सड़क हादसा: तीन बसों की भिड़ंत, 20 यात्री घायल

✍️ भागीरथी यादव

महराजगंज।

राष्ट्रीय राज्य मार्ग 730 पर अगया पुल के पास शुक्रवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। परिवहन निगम की तीन बसों के बीच हुई जोरदार टक्कर में करीब 20 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

जानकारी के अनुसार राप्तीनगर डिपो की बस को चालक अनिल कुमार गोरखपुर से महराजगंज ला रहे थे, जबकि महराजगंज डिपो की बस लेकर चालक झीनक महराजगंज से गोरखपुर की ओर जा रहे थे। इसी बीच महराजगंज डिपो की एक अन्य बस भिटौली निवासी चालक कृष्णा चला रहे थे। ओवरटेक के दौरान उनकी बस सामने से आ रही राप्तीनगर डिपो की बस से टकरा गई और देखते ही देखते तीनों बसें आपस में भिड़ गईं।

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस चालक अनिल कुमार और कृष्णा को गंभीर चोटें आई हैं और उनके दाएं पैर टूट गए हैं।

 

घायलों में ठूठीबारी के वीरेंद्र चौहान, मधुवनी के अमरनाथ व सुमन, बरगदवा की आरती व रामधनी, महराजगंज के रामप्रसाद, निचलौल के उतरी चंद, गोरख अग्रहरी, मानती देवी, अंजू अग्रहरि, उमंग अग्रहरि, आशीष अग्रहरि, जगदौर के इस्लाम और हरपुर कला के नाथू सहित करीब 20 यात्री शामिल हैं।

 

ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही भिटौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि घटना में किसी की मृत्यु नहीं हुई है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि अन्य यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है।

 

  • Related Posts

    CSPDCL के प्रबंध निदेशक एवं क्रेडा के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया जिले का दौरा

    खैरागढ़–छुईखदान–गंडई// छत्तीसगढ़ राज्य पावर वितरण कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं छत्तीसगढ़ क्रेडा के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जिले का दौरा ग्रामीण विद्युतीकरण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं जन-केंद्रित पहल सिद्ध हुआ। प्रदेश के सभी जिलों में पहुँचकर प्रबंध निदेशक स्वयं प्रत्येक गाँव एवं अंतिम छोर के उन क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं, जहाँ विद्युत लाइन विस्तार एवं विद्युतीकरण में समस्याएँ रही हैं। वे स्थल पर पहुँचकर वास्तविक स्थिति का जायज़ा लेते हुए प्रत्येक गाँव तक बिजली कनेक्शन एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक निर्देश प्रदान कर रहे हैं। इसी क्रम में खैरागढ़ जिले के ग्राम ग्वालाघुंडी जो पूर्व में सौर ऊर्जा से विद्युतीकृत था, को दिनांक 22 फ़रवरी को परंपरागत स्त्रोत से विद्युतीकृत किया गया। 3 मार्च को विभागीय अमला ग्राम ग्वालाघुंडी पहुँचा तथा विद्युत व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया। प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। तत्पश्चात ग्राम में विद्युत आपूर्ति प्रारंभ की गई, जिससे ग्रामवासियों में हर्ष एवं संतोष का वातावरण निर्मित हुआ। इसके पश्चात ग्राम पंचायत कल्लेपानी का निरीक्षण किया गया, जहाँ ग्रामीण लंबे समय से विद्युत समस्याओं का सामना कर रहे हैं। श्री कंवर ने अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण कर वर्तमान व्यवस्था की समीक्षा की तथा नई विद्युत लाइन के सर्वेक्षण एवं शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सर्वे कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कर विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ की जाए। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामवासियों से भेंट कर उनकी समस्याओं से सीधे अवगत हुए। दौरे के दौरान कंपनी की योजनाओं के अंतर्गत खैरागढ़ जिले के पात्र हितग्राहियों को प्रबंध निदेशक व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मंजुला सिंह कंवर जो कि पावर कंपनी के आदर्शिनी महिला मंडल के अध्यक्षों में से एक है के द्वारा प्रमाण-पत्रों का वितरण किया गया तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ संवाद में ग्रामीण विद्युतीकरण को और अधिक सशक्त एवं स्थायी बनाने हेतु सहयोगात्मक प्रयासों पर सकारात्मक चर्चा हुई। दौरे की विशेषता इसका खुला एवं संवादात्मक वातावरण रहा, जहाँ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं जिले के हितधारक एक मंच पर एकत्र होकर सामूहिक समाधान की दिशा में सक्रिय दिखाई दिए। यह सहभागिता उस विकास मॉडल को प्रतिबिंबित करती है, जिसमें शासन एवं जनता मिलकर क्षेत्र की सतत प्रगति एवं सशक्त विद्युतीकरण सुनिश्चित करते हैं।

    काला हिरण शिकार मामला: राजस्थान हाईकोर्ट में सलमान खान की अपील पर सुनवाई टली

    ✍️ भागीरथी यादव     जयपुर में 28 साल पुराने काला हिरण शिकार प्रकरण में अभिनेता सलमान खान की अपील पर सुनवाई फिलहाल टल गई है। उनकी सजा के खिलाफ दायर अपील पर जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू की बेंच में सुनवाई होनी थी, लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया। अब यह प्रकरण मुख्य न्यायाधीश के समक्ष भेजा गया है, जो तय करेंगे कि आगे सुनवाई किस बेंच में होगी। साल 1998 में दर्ज इस मामले में 5 अप्रैल 2018 को निचली अदालत ने सलमान खान को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51 के तहत पांच वर्ष की सजा सुनाई थी। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। सह-आरोपी सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम और तब्बू को पहले ही बरी किया जा चुका है। राज्य सरकार ने सह-आरोपियों के बरी होने के खिलाफ अपील दायर की है, जबकि सलमान खान ने अपनी सजा को चुनौती दी है। फिलहाल दोनों अपीलें लंबित हैं और नई बेंच तय होने के बाद ही आगे की सुनवाई होगी।  

    अन्य खबरे

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार