चाइना ओपन में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का सफर समाप्त, सेमीफाइनल में मिली हार

भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की शीर्ष युगल जोड़ी 26 जुलाई को सेमीफाइनल में मलेशिया की दूसरी वरीयता प्राप्त आरोन चिया और सोह वूई यिक की जोड़ी से सीधे गेम में हारकर चाइना ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गई। एशियन गेम्स के चैंपियन एक बार फिर दुनिया की दूसरे नंबर की मलेशियाई जोड़ी से हार गए।

  • Related Posts

    मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 : भारत–श्रीलंका की मेजबानी में क्रिकेट का महाकुंभ, 7 फरवरी से शुरू होगा रोमांच

    ✍️ भागीरथी यादव   आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच 7 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी वाले इस महा-इवेंट में 20 टीमें खिताब की जंग लड़ेंगी। 8 प्रतिष्ठित वेन्यू पर खेले जाने वाले टूर्नामेंट का फाइनल 8 मार्च को आयोजित होगा। इस बार ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान की मौजूदगी ने शुरुआत से ही माहौल गर्म कर दिया है। दोनों दिग्गज टीमों के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा। भारत अब तक 2007 और 2024 में दो बार टी20 विश्व चैंपियन रह चुका है और तीसरी बार खिताब जीतने की नजर से मैदान में उतरेगा। — ग्रुप-ए : भारत–पाकिस्तान आमने-सामने, रोमांच चरम पर ग्रुप-ए की शुरुआत 7 फरवरी को पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मैच से होगी। इसी दिन भारत मुंबई में यूएसए के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगा। इस ग्रुप में भारत, पाकिस्तान, यूएसए, नीदरलैंड और नामीबिया शामिल हैं। प्रमुख मुकाबला 15 फरवरी : भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो (शाम 7 बजे) (सभी मुकाबलों का क्रम वही रखा गया है, केवल प्रस्तुति बदली है।) — ग्रुप-बी : सह-मेजबान श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे की टक्कर ग्रुप-बी के मुकाबलों का आगाज़ 8 फरवरी को कोलंबो में श्रीलंका बनाम आयरलैंड मैच से होगा। ऑस्ट्रेलिया की उपस्थिति ने इस ग्रुप की चुनौती को और मजबूत बना दिया है। — ग्रुप-सी : वेस्टइंडीज–बांग्लादेश भिड़ंत से होगी शुरुआत, इटली पहली बार शामिल ग्रुप-C का पहला मुकाबला 7 फरवरी को कोलकाता में वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश के बीच होगा। इंग्लैंड, नेपाल और पहली बार क्वालीफाई करने वाली इटली इस ग्रुप को दिलचस्प बनाते हैं। — ग्रुप-डी : न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान में कांटे की टक्कर ग्रुप-डी की शुरुआत 8 फरवरी को चेन्नई में न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान मुकाबले से होगी। इस ग्रुप में साउथ अफ्रीका, कनाडा और यूएई भी अपनी चुनौती पेश करेंगे। — सेमीफाइनल और फाइनल की मेजबानी सेमीफाइनल मुकाबले मुंबई और कोलकाता में आयोजित होंगे। यदि पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचता है, तो उसके सेमीफाइनल और फाइनल के मैच कोलंबो में होंगे। यदि पाकिस्तान फाइनल में नहीं पहुंचता, तो अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम 8 मार्च को खिताबी मुकाबले की मेजबानी करेगा। — टूर्नामेंट के वेन्यू भारत में: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद ईडन गार्डन्स, कोलकाता एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई श्रीलंका में: आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो पल्लिकेले इंटरनेशनल स्टेडियम, कैंडी  

    छत्तीसगढ़ की बेटी संजूदेवी यादव ने किया अंतर्राष्ट्रीय मंच पर परचम—ग्राम केराकछार में खुशी की लहर

    ज्ञान शंकर तिवारी की रिपोर्ट   छत्तीसगढ़ के जिला कोरबा, ब्लाक पाली के ग्राम पंचायत केराकछार (चैतमा) की गौरवशाली बेटी संजूदेवी यादव ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर एक नया इतिहास रच दिया है। उनके इस अद्भुत उपलब्धि पर ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।   एक छोटे से गाँव से निकलकर कबड्डी खेल के माध्यम से संजूदेवी ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और अदम्य आत्मविश्वास के दम पर आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकते हुए भारत को शीर्ष स्थान दिलाया है।   संजूदेवी यादव : ग्रामीण परिवेश की बेटी से अंतरराष्ट्रीय स्टार तक का सफर   ग्राम केराकछार, जो ब्लाक पाली से लगभग 6 किमी दूर तिवरता रोड पर स्थित है, वहीं से संजूदेवी यादव की शुरुआत हुई। पिता रामजी यादव, जो पुट्टी-पेंट का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, और माता अम्बरिका बाई यादव, जो एक गृहिणी हैं—दोनों ने कठिन परिस्थितियों में भी अपनी बेटी के सपनों को कभी टूटने नहीं दिया।   संजूदेवी ने अपनी प्राथमिक शिक्षा गांव में पूरी की और उच्च शिक्षा कटघोरा के गवर्नमेंट कॉलेज से प्राप्त की। साथ ही उन्होंने आईटीआई की पढ़ाई भी की।   कबड्डी का सफर—गाँव से एशिया तक   संजूदेवी ने साल 2016 में कबड्डी खेलना शुरू किया। उनके खेल में निरंतर सुधार और लगन को देखते हुए बहतराई खेल अकादमी, बिलासपुर में उन्हें प्रशिक्षण का अवसर मिला। यहीं से उनकी प्रतिभा निखरी और वे प्रदेश स्तर से सीधे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुईं।   एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक   तेहरान, ईरान में आयोजित एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप में भारतीय टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में संजूदेवी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज वे कबड्डी वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली छत्तीसगढ़ की पहली महिला खिलाड़ी बनकर पूरे प्रदेश और देश का गौरव बढ़ा रही हैं।   उनकी सफलता के पीछे उनके कोच, बहतराई खेल अकादमी तथा जिला कबड्डी संघ के पदाधिकारियों का भी विशेष योगदान रहा है।     —   गाँव का गौरव—प्रदेश का मान—देश की पहचान   संजूदेवी यादव की इस उपलब्धि ने न केवल ग्राम केराकछार, ब्लाक पाली और जिला कोरबा का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। ग्रामवासियों ने कहा कि संजूदेवी ने साबित कर दिया कि प्रतिभा अवसर पाकर किसी भी छोटे गाँव से निकलकर दुनिया में अपनी पहचान बना सकती है।   ग्रामवासियों की ओर से संजूदेवी यादव को ढेरों बधाइयाँ और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त