
मुंगेली, छत्तीसगढ़। देश के सशक्त राजपूत युवा संगठन राजपूत करणी सेना (एकीकृत राजपूत युवा संगठन) ने संगठनात्मक विस्तार के तहत रविराज सिंह को मुंगेली नगर का प्रभारी नियुक्त किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना और प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार की अनुशंसा पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनियुक्त नगर प्रभारी रविराज सिंह ने नियुक्ति पर गर्व जताया और कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठन की विचारधारा, सिद्धांत और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाना होगी। उन्होंने समाज और युवाओं की भलाई के लिए निरंतर कार्य करने का भी संकल्प लिया।

इस नियुक्ति की जानकारी मिलते ही मुंगेली में राजपूत समाज और युवाओं में उत्साह का माहौल बन गया। वरिष्ठजनों और संगठन पदाधिकारियों ने रविराज सिंह को बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों को और सशक्त बनाने की उम्मीद जताई।






