अन्य संभावना समेत हर पहलू पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना से पुलिस विभाग में शोक और आश्चर्य का माहौल है।
दिल्ली में दहशत फैलाने की कोशिश नाकाम: दो स्कूलों और तीन अदालतों को मिली बम धमकी, छानबीन में कुछ संदिग्ध नहीं
✍️ भागीरथी यादव देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह अफरा-तफरी का माहौल तब बन गया, जब दो स्कूलों और तीन प्रमुख जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए। सुरक्षा एजेंसियों के सक्रिय होते ही सभी स्थलों को खाली कराया गया और व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस के अनुसार, धमकी भरे ईमेल द्वारका स्थित सीआरपीएफ स्कूल और प्रशांत विहार के एक स्कूल में प्राप्त हुए—यह वही क्षेत्र है, जहां पिछले वर्ष एक विस्फोट हुआ था। इसके अलावा, साकेत कोर्ट, पटियाला हाउस कोर्ट और रोहिणी कोर्ट को भी एक जैसे धमकी संदेश भेजे गए। तत्काल खाली कराए गए परिसर, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां सूचना के बाद पुलिस, अग्निशमन दल और बम निरोधक दस्ते तुरंत मौके पर पहुंचे। दोनों स्कूलों के छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और अदालत परिसरों में भी सुरक्षात्मक कदम उठाए गए। साकेत बार एसोसिएशन के सचिव अनिल बसोया ने बताया कि एहतियात के तौर पर कोर्ट की कार्रवाई दो घंटे के लिए रोकी गई, जिसे लंच के बाद पुनः शुरू कर दिया जाएगा। अफवाह निकली धमकी, फिर भी बढ़ाई गई सुरक्षा अब तक की गई जांच में किसी भी स्थान पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। धमकी वाले ईमेल को प्रारंभिक जांच में अफवाह माना गया है, लेकिन पुलिस ने ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल को भी सक्रिय कर दिया है। राष्ट्रीय राजधानी में सभी जिला अदालतों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालिया धमकियों की कड़ी और पिछले सप्ताह के विस्फोट से जुड़ाव की जांच दिल्ली में हाल के दिनों में धमकी भरे ईमेलों का यह दूसरा प्रमुख मामला है। यह घटनाएं उस समय सामने आई हैं, जब कुछ ही दिन पहले दिल्ली में हुंडई i20 कार में हुए धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे में पुलिस किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही। पुलिस की अपील दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से शांत रहने, अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।
बाल दिवस पर आईसेक्ट आकाश कंप्यूटर कॉलेज का ज्ञानवर्धक मैनपाट शैक्षणिक भ्रमण
प्राकृतिक अद्भुतों और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू हुए छात्र कटघोरा। बाल दिवस के विशेष अवसर पर आईसेक्ट आकाश कंप्यूटर कॉलेज, कटघोरा द्वारा छात्रों के लिए मैनपाट का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबों से परे निकलकर प्राकृतिक, भौगोलिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ज्ञान का प्रत्यक्ष अनुभव कराना था। भ्रमण के दौरान छात्रों ने मैनपाट के प्रमुख अध्ययन स्थलों — जलजली, उल्टा पानी स्थल, बौद्ध मंदिर और टाइगर प्वाइंट — का दौरा किया। प्रत्येक स्थल पर विशेषज्ञ शिक्षकों ने छात्रों को गहन जानकारी प्रदान की। जलजली में विद्यार्थियों ने जमीन के उछलने-हिलने की अद्भुत भूगर्भीय प्रक्रिया को प्रत्यक्ष महसूस किया। उल्टा पानी स्थल पर उन्हें गुरुत्वाकर्षण के विपरीत बहते पानी के वैज्ञानिक कारणों से अवगत कराया गया। बौद्ध मंदिर में छात्रों ने तिब्बती संस्कृति, इतिहास और बौद्ध दर्शन का सार समझा। टाइगर प्वाइंट पर उन्होंने मैनपाट के मौसम, ऊँचाई तथा जैव-विविधता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। पूरे भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों में अनुशासन, उत्साह और जिज्ञासा का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। इस शैक्षणिक यात्रा का सफल नेतृत्व निदेशक आकाश दीप मनकर, प्राचार्य भावना पाण्डेय, एडवाइज़र मनीष सिंह, शिक्षक सुमित जायसवाल और शिक्षिका मनीषा महंत ने किया। सभी ने विद्यार्थियों को प्रत्येक स्थल पर गहराई से जानकारी देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कॉलेज प्रबंधन ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी शिक्षक, छात्र और स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रम निरंतर जारी रखने की बात कही।
छत्तीसगढ़ में जल संवर्धन को मिलेगा बड़ा बल: मुण्डागुड़ा में एनीकट सह उद्वहन सिंचाई योजना को 4.21 करोड़ की मंजूरी
✍️ भागीरथी यादव छत्तीसगढ़ शासन ने कोण्डागांव जिले के विकासखंड बस्तर के मुण्डागुड़ा में सिंचाई व जल संरक्षण को सुदृढ़ करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। जल संसाधन विभाग द्वारा गोखड़ नाला पर एनीकट सह उद्वहन सिंचाई योजना के निर्माण के लिए 4 करोड़ 21 लाख 35 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूर्ण होने पर क्षेत्र में जल संवर्धन, निस्तारी तथा पेयजल आपूर्ति में उल्लेखनीय सुधार होगा। साथ ही किसानों को बड़ी राहत देते हुए सोलर संयंत्र और पाइप डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के माध्यम से 85 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। योजना के कार्यों के निष्पादन की ज़िम्मेदारी जल संसाधन विभाग, जगदलपुर के मुख्य अभियंता को सौंपी गई है। इस नई स्वीकृति से बस्तर क्षेत्र में कृषि उत्पादकता बढ़ने की उम्मीद है और जल संकट की समस्या में भी व्यापक सुधार की संभावना जताई जा रही है।
सुकमा में बड़ा ऑपरेशन: कुख्यात नक्सली हिडमा और उसकी पत्नी राजे ढेर, 50 लाख के इनामी का अंत
✍️ भागीरथी यादव छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश सीमा पर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुकमा इलाके में चल रही मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली कमांडर माडवी हिडमा और उसकी पत्नी राजे मारे जाने की खबर की पुष्टि हुई है। हिडमा पर 50 लाख रुपए का इनाम था। अब तक 6 नक्सलियों के ढेर होने की जानकारी सामने आई है। यह मुठभेड़ आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामराजू जिले के मारेदुमिल्ली के पास सुबह 6 से 7 बजे के बीच हुई। पिछले कुछ हफ्तों से AP SIB और इंटेलिजेंस को AP–छत्तीसगढ़–ओडिशा बॉर्डर पर नक्सल गतिविधियों के बढ़े मूवमेंट के इनपुट मिल रहे थे, जिसके आधार पर इस संयुक्त अभियान को अंजाम दिया गया। कौन था हिडमा? जन्म: 1981, पूवर्ति, सुकमा पद: PLGA बटालियन नंबर-1 का प्रमुख—नक्सलियों की सबसे घातक हमलावर यूनिट का कमांडर कई बड़े हमलों का मास्टरमाइंड, जिनमें 2013 का दरभा घाटी नरसंहार सबसे कुख्यात हिडमा के मारे जाने को सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी रणनीतिक जीत बताया है। इस ऑपरेशन के बाद सीमावर्ती जंगल क्षेत्रों में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है।















