स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोरबी में सरस्वती पूजन हर्षोल्लास से संपन्न

सुशील जायसवाल

 

कोरबी/चोटिया।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कोरबी में शुक्रवार 23 जनवरी को ज्ञान, विद्या और बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का पूजन-अर्चन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। इसके पश्चात शिक्षक सतीश कुमार चौबे द्वारा विधि-विधान से मां सरस्वती की पूजा अर्चना संपन्न कराई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य रामाश्रय सिंह तंवर, विख्याता संतोष कुमार दिनकर, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पूजन उपरांत प्रभारी प्राचार्य रामाश्रय सिंह तंवर द्वारा मां सरस्वती की अमर गाथा पर आधारित एक भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। गीत प्रस्तुति से विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।

इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को भी अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में शिक्षक टी.एस. शांडिल्य, शैलेंद्र प्रजापति, श्रीमती एस.के. साव, एस. जायसवाल, टी. बारमते, प्रीति कश्यप, पत्रकार सुशील जायसवाल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

समारोह का समापन सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में किया गया।

 

  • Related Posts

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

        कोरबा। दिनांक 10 मार्च 2026 को सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि आसपास के क्षेत्र में धुएँ का गुबार फैल गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों संजय कौशिक, शशांक सिंह, दीपक मानिकपुरी और बलराम ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पानी टंकी के पास झाड़ियों और आसपास के क्षेत्र में अचानक आग भड़क उठी, जो तेज हवा के कारण तेजी से फैलने लगी। आग की लपटें ऊँची उठने लगीं, जिससे आसपास के मकानों और अन्य संसाधनों को खतरा पैदा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी के फायर मैन कृत दस तत्काल अपनी फायर ब्रिगेड टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया और संभावित बड़े हादसे को टाल दिया। स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई और साहस की सराहना करते हुए कहा कि समय पर आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य है, वहीं लोगों से अपील की गई है कि गर्मी के मौसम में आगजनी की घटनाओं से बचाव के लिए सतर्कता बरतें।

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    ✍️ भागीरथी यादव     कोरबा, 10 मार्च। कोरबा में हसदेव नदी में नहाने के दौरान डूबे 22 वर्षीय युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद बरामद कर लिया गया। दर्री थाना क्षेत्र के कलमीदुग्गू के पास हुई इस घटना के बाद पुलिस, प्रशासन और नगरसेना की गोताखोर टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर नौशाद खान अपने तीन दोस्तों के साथ हसदेव नदी में नहाने गया था। इसी दौरान उसने नदी में छलांग लगा दी और तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। युवक को बहता देख उसके दोस्तों ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई, लेकिन वे उसे नहीं बचा सके और किसी तरह खुद सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने खोजबीन शुरू की। इसके बाद दर्री थाना पुलिस और जिला प्रशासन की नगरसेना गोताखोर टीम ने नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। दो दिनों की तलाश के बाद मंगलवार को गोताखोरों को युवक का शव नदी में जलकुंभी के बीच फंसा हुआ मिला, जिसे बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि मृतक नौशाद खान दर्री क्षेत्र के जय भगवान गली का निवासी था और सीएसईबी पावर प्लांट में ठेका कर्मचारी के रूप में वेल्डिंग का काम करता था। वह अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। करीब छह माह पहले ही उसकी मां का बीमारी के कारण निधन हो गया था। युवक की मौत की खबर से परिवार और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

    अन्य खबरे

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा