रायपुर : प्रदेश में अब तक 797.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

 

Loksadan।  रायपुर, 23 अगस्त 2025

 

छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 797.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1173.7 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 402.6 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

 

रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 692.7 मि.मी., बलौदाबाजार में 602.9 मि.मी., गरियाबंद में 690.6 मि.मी., महासमुंद में 623.2 मि.मी. और धमतरी में 711.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

 

बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 810.3 मि.मी., मुंगेली में 796.7 मि.मी., रायगढ़ में 958.8 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 687.1 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1005.0 मि.मी., सक्ती में 872.6 मि.मी., कोरबा में 794.9 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 754.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

 

दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 652.5 मि.मी., कबीरधाम में 578.4 मि.मी., राजनांदगांव में 748.2 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1031.2 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 593.5 मि.मी. और बालोद में 877.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

 

सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 555.2 मि.मी., सूरजपुर में 885.9 मि.मी., जशपुर में 807.1 मि.मी., कोरिया में 891.9 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 796.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

 

बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1017.7 मि.मी., कोंडागांव में 723.9 मि.मी., कांकेर में 929.1 मि.मी., नारायणपुर में 939.2 मि.मी., दंतेवाड़ा में 933.2 मि.मी., सुकमा में 751.2 मि.मी. और बीजापुर में 1012.7 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

 

3392-लो

न्हारे/चौधरी

 

  • Related Posts

    शर्मनाक: दही मांगने के बहाने घर में घुसा शिक्षक, नाबालिग छात्रा से की छेड़खानी; छोटी बहन की बहादुरी से बचा सम्मान

    ✍️ भागीरथी यादव     पचपेड़ी: जांजगीर-चांपा जिले के पचपेड़ी क्षेत्र से गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक 50 वर्षीय शिक्षक ने दही मांगने के बहाने एक किसान के घर में घुसकर उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी की। छोटी बहन की सूझबूझ और शोर मचाने की वजह से आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्या है मामला? आरोपी की पहचान रोहित पटेल (50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जांजगीर-चांपा के पामगढ़ (ग्राम सिर्री) का निवासी है और पचपेड़ी में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। बहाना बनाकर प्रवेश: सोमवार को आरोपी शिक्षक क्षेत्र के एक किसान के घर पहुंचा। उसने घर में दही होने की बात पूछी और इसी बहाने अंदर दाखिल हो गया। अकेली पाकर की हरकत: उस वक्त घर में किसान की दो बेटियां अकेली थीं। आरोपी ने बड़ी बहन (नाबालिग छात्रा) को झांसा देकर कमरे में बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। विरोध कुचलने का प्रयास: जब छात्रा ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसका मुंह दबाकर उसे चुप कराने की कोशिश की। छोटी बहन की जांबाजी घटना के दौरान छात्रा की छोटी बहन पास ही मौजूद थी। अपनी बड़ी बहन की आवाज सुनकर वह तुरंत कमरे की ओर भागी। अंदर का मंजर देख वह डरी नहीं, बल्कि उसने पूरी ताकत से शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और पड़ोसी मौके की ओर दौड़े। लोगों को आता देख आरोपी शिक्षक घबरा गया और मौके से फरार हो गया। पुलिस की कार्रवाई परिजनों की शिकायत पर पचपेड़ी पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी शिक्षक रोहित पटेल को पकड़ लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।  

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक को जाल में फंसाकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पैसे मांगने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 6 मार्च 2026 को थाना पचपेड़ी में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 1 फरवरी 2026 की शाम ग्राम धुर्वाकारी में रहने वाली रोशनी खुंटे ने अपने बेटे के जन्मदिन का बहाना बनाकर उसे घर बुलाया था। उस समय प्रार्थी की एक महिला मित्र भी वहां मौजूद थी। आरोप है कि जन्मदिन की पार्टी शाम को होने की बात कहकर रोशनी खुंटे ने पहले ही अपने परिवार के सदस्यों को घर से बाहर भेज दिया था। इसके बाद उसने प्रार्थी और उसकी महिला मित्र को कमरे में भेजकर संबंध बनाने के लिए कहा। इस दौरान आरोपिया ने गुप्त रूप से मोबाइल छुपाकर उनका वीडियो बना लिया। कुछ समय बाद आरोपिया रोशनी खुंटे ने प्रार्थी के मोबाइल पर वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजते हुए पूरा वीडियो वायरल करने की धमकी दी और एक लाख रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया में फैलाने की बात कहकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पीड़ित की शिकायत पर थाना पचपेड़ी पुलिस ने आरोपिया रोशनी खुंटे (28 वर्ष), पति करन खुंटे, निवासी हेडसपुर थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा, हाल मुकाम ग्राम धुर्वाकारी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर के खिलाफ धारा 308(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी अलग से की है। मामले की आगे की जांच जारी है।  

    अन्य खबरे

    प्रोजेक्ट धड़कन से बिलासपुर की पीहू को मिला नया जीवन

    प्रोजेक्ट धड़कन से बिलासपुर की पीहू को मिला नया जीवन

    कोरबा के दर्री गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार, बुकिंग नंबर बंद होने से उपभोक्ता परेशान

    कोरबा के दर्री गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार, बुकिंग नंबर बंद होने से उपभोक्ता परेशान

    शर्मनाक: दही मांगने के बहाने घर में घुसा शिक्षक, नाबालिग छात्रा से की छेड़खानी; छोटी बहन की बहादुरी से बचा सम्मान

    शर्मनाक: दही मांगने के बहाने घर में घुसा शिक्षक, नाबालिग छात्रा से की छेड़खानी; छोटी बहन की बहादुरी से बचा सम्मान

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक