कैंसर से जंग में नई उम्मीद: रूस की ‘एंटेरोमिक्स’ क्लीनिकल ट्रायल में 100% सफल

 

लोकसदन : मॉस्को। कैंसर जैसी घातक बीमारी के खिलाफ दुनिया को नई उम्मीद मिल सकती है। रूस की mRNA आधारित वैक्सीन एंटेरोमिक्स (Enteromix) ने क्लीनिकल ट्रायल में 100% प्रभावशीलता और सुरक्षा दर्ज की है। रूस की फेडरल मेडिकल एंड बायोलॉजिकल एजेंसी (FMBA) ने ऐलान किया कि यह वैक्सीन अब क्लीनिकल उपयोग के लिए तैयार है।FMBA प्रमुख वेरोनिका स्क्वोर्टसोवा ने बताया कि यह वैक्सीन न केवल सुरक्षित पाई गई है, बल्कि ट्यूमर को सिकोड़ने और उसकी वृद्धि को धीमा करने में भी असरदार साबित हुई है। खास बात यह है कि इसे हर मरीज के RNA प्रोफाइल के आधार पर पर्सनलाइज़ किया जाएगा।

 

किन बीमारियों के लिए तैयार हो रही वैक्सीन?

पहला संस्करण कोलोरेक्टल कैंसर के इलाज में उपयोग होगा। दूसरा संस्करण ग्लियोब्लास्टोमा (मस्तिष्क कैंसर) और विशिष्ट प्रकार के मेलेनोमा (त्वचा कैंसर) के लिए विकसित किया जा रहा है।

 

कैसे काम करती है एंटेरोमिक्स?

एंटेरोमिक्स mRNA तकनीक से बनी है, वही तकनीक जो COVID-19 वैक्सीन में इस्तेमाल हुई थी। यह वैक्सीन इम्यून सिस्टम को इस तरह प्रशिक्षित करती है कि वह कैंसर कोशिकाओं को पहचानकर नष्ट कर सके।यह हर मरीज के लिए अलग-अलग तैयार की जाएगी।इसमें न तो कीमोथेरेपी जैसी थकान, न ही रेडिएशन जैसे गंभीर साइड इफेक्ट देखने को मिले।मरीजों ने इसे बिना परेशानी के सहन किया।

रिसर्च और विकास

ट्रायल में शुरुआती चरण में 48 वालंटियर्स ने हिस्सा लिया। इसे रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय के नेशनल मेडिकल रिसर्च रेडियोलॉजी सेंटर और एंगेलहार्ट इंस्टीट्यूट ऑफ मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (EIMB), रशियन एकेडमी ऑफ साइंस ने मिलकर विकसित किया।

 

दवा को सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम (SPIEF 2025) में पेश किया गया था।

MedPath की रिपोर्ट के अनुसार, एंटेरोमिक्स चार सुरक्षित वायरस का इस्तेमाल कर कैंसर कोशिकाओं पर हमला करता है और साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है।

  • Manoj Thakur

    Related Posts

    ☀️आज का राशिफल 9 सितंबर 2025 ☀️

        Loksadan.  📖 आज का राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपका दिन: सफलता, स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, आर्थिक लाभ और पारिवारिक सौहार्द से जुड़ी हर जरूरी बात;    🔴 मेष (Aries): आज का दिन आपके लिए आत्मनिर्भरता और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आपके भीतर एक नई उमंग जागेगी जो आपको अपने लक्ष्यों की ओर तेजी से बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। लंबे समय से अटका कोई काम आज पूरे होने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपके विचारों को सराहना मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में भी सहयोग मिलेगा, लेकिन जल्दबाज़ी और आवेश से बचना आवश्यक है। स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम और संतुलित आहार अपनाएँ। शुभ अंक: 9 शुभ रंग: लाल     🟢 वृषभ (Taurus): आज आपको धैर्य और व्यावहारिक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता आवश्यक है। कोई निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जानकारी लें। घरेलू जीवन में छोटे-छोटे मतभेद हो सकते हैं, परंतु बातचीत से समस्या का समाधान संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और पर्याप्त पानी पीते रहें। मानसिक शांति के लिए ध्यान या प्राणायाम का अभ्यास लाभकारी रहेगा। शुभ अंक: 6 शुभ रंग: हरा     💛 मिथुन (Gemini): आज का दिन आपके लिए संवाद कौशल को निखारने का अवसर लेकर आया है। नए संपर्क बन सकते हैं जो भविष्य में लाभ देंगे। आपके विचारों की सराहना होगी। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी से मदद मिलने की संभावना है। पढ़ाई या शोध से जुड़े लोगों को आज विशेष सफलता मिल सकती है। दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन मानसिक थकावट से बचने के लिए बीच-बीच में विश्राम लें। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: पीला     ⚪ कर्क (Cancer): भावनात्मक रूप से आप आज अधिक संवेदनशील रह सकते हैं। मन में कई विचार चलेंगे, जिनसे बेचैनी महसूस हो सकती है। ऐसे में अपने करीबी मित्रों या परिवार से संवाद करें। अपने दिल की बात साझा करने से मन हल्का होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, विशेषकर पाचन संबंधी समस्याओं से बचाव करें। किसी धार्मिक स्थल या शांत वातावरण में समय बिताना मानसिक शांति देगा। शुभ अंक: 2 शुभ रंग: सफेद     🟠 सिंह (Leo): आज आपके नेतृत्व गुण उभरकर सामने आएंगे। आपको जिम्मेदारी दी जा सकती है, और आप उसे निभाने में सफल रहेंगे। ऑफिस या सामाजिक कार्यों में आपकी राय को महत्व दिया जाएगा। आपकी सकारात्मक ऊर्जा आसपास के लोगों को प्रेरित करेगी। परिवार के साथ समय बिताना मन को संतुलित करेगा। खर्च में संयम बरतें और अपने आर्थिक लक्ष्यों को ध्यान में रखकर योजनाएँ बनाएं। अपने आत्मविश्वास को बनाये रखें। शुभ अंक: 1 शुभ रंग: केसरिया/सुनहरा     🟤 कन्या (Virgo): आज आपको अपने कार्यों को व्यवस्थित करने की आवश्यकता है। छोटी-छोटी बातें भी ध्यान देने योग्य हो सकती हैं, जिन्हें नजरअंदाज करने से समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। अपने समय का सही उपयोग करें और प्राथमिकता तय करें। मानसिक तनाव से बचने के लिए दिन में थोड़ी देर ध्यान करें। पुराने मुद्दों का समाधान मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए हल्का व्यायाम और पौष्टिक भोजन आवश्यक है। शुभ अंक: 7 शुभ रंग: भूरा     ⚖️ तुला (Libra): आज संतुलन और संवाद आपके लिए मुख्य रहेंगे। पारिवारिक और सामाजिक जीवन में स्पष्ट बातचीत से रिश्तों में सौहार्द बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध तरीके से काम करें। अनावश्यक खर्च से बचें। मन में नई योजनाएँ आने की संभावना है, जिन्हें सही दिशा देकर आगे बढ़ा सकते हैं। आपके आकर्षक व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे। आत्मविश्वास बनाए रखें और धैर्य से कार्य करें। शुभ अंक: 3 शुभ रंग: हल्का नीला     🦂 वृश्चिक (Scorpio): आंतरिक शक्ति और इच्छाशक्ति आज आपको कई समस्याओं का समाधान खोजने में मदद करेगी। किसी पुराने लक्ष्य को लेकर पुनः उत्साह जाग सकता है। यात्रा का योग बन सकता है जो आपके लिए लाभकारी रहेगा। मानसिक रूप से शांत रहना आवश्यक है ताकि आप अपनी योजनाओं पर बेहतर ध्यान केंद्रित कर सकें। परिवार में छोटे मतभेद हो सकते हैं, लेकिन संवाद से इसे सुलझाया जा सकता है। ध्यान और प्रार्थना से मानसिक शांति मिल सकती है। शुभ अंक: 8 शुभ रंग: गहरा लाल     🏹 धनु (Sagittarius): आज का दिन नए अवसरों की शुरुआत का संकेत देता है। किसी नई योजना या परियोजना पर काम शुरू कर सकते हैं। सीखने और जानने की उत्सुकता आपको सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाएगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलने पर लाभ मिलेगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और अनावश्यक जोखिम से बचें। अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें और नियमित दिनचर्या अपनाएँ। शुभ अंक: 3 शुभ रंग: बैंगनी   🐐 मकर (Capricorn): कड़ी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं।…

    डिलीवरी के कुछ घंटे बाद प्रसूता की मौत , परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया

      Loksadan।  सिजेरियन डिलीवरी के कुछ घंटे बाद प्रसूता की मौत परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया, प्रबंधन कराएगा जांच कोरबा के सरकारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में कोहड़िया चारपारा निवासी नंदिनी साहू की सिजेरियन प्रसव के कुछ घंटे बाद हालत बिगड़ गई और फिर उसके मौत हो गई। परिजनों इस मामले में डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि परिजनों की मांग पर डॉक्टर के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया और तथ्यों के आधार पर आगे जांच करेंगे।   चारपारा कोहड़िया क्षेत्र में रहने वाली नंदिनी साहू का प्रथम प्रसव था। परिजनों के द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार यह डिलीवरी सिजेरियन संपन्न हुआ। नंदिनी के पति कीर्तन ने बताया कि अस्पताल स्टाफ ने उसे बार-बार अलग-अलग जानकारी दी और यहां वहां चक्कर लगवाए। डॉक्टर की सलाह पर ही हमने नंदिनी की बच्चेदानी निकालने को कहा। कई यूनिट ब्लड की व्यवस्था करने के बाद भी नंदिनी की मौत हो गई। मेरा आरोप है कि डॉक्टर के लापरवाही से यह घटना हुई है।   परिजनों के इस आरोप के बारे में अस्पताल प्रबंधन की और से बताया गया कि कई प्रकार के कॉम्प्लिकेशन थे। सिजेरियन मामले में कितना ब्लड बह जाएगा इसका अनुमान लगाना कठिन होता है। इसलिए हमने अतिरिक्त ब्लड की व्यवस्था करने को कहा था। अस्पताल प्रबंधन ने यह अभी कहां की परिजनों की मांग पर डॉक्टर के पैनल से मृतका का पोस्टमार्टम व वीडियो ग्राफी कराई गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच और कार्रवाई होगी । इस मामले में साहू परिवार ने नंदिनी साहू को खो दिया है जबकि उसके द्वारा जन्म दिए गए दो नवजात सकुशल हैं और उनकी सारसंभाल की जा रही है। देखना होगा कि नंदिनी की मौत को लेकर जो कुछ बातें की जा रही है, उसका असली सच क्या कुछ सामने आता है।

    अन्य खबरे

    ☀️आज का राशिफल 9 सितंबर 2025 ☀️

    ☀️आज का राशिफल 9 सितंबर 2025 ☀️

    अरपाँचल लोकमंच का रावण दहन विवाद: शासन-प्रशासन का ग्रहण, राजनीतिक दबाव पर उठे सवाल

    अरपाँचल लोकमंच का रावण दहन विवाद: शासन-प्रशासन का ग्रहण, राजनीतिक दबाव पर उठे सवाल

    डिलीवरी के कुछ घंटे बाद प्रसूता की मौत , परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया

    डिलीवरी के कुछ घंटे बाद प्रसूता की मौत , परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया

    *माटी अधिकार मंच 9 सितंबर को कुसमुंडा महाप्रबंधक कार्यालय का करेगा गेट जाम हड़ताल* 

    *माटी अधिकार मंच 9 सितंबर को कुसमुंडा महाप्रबंधक कार्यालय का करेगा गेट जाम हड़ताल* 

    कैंसर से जंग में नई उम्मीद: रूस की ‘एंटेरोमिक्स’ क्लीनिकल ट्रायल में 100% सफल

    कैंसर से जंग में नई उम्मीद: रूस की ‘एंटेरोमिक्स’ क्लीनिकल ट्रायल में 100% सफल

    कांग्रेस सांसद ने ग्रामीण के कंधे पर बैठकर किया बाढ़ क्षेत्र का दौरा

    कांग्रेस सांसद ने ग्रामीण के कंधे पर बैठकर किया बाढ़ क्षेत्र का दौरा