
ग्राम पंचायत बसीबार में फैले हैजा प्रकोप पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की प्रभावी कार्रवाई से अब स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई है। स्वास्थ्य विभाग का कैंप अभी भी संचालित है, हालांकि अब कोई नया मरीज सामने नहीं आया है।
स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर मरीजों के उपचार, दवाइयों एवं पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था, स्वच्छता अभियान और अन्य जरूरी प्रबंध सुनिश्चित किए। इन प्रयासों से बीमारी पर नियंत्रण पाया गया और ग्रामीणों की सेहत सुरक्षित रही।
जनप्रतिनिधियों ने बताया कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क बने हुए हैं तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। इस कठिन परिस्थिति में आसपास के गांवों और स्थानीय लोगों ने भी हर संभव सहयोग दिया।






