किसानों के हक़ और मानवता की आवाज़ बने संत रामपाल जी महाराज, “किसान रत्न” सम्मान से हुए सम्मानित

✍️ भागीरथी यादव 

 

 

कोरबा (छत्तीसगढ़)

समाज सुधार, किसान कल्याण और मानव सेवा के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान देने वाले जगत गुरु तत्वदर्शी संत रामपाल  महाराज जी को हरियाणा के हिसार में 100 गांवों के किसानों एवं किसान ट्रेड यूनियन द्वारा “किसान रत्न” सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान किसानों के अधिकारों, जागरूकता, सामाजिक एकता और नैतिक मूल्यों के संरक्षण हेतु किए गए उनके अतुलनीय प्रयासों का प्रतीक है।

इस गौरवपूर्ण सम्मान समारोह का सीधा लाइव प्रसारण छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के जमनीपाली स्थित अग्रसेन भवन, साडा कॉलोनी में किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगत, किसान भाई-बहन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने भावविभोर होकर सत्संग एवं सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण देखा और संत रामपाल जी महाराज जी के विचारों से प्रेरणा प्राप्त की।

संत रामपाल जी महाराज जी के पावन मार्गदर्शन में मुनिंदर धर्मार्थ ट्रस्ट, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) द्वारा दहेज-मुक्त विवाह, नशा-मुक्त समाज निर्माण, जाति-भेद उन्मूलन, स्त्री-पुरुष समानता, नैतिक शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा सत्य भक्ति के प्रचार के साथ-साथ किसान, मजदूर और गरीब वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इन्हीं जनकल्याणकारी कार्यों के कारण संस्था एवं संत रामपाल जी महाराज जी को देश-विदेश में अनेक सामाजिक और मानवीय सम्मानों से नवाजा गया है।

 

मानव सेवा की प्रेरक मिसाल बनी “अन्नपूर्णा मुहिम” के तहत ट्रस्ट द्वारा गरीब, असहाय, वृद्ध एवं जरूरतमंद लोगों को नियमित रूप से निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। साथ ही बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के समय खाद्यान्न, वस्त्र एवं आवश्यक राहत सामग्री वितरित कर हजारों पीड़ित परिवारों को संबल प्रदान किया गया है।

 

इस कार्यक्रम में संस्था के प्रमुख जिला संयोजक अजय कुर्रे, सुमिरन कँवर, बाबू दास मानिकपुरी, धर्मदास महंत, हर्बंस गबेल, गोपाल केवट, होरीलाल श्रीवास, गया दास महंत, चेतन दास सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

यह आयोजन मानवता, सेवा, समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक सशक्त और प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

  • Related Posts

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

        कोरबा/दर्री। होली के दिन दर्री थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ढिंढोलभाटा स्थित साईं गजानंद इंडियन गैस एजेंसी के पीछे झाड़ियों में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलते हुए गैस एजेंसी परिसर तक पहुंच गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई। घटना की सूचना तुरंत दर्री थाना को दी गई। सूचना मिलते ही सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी विकास यादव, सुनील यादव, उपेश जांगड़े और हूमेश राठौर ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। आग लगातार गैस एजेंसी की ओर बढ़ रही थी, जहां बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर मौजूद थे। यदि आग एजेंसी के अंदर तक पहुंच जाती तो भीषण विस्फोट और बड़ी जनहानि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था। सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी और सूझबूझ से होली के दिन शहर एक बड़ी त्रासदी से बच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दमकल टीम की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी आगजनी की घटना को टाल दिया।

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

        कोरबा। शहर के व्यस्त अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक स्कॉर्पियो में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे ओवरब्रिज से गुजर रही स्कॉर्पियो से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही दिखाई देने लगीं। घटना के बाद पुल पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। टीआई मोतीलाल पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। वहीं आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को भी तत्काल सूचना दी गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह रही कि समय रहते वाहन सवार बाहर निकल गए, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शहर के सबसे व्यस्त ओवरब्रिज पर हुई इस घटना से कुछ देर के लिए इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। (देखें VIDEO)

    अन्य खबरे

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी