भिलाई में होटल की आड़ में देह व्यापार का खुलासा: पुलिस ने ग्राहक बनकर किया स्टिंग, मालिक और रिसेप्शनिस्ट गिरफ्तार

✍️ भागीरथी यादव

 

 

भिलाई। शहर के छावनी क्षेत्र में एक होटल की आड़ में संचालित देह व्यापार के गोरखधंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए ग्राहक बनकर होटल में प्रवेश किया और सौदेबाजी के दौरान ही असली पहचान उजागर कर दी। मौके से होटल संचालक और रिसेप्शनिस्ट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

मामला छावनी स्थित छाया इन होटल का है, जहां दलालों के जरिए युवतियों की सप्लाई कर अनैतिक गतिविधियां संचालित किए जाने की सूचना पुलिस को 9 फरवरी को मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पहले निगरानी बढ़ाई और फिर पुख्ता सबूत जुटाने के लिए प्वाइंटर को ग्राहक बनाकर होटल भेजा।

सौदेबाजी की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी और मौके पर मौजूद आरोपियों को हिरासत में ले लिया। जांच में सामने आया कि होटल मालिक घनेश रॉय (56) और रिसेप्शनिस्ट सीता चौधरी (25), दोनों मिलकर दलालों के माध्यम से युवतियों को बुलवाते थे और होटल के कमरों में देह व्यापार संचालित कराते थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन और 500 रुपए नकद जब्त किए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, उक्त लॉज के खिलाफ लंबे समय से इस प्रकार की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

दोनों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4 और 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है तथा यह गतिविधि कब से संचालित की जा रही थी।

  • Related Posts

    पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    तिल्दा-नेवरा। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के वार्ड क्रमांक 13 को एक बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वार्ड में आधुनिक गार्डन एवं चौपाटी निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के बाद क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। वार्ड 13 के पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी ने इस स्वीकृति के लिए प्रदेश सरकार एवं मंत्री टंक राम वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों की लंबे समय से मांग थी कि क्षेत्र में एक सुव्यवस्थित गार्डन और चौपाटी का निर्माण किया जाए, जिससे नागरिकों को मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान मिल सके। शासन की स्वीकृति से अब यह मांग पूरी होने जा रही है। मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि गार्डन में चौपाटी निर्माण से नागरिकों को एक ही स्थान पर घूमने, बैठने और समय बिताने की बेहतर सुविधा मिलेगी। बच्चों, महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह स्थान आकर्षण का केंद्र बनेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह निर्माण कार्य क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ लोगों के जीवन स्तर को भी सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा। स्थानीय नागरिकों ने भी इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उनका कहना है कि वार्ड 13 में बनने वाला नया गार्डन क्षेत्र की पहचान बनेगा और परिवार के साथ समय बिताने के लिए एक नया व बेहतर स्थान उपलब्ध कराएगा। नगर पालिका द्वारा शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

    व्हाट्सऐप के जरिए चल रहा था सट्टे का धंधा, चिरमिरी पुलिस ने आरोपी दबोचा

    ✍️ भागीरथी यादव     एमसीबी जिले के चिरमिरी शहर में मोबाइल और व्हाट्सऐप के माध्यम से संचालित हो रहे सट्टे के अवैध कारोबार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। छोटा बाजार क्षेत्र की एक गली में आरोपी घर के सामने बैठकर सट्टा-पट्टी का खेल चला रहा था। जिला पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह ने विशेष टीम गठित की थी। मुखबिर से मिली सूचना पर टीम ने छोटा बाजार निवासी सदानंद उर्फ सद्दा बिसाई (लगभग 56 वर्ष) के ठिकाने पर दबिश दी। पुलिस ने मौके पर सदानंद को व्हाट्सऐप के जरिए सट्टा-पट्टी लेते हुए पकड़ा। तलाशी में उसके पास से सट्टा-पट्टी, नगद 2,210 रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिन्हें जब्त कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सदानंद संगठित तरीके से सट्टा संचालित कर रहा था और छोटा बाजार निवासी शिवराम सोनवानी तक सट्टा-पट्टी पहुंचाता था। हालांकि, पुलिस कार्रवाई के दौरान शिवराम फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है। जब्त मोबाइल में मिले अन्य संपर्क नंबरों की भी जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय सिंह सहित प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, अशोक एक्का, विश्वनाथ सिंह, चंद्रसेन राजपूत, मदन राजवाड़े, हाफिज कुरैशी तथा महिला आरक्षक राजेंद्र कुमारी और यसोदा राजवाड़े की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है।

    अन्य खबरे

    पाली के शासकीय नवीन महाविद्यालय में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का गठन

    पाली के शासकीय नवीन महाविद्यालय में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का गठन

    पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    पलक विकास सुखवानी के प्रयासों से वार्ड 13 में गार्डन व चौपाटी निर्माण को 1 करोड़ की स्वीकृति, मंत्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

    व्हाट्सऐप के जरिए चल रहा था सट्टे का धंधा, चिरमिरी पुलिस ने आरोपी दबोचा

    व्हाट्सऐप के जरिए चल रहा था सट्टे का धंधा, चिरमिरी पुलिस ने आरोपी दबोचा

    जशपुर में पत्नी ने की पति की हत्या, शव जलाकर मिटाने की कोशिश

    जशपुर में पत्नी ने की पति की हत्या, शव जलाकर मिटाने की कोशिश

    कोरबा: युवक की गिरफ्तारी के बाद मां की मौत, मोहल्लेवासियों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

    कोरबा: युवक की गिरफ्तारी के बाद मां की मौत, मोहल्लेवासियों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

    आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री निवास घेराव, धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग

    आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री निवास घेराव, धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग