Russia Ukraine War: यूक्रेन ने किया पलटवार, रूस पर कर दी घातक ड्रोन स्ट्राइक; मचाई तबाही

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। जंग के बीच हाल के दिनों  में रूस की ओर से यूक्रेन के कई शहरों पर घातक अटैक किए जा रहे थे। इस बीच रूस के हमलों पर यूक्रेन ने भी पलटवार किया है। यूक्रेन ने रूस पर घातक ड्रोन स्ट्राइक की है। यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के स्टावरोपोल क्षेत्र में एक रेडियो और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध उपकरण संयंत्र पर हमला किया था। यूक्रेन के ड्रोन हमले में रूस को भारी नुकसान हुआ है।

चाइना ओपन में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का सफर समाप्त, सेमीफाइनल में मिली हार

यूक्रेन ने अहम ठिकाने को बनाया निशाना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस संयंत्र में रूस बड़े पैमने पर इलेक्ट्रॉनिक युद्ध उपकरणों का उत्पादन करता था। जिसमें रडार, रेडियो नेविगेशन उपकरण और रिमोट कंट्रोल रेडियो उपकरण शामिल हैं। इससे पहले इसी साल जून के महीने में यूक्रेन ने रूस के एयरबेस को निशाना बनाते हुए बड़ा ड्रोन हमला किया था। तब यूक्रेनी मीडिया ने दावा किया था कि दौरान रूस के 40 से ज्यादा विमानों को नष्ट कर दिया गया।

यूक्रेन ने किए हमले

इससे पहले दोनों देशों ने एक-दूसरे पर शुक्रवार रात भीषण हवाई हमले किए थे। इन हमलों में दोनों ओर दो-दो नागरिकों की मौत हो गई थी। इसके अलावा कई क्षेत्रों में संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा था। यूक्रेन ने रूस के रोस्तोव क्षेत्र में ड्रोन हमले किए थे जिसमें दो नागरिकों की मौत हो गई थी। यह क्षेत्र यूक्रेन सीमा के नजदीक है। स्टावरोपोल, मॉस्को, पेन्जा, ब्रांस्क, क्रीमिया, तुला, ओरलोव, और बेलगोरोद क्षेत्रों में भी ड्रोन हमले किए गए थे। रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया था कि उनके सुरक्षा बलों ने कुल 54 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए या निष्क्रिय कर दिए।

सिंगर के घर में अचानक लगी मौतों की झड़ी, 2 साल में 3 लोगों ने कहा अलविदा, तीन दिन बाद ही बेटे की मौत ने हिला दी थी जिंदगी

रूस ने किया अटैक

रूस ने यूक्रेन के दक्षिणी निप्रो और उत्तर-पूर्वी सूमी क्षेत्रों में रॉकेट और ड्रोन से हमला किया था। यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में भी शुक्रवार को रात भर बमबारी होती रही। खारकीव के मेयर इहोर तेरेखोव ने टेलीग्राम पर बताया था कि हमले में आवासीय इमारतें, स्थानीय व्यापारिक प्रतिष्ठान, सड़कें और संचार नेटवर्क बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

  • Related Posts

    काला हिरण शिकार मामला: राजस्थान हाईकोर्ट में सलमान खान की अपील पर सुनवाई टली

    ✍️ भागीरथी यादव     जयपुर में 28 साल पुराने काला हिरण शिकार प्रकरण में अभिनेता सलमान खान की अपील पर सुनवाई फिलहाल टल गई है। उनकी सजा के खिलाफ दायर अपील पर जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू की बेंच में सुनवाई होनी थी, लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया। अब यह प्रकरण मुख्य न्यायाधीश के समक्ष भेजा गया है, जो तय करेंगे कि आगे सुनवाई किस बेंच में होगी। साल 1998 में दर्ज इस मामले में 5 अप्रैल 2018 को निचली अदालत ने सलमान खान को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51 के तहत पांच वर्ष की सजा सुनाई थी। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। सह-आरोपी सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम और तब्बू को पहले ही बरी किया जा चुका है। राज्य सरकार ने सह-आरोपियों के बरी होने के खिलाफ अपील दायर की है, जबकि सलमान खान ने अपनी सजा को चुनौती दी है। फिलहाल दोनों अपीलें लंबित हैं और नई बेंच तय होने के बाद ही आगे की सुनवाई होगी।  

    बजट से पहले महंगाई का झटका: कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹50 महंगा, जानें आपके शहर का नया रेट

    ✍️ भागीरथी यादव   नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026 की घोषणा से ठीक पहले सरकार ने व्यापारिक जगत को बड़ा झटका दिया है। 1 फरवरी 2026 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों को स्थिर रखा गया है। महानगरों में अब क्या हैं नए दाम? कीमतों में इजाफे के बाद देश के प्रमुख महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम अब इस प्रकार हैं: शहर नया रेट (19kg सिलेंडर) दिल्ली ₹1,740.50 कोलकाता ₹1,844.50 मुंबई ₹1,692.00 चेन्नई ₹1,899.50 आम जनता और घरेलू बजट पर क्या होगा असर? बाहर खाना होगा महंगा: कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में होता है। ऐसे में आने वाले दिनों में बाहर खाना-पीना महंगा होने की पूरी संभावना है। घरेलू रसोई को राहत: आम परिवारों के लिए सुकून की खबर है कि घरेलू सिलेंडर के दाम 8 अप्रैल 2025 के पुराने रेट पर ही बरकरार हैं। सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के बजट को फिलहाल प्रभावित नहीं होने दिया है। बजट से पहले दबाव का संकेत आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि बजट पेश होने से ठीक पहले कीमतों में यह बदलाव संकेत देता है कि सरकार ऊर्जा लागत को लेकर कड़े फैसले ले सकती है। कमर्शियल गैस की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर लॉजिस्टिक्स और सर्विस सेक्टर पर भी देखने को मिल सकता है।    

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त