🌞 आज का राशिफल – 12 नवंबर 2025

✍️ भागीरथी यादव   ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए भाग्यवर्धक रहेगा, वहीं कुछ को धैर्य और संयम की आवश्यकता होगी। ग्रहों की चाल बताती है कि मेहनत का फल मिलने का समय करीब है। आइए जानते हैं आज का राशिफल—     —   ♈ मेष (Aries)   आज कार्यस्थल पर आपके निर्णयों की सराहना होगी। आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9     —   ♉ वृषभ (Taurus)   आज दिन मिलाजुला रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। व्यावसायिक क्षेत्र में नए अवसर मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 6     —   ♊ मिथुन (Gemini)   रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से तालमेल बेहतर रहेगा। लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 3     —   ♋ कर्क (Cancer)   आज भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम का फल धीरे-धीरे मिलेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके लिए लाभदायक होगी। शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2     —   ♌ सिंह (Leo)   भाग्य आपका साथ देगा। धनलाभ के योग हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1     —   ♍ कन्या (Virgo)   आज कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियाँ आ सकती हैं, लेकिन धैर्य रखेंगे तो सफलता निश्चित है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। शुभ रंग: हल्का पीला | शुभ अंक: 5     —   ♎ तुला (Libra)   प्रेम और संबंधों में मिठास बढ़ेगी। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किसी नए निवेश से पहले सोच-विचार करें। शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 7     —   ♏ वृश्चिक (Scorpio)   आज का दिन आत्मचिंतन का है। परिवार में सौहार्द बना रहेगा। किसी योजना में लाभ मिलने की संभावना है। यात्रा के योग बन रहे हैं। शुभ रंग: मरून | शुभ अंक: 8     —   ♐ धनु (Sagittarius)   भागदौड़ ज्यादा रहेगी, लेकिन परिणाम अनुकूल मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति के संकेत हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 4     —   ♑ मकर (Capricorn)   आज किसी नई शुरुआत के संकेत हैं। व्यापारियों के लिए दिन शुभ रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 10     —   ♒ कुंभ (Aquarius)   आज मानसिक शांति बनी रहेगी। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। नई योजनाओं में निवेश से पहले विशेषज्ञ सलाह अवश्य लें। शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 11     —   ♓ मीन (Pisces)   दिन अनुकूल रहेगा। धन की आवक बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 12     —   🪔 आज का उपाय: किसी जरूरतमंद को अन्न या वस्त्र दान करें, दिन शुभ रहेगा। 📅 ज्योतिष सुझाव: शाम के समय माता लक्ष्मी की आराधना से धनलाभ के योग प्रबल होंगे।  

14 नवंबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में होगी मंत्रिपरिषद की बैठक

✍️ भागीरथी यादव   रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक 14 नवंबर 2025, बुधवार को दोपहर 12 बजे मंत्रालय (महानदी भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष क्रमांक एम-5/20 में आयोजित की जाएगी।   सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों और नीतिगत निर्णयों पर चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की तैयारियों, राज्य के विकास कार्यों की प्रगति, और विभिन्न विभागों की समीक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से विचार किया जाएगा।

लाल किला ब्लास्ट के बाद दिल्ली मेट्रो अलर्ट पर, बुधवार को भी लाल किला स्टेशन रहेगा बंद

✍️ भागीरथी यादव   नई दिल्ली। सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। डीएमआरसी ने बताया कि सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन बुधवार को भी बंद रहेगा, जबकि वॉयलेट लाइन के अन्य सभी स्टेशन सामान्य रूप से संचालित होंगे।   दरअसल, वॉयलेट लाइन पर लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के बाहर सोमवार शाम कार में धमाका हुआ था। विस्फोट की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट के शीशे टूट गए। घटना के तुरंत बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और इलाके को घेरकर जांच शुरू की। इसके बाद स्टेशन के गेट नंबर-1 और 4 को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया।   धमाके के बाद दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए लाल किला, चांदनी चौक और आस-पास के मेट्रो रूट्स की रियल टाइम निगरानी की जा रही है। कंट्रोल रूम को भी उच्च सतर्कता पर रखा गया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।   दिल्ली और नोएडा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, लेकिन किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। आने वाले दिनों में भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन जांच और गश्त बढ़ाई जाएगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।   फिलहाल, राजधानी में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और नोएडा- दिल्ली बॉर्डर पर भी जांच अभियान जारी है।

मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भोपाल से गुम नाबालिग बालिका सुरक्षित बरामद, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

✍️ भागीरथी यादव   मुंगेली। जिले में पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए भोपाल से गुम हुई नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया है। साथ ही बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने के आरोप में आरोपी उमेश उर्फ विक्की राय को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में की गई।   मामला 29 अक्टूबर का है, जब बालिका के गुम होने की रिपोर्ट सिटी कोतवाली मुंगेली में दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और सायबर सेल की तकनीकी मदद से आरोपी की लोकेशन और पहचान का पता लगाया। इसके बाद पुलिस टीम ने भोपाल में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया और बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया।   जांच में सामने आया कि आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था और उसका दैहिक शोषण किया था। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2), 87, 64(1), 64(2)(ड) तथा पाक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।   पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले में गुमशुदा बच्चों की तलाश और महिला एवं बालिकाओं से जुड़े अपराधों के त्वरित निराकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने पुलिस टीम के सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की।   इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, प्र.आर. दिलीप साहू, बालीराम ध्रुव, आर. जलेश्वर कश्यप, रामकिशोर कश्यप, बसंत डाहिरे और म.आर. वृंदा पन्द्राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।   मुंगेली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

चेन्नई: अश्लील हरकत की कोशिश पर महिला सफाईकर्मी ने झाड़ू से आरोपी को खदेड़ा, वारदात डैशकैम में कैद

✍️ भागीरथी यादव   चेन्नई में अडयार ब्रिज के पास सोमवार तड़के एक 50 वर्षीय महिला सफाईकर्मी ने अपनी हिम्मत से अश्लील हरकत करने की कोशिश कर रहे युवक को सबक सिखा दिया। बाइक सवार युवक ने अचानक पैंट की ज़िप खोलकर अभद्रता करने की कोशिश की, लेकिन महिला ने झाड़ू उठाकर उस पर हमला किया और आरोपी भाग निकला। घटना कार की डैशकैम में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब उसके साथ ऐसी हरकत हुई है और प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। पुलिस आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। यह घटना शहर में तड़के ड्यूटी करने वाली महिला सफाईकर्मियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

अभिषेक बनर्जी ने गिरफ्तारी वारंट के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया, आदेश सुरक्षित

✍️ भागीरथी यादव   तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने भोपाल की एमपी/एमएलए कोर्ट द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट को चुनौती देते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। यह मामला उनके साल 2020 में दिए गए एक विवादित बयान से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय को “गुंडा” कहा था।   मानहानि केस से शुरू हुआ विवाद नवंबर 2020 में कोलकाता की एक सभा में दिए गए इस बयान के बाद आकाश विजयवर्गीय ने मई 2021 में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। यह मामला भोपाल की विशेष एमपी/एमएलए अदालत में चल रहा है। अदालत रिकॉर्ड के अनुसार, अभिषेक बनर्जी अब तक किसी भी तारीख पर व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हुए।   गैरहाजिरी पर जारी हुआ था वारंट लगातार गैरहाजिरी को गंभीर मानते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट तथागत याग्निक ने उनके खिलाफ 11 और 26 अगस्त 2025 की तारीखों के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसी आदेश को चुनौती देते हुए अभिषेक ने हाईकोर्ट में राहत की गुहार लगाई है।   हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर रखा आदेश सुरक्षित जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की एकलपीठ ने मामले में अंतरिम राहत को लेकर दोनों पक्षों की दलीलें सुन ली हैं। अदालत ने आदेश सुरक्षित रखते हुए जल्द निर्णय सुनाने का संकेत दिया है।   इस पूरे प्रकरण ने बंगाल और मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल मचा दी है, खासकर ऐसे समय में जब दोनों दल एक-दूसरे पर तीखे राजनीतिक हमले कर रहे हैं।

मुरादाबाद: घरेलू विवाद में पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से किए वार, अस्पताल में भर्ती; तीन पर केस दर्ज

✍️ भागीरथी यादव   मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश)। मझोला थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला द्वारा अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से कई वार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमले में घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पत्नी, बेटे और बहू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   घटना 24 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे की बताई जाती है। काशीरामनगर चौकी क्षेत्र में रहने वाला 55 वर्षीय मजदूर अनुसार, विवाद के दौरान उसकी पत्नी, बेटा और बहू ने पहले उसे मारपीट कर घायल कर दिया और जेब से रुपये छीन लिए। इसके बाद पत्नी उसे जबरन कमरे में ले गई और ब्लेड से उसके प्राइवेट पार्ट पर कई वार कर दिए, जिससे वह लहुलूहान होकर गिर पड़ा।   उसकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।   सीओ कोतवाली कुलदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों—पत्नी, बेटा और बहू—के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

मनेंद्रगढ़ में भालू का आतंक: वार्डों में बेखौफ घूम रही मादा भालू, विभागीय चुप्पी पर उठ रहे गंभीर सवाल

  एमसीबी/ मनेंद्रगढ़ शहर के कई वार्ड इन दिनों दहशत में हैं। मादा भालू अपने दो शावकों के साथ रिहायशी इलाकों में लगातार देखी जा रही है, लेकिन वन विभाग की उदासीनता ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। हालात यह हैं कि लोग शाम ढलते ही घरों से बाहर निकलने से डरने लगे हैं, जबकि प्रशासनिक तंत्र मानो गहरी नींद में है।   शहरवासियों का कहना है कि यह पहली बार नहीं जब भालू मानव बस्ती तक पहुँचे हों। कई बार शिकायतें, आवेदन और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ज्ञापन दिए गए, मगर फील्ड एक्शन के नाम पर विभाग केवल आश्वासन ही देता रहा। लोगों का आरोप है कि जवाबदेही तय करने में लगातार विफलता ने वन विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।   स्थानीय लोगों के अनुसार डीएफओ मनीष कश्यप के कार्यकाल में ऐसे कई मामले सामने आए, लेकिन हर बार कार्रवाई ठंडे बस्ते में चली गई। जनदर्शन जैसे मंच, जहां जनता की परेशानी सुनी जानी चाहिए, अब महज औपचारिकता बनकर रह गए हैं। हालात यह बताते हैं कि निगरानी और वन्यजीव नियंत्रण के लिए बनाई गई व्यवस्थाएँ जमीन पर दिखाई ही नहीं दे रहीं।   सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब विभाग के पास महीनों पहले से भालू की आवाजाही की जानकारी थी, तो न उसे पकड़ा गया, न ही कोई प्रभावी सुरक्षा योजना लागू की गई। क्या शहरवासियों की सुरक्षा का महत्व इतना कम हो चुका है कि खतरे को सामने देखकर भी प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है?   विशेषज्ञों का कहना है कि वन्यजीवों के लगातार रिहायशी इलाकों में पहुंचने का मतलब है कि निगरानी तंत्र कमजोर है, और विभाग को तुरंत फील्ड टीम बढ़ाकर संवेदनशील इलाकों में गश्त शुरू करनी चाहिए।   अब समय आ गया है कि वन विभाग अपनी चुप्पी तोड़े और स्थिति को हल्के में लेने के बजाय ठोस कदम उठाए। जवाबदेही तय किए बिना यह समस्या खत्म नहीं होगी, और यह ढिलाई जनता के प्रति गंभीर लापरवाही मानी जाएगी।

मनेंद्रगढ़: विदेशी मदिरा दुकान में मिलावट का संदेह, तीन वर्ष से तैनात सुपरवाइजर पर उठे सवाल

✍️ भागीरथी यादव   एमसीबी/ मनेंद्रगढ़। जिले की विदेशी मदिरा दुकानों में मिलावटखोरी को लेकर गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक मनेंद्रगढ़ स्थित सरकारी विदेशी शराब दुकान में नकली या घटिया शराब बिक्री की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें ब्रांडेड क्वार्टर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे, जबकि निम्न गुणवत्ता की शराब धड़ल्ले से बेची जा रही है।   ग्राहकों ने दुकान में 24 घंटे की सीसीटीवी निगरानी और उसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। हालांकि, चौकाने वाली बात यह है कि दुकान में लगाए गए कैमरे कथित तौर पर मिलावट के वक्त ‘लाइट बंद’ बताकर बंद कर दिए जाते हैं या कैमरों का रुख मोड़ दिया जाता है।   स्थानीय नागरिकों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि पिछले तीन वर्षों से विकास सिन्हा नामक सुपरवाइजर इसी दुकान में पदस्थ हैं। लंबे समय तक एक ही जगह जमे रहने से आंतरिक सांठगांठ की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों का दावा है कि आबकारी विभाग का प्रभारी अधिकारी भी दुकान का नियमित निरीक्षण नहीं करता, जिससे संदेह और गहराता जा रहा है।   सूत्रों ने यह भी आरोप लगाया है कि जिला आबकारी अधिकारी और दुकान प्रबंधन की कथित मिलीभगत से मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, केल्हारी और जनकपुर क्षेत्र की शराब दुकानों में मिलावट का खेल लगातार जारी रहता है। यहां तक दावा किया जा रहा है कि इस अनियमितता में सुरक्षा गार्डों तक की हिस्सेदारी तय है।   जनता ने मांग की है कि शराब दुकानों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए 24 घंटे की सीसीटीवी फुटेज विधिवत जांच अधिकारियों के सामने प्रस्तुत की जाए। साथ ही, लंबे समय से जमे कर्मचारियों का तत्काल स्थानांतरण कर कार्रवाई की जाए, ताकि मिलावट के इस कारोबार पर रोक लग सके।

अमित बघेल की अग्रिम जमानत से पहले हाईकोर्ट में कैविएट दाखिल, पुलिस ने 5 हजार का इनाम घोषित किया

✍️ भागीरथी यादव   बिलासपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है। उनकी संभावित अग्रिम जमानत याचिका को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर निवासी अजय सिदारा ने हाईकोर्ट में कैविएट दाखिल की है। सिदारा ने अदालत से आग्रह किया है कि यदि बघेल जमानत की याचिका दायर करें, तो किसी भी राहत से पहले उनका पक्ष भी सुना जाए।   इस बीच रायपुर पुलिस ने फरार चल रहे अमित बघेल की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस के अनुसार बघेल लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा है। रायपुर, दुर्ग, धमतरी और बिलासपुर में पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रही हैं।   पुलिस रिकॉर्ड बताते हैं कि बघेल पर छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों—जैसे इंदौर, ग्वालियर, नोएडा और प्रयागराज—में भी मामले दर्ज हैं।   विवाद की शुरुआत 26 अक्टूबर को रायपुर के वीआईपी चौक में “छत्तीसगढ़ महतारी” की प्रतिमा तोड़फोड़ की घटना से हुई थी। अगले दिन बघेल के संगठन के प्रदर्शन में दिए गए उनके विवादित बयानों के बाद अग्रवाल और सिंधी समाज ने जोरदार विरोध शुरू किया।   वर्तमान में कई जिलों में धरना, रैलियां और एफआईआर की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। माना जा रहा है कि बघेल जल्द ही अग्रिम जमानत याचिका दायर कर सकते हैं, जिसके मद्देनज़र विरोध पक्ष ने पहले ही कैविएट लगाकर अदालत से एकतरफा राहत न देने की मांग की है।  

अन्य खबरे

भाजपा युवा मोर्चा कोरबा में नई नियुक्ति, कृष्णानंद राठौर बने जिला नीति एवं अनुसंधान सह प्रमुख
राजमेरु संस्था रायपुर द्वारा जन-जागरूकता सम्मेलन संपन्न, महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
दरी थाना पहुंची हसदेव स्कूल की टोली, TI आशीष सिंह ने बच्चों को समझाई पुलिस और कानून की जिम्मेदारी
महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
झाड़-फूंक के बहाने घर से पार किए थे सोने-चांदी के जेवर और नकदी, दो साल बाद महिला गिरफ्तार
जनकपुर काष्ठागार में लकड़ी घोटाले का खुलासा: टीपी में 150 की जगह ट्रक से निकली 208 नग लकड़ी, 58 नग अतिरिक्त मिलने से मचा हड़कंप