मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, जयशंकर ने द्वीप राष्ट्र की हीरक जयंती पर दी बधाई

मालेः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मालदीव के आजादी दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। द्वीप राष्ट्र मालदीव अपनी आजादी की हीरक जयंती मना रहा है। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी को अपने इस समारोह का मुख्य अतिथि बनाया है। यह भारत और मालदीव के रिश्तों में पुनः मजबूती का संकेत देता है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मालदीव की जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।

जयशंकर ने एक्स पर लिखा संदेश

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने एक्स एकाउंट पर मालदीव को दिए बधाई संदेश में लिखा, “मालदीव की आज़ादी की हीरक जयंती (डायमंड जुबली) समारोह पर वहां की सरकार और जनता को बधाई। आज मालदीव की राजधानी माले में स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शामिल होने का सौभाग्य मिला। हम भारत-मालदीव के बीच 60 वर्षों के राजनयिक संबंधों का भी उत्सव मना रहे हैं और हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, समृद्धि और स्थिरता के लिए अपनी साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराते हैं।

पीएम मोदी ने की मालदीव के उपराष्ट्रपति से मुलाकात

मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव के उपराष्ट्रपति हुसैन मोहम्मद लतीफ से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और आपसी रिश्तों को अधिक मजबूत करने के मुद्दे पर चर्चा हुई।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “मालदीव के उप राष्ट्रपति हुसैन मोहम्मद लतीफ़ से एक बेहद सकारात्मक और उपयोगी मुलाकात हुई। हमारी बातचीत भारत-मालदीव मित्रता के प्रमुख स्तंभों पर केंद्रित रही। दोनों देश बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी, जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा और अन्य कई क्षेत्रों में करीबी सहयोग कर रहे हैं। यह सहयोग हमारे लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी है। आने वाले वर्षों में इस साझेदारी को और गहराई देने की हम आशा करते हैं।”

  • Related Posts

    काला हिरण शिकार मामला: राजस्थान हाईकोर्ट में सलमान खान की अपील पर सुनवाई टली

    ✍️ भागीरथी यादव     जयपुर में 28 साल पुराने काला हिरण शिकार प्रकरण में अभिनेता सलमान खान की अपील पर सुनवाई फिलहाल टल गई है। उनकी सजा के खिलाफ दायर अपील पर जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू की बेंच में सुनवाई होनी थी, लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया। अब यह प्रकरण मुख्य न्यायाधीश के समक्ष भेजा गया है, जो तय करेंगे कि आगे सुनवाई किस बेंच में होगी। साल 1998 में दर्ज इस मामले में 5 अप्रैल 2018 को निचली अदालत ने सलमान खान को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51 के तहत पांच वर्ष की सजा सुनाई थी। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। सह-आरोपी सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम और तब्बू को पहले ही बरी किया जा चुका है। राज्य सरकार ने सह-आरोपियों के बरी होने के खिलाफ अपील दायर की है, जबकि सलमान खान ने अपनी सजा को चुनौती दी है। फिलहाल दोनों अपीलें लंबित हैं और नई बेंच तय होने के बाद ही आगे की सुनवाई होगी।  

    बजट से पहले महंगाई का झटका: कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹50 महंगा, जानें आपके शहर का नया रेट

    ✍️ भागीरथी यादव   नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026 की घोषणा से ठीक पहले सरकार ने व्यापारिक जगत को बड़ा झटका दिया है। 1 फरवरी 2026 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों को स्थिर रखा गया है। महानगरों में अब क्या हैं नए दाम? कीमतों में इजाफे के बाद देश के प्रमुख महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम अब इस प्रकार हैं: शहर नया रेट (19kg सिलेंडर) दिल्ली ₹1,740.50 कोलकाता ₹1,844.50 मुंबई ₹1,692.00 चेन्नई ₹1,899.50 आम जनता और घरेलू बजट पर क्या होगा असर? बाहर खाना होगा महंगा: कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में होता है। ऐसे में आने वाले दिनों में बाहर खाना-पीना महंगा होने की पूरी संभावना है। घरेलू रसोई को राहत: आम परिवारों के लिए सुकून की खबर है कि घरेलू सिलेंडर के दाम 8 अप्रैल 2025 के पुराने रेट पर ही बरकरार हैं। सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के बजट को फिलहाल प्रभावित नहीं होने दिया है। बजट से पहले दबाव का संकेत आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि बजट पेश होने से ठीक पहले कीमतों में यह बदलाव संकेत देता है कि सरकार ऊर्जा लागत को लेकर कड़े फैसले ले सकती है। कमर्शियल गैस की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर लॉजिस्टिक्स और सर्विस सेक्टर पर भी देखने को मिल सकता है।    

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त