
ज्ञान शंकर तिवारी
कोरबा।
ग्राम पंचायत बोईदा अंतर्गत सराईपाली में आयोजित अखण्ड नवधा रामायण महायज्ञ भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो रहा है। इस पावन अवसर पर ग्राम सरपंच संजय राज विशेष रूप से शामिल हुए और विधिवत पूजा-अर्चना कर ग्रामवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
महायज्ञ के दौरान आयोजन समिति द्वारा सरपंच संजय राज का गमछा एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के समय उपस्थित श्रद्धालुओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया, जिससे पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में सरपंच संजय राज ने कहा कि अखण्ड नवधा रामायण जैसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं। रामायण हमें सत्य, धर्म, सेवा, त्याग और भाईचारे का मार्ग दिखाती है, जिससे समाज में आपसी सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है।
कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष सनत कुमार, उपाध्यक्ष देवनारायण पटेल, सचिव शत्रुहन पटेल, सहसचिव चंदराम पटेल, कोषाध्यक्ष रविकुमार पटेल, सह कोषाध्यक्ष विरेंद्र कुमार, ग्राम अध्यक्ष रामाधारी पटेल, मरार समाज कोरबा जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार पटेल सहित नंदलाल, मोतीलाल, कन्हैया, संतराम, खम्हन, संतोष, रिंकू, रमेश, बालकराम, लक्की यादव, जनाराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
महिला समिति से नीर बाई, पुनिता, सुखीन, सीता, सोनिया, उमा, गंगोत्री बाई, नीर पत्ती, शकुंतला, सीमा, रनकुंवर, दरस बाई, पांचो बाई, ललिता, मलेसिन सहित अनेक श्रद्धालु महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही।
अखण्ड रामायण पाठ से संपूर्ण ग्राम भक्ति, श्रद्धा और राममय वातावरण में सराबोर रहा।






