**SECL दीपका पर संविधान की अनदेखी के आरोप

ज्ञान शंकर तिवारी 

 

भू-विस्थापितों का फूटा आक्रोश — “कोल बेरिंग एक्ट नहीं, मनमानी से चल रहा प्रशासन”**

कोरबा।

छत्तीसगढ़ की ऊर्जा राजधानी कहे जाने वाले कोरबा जिले में विकास की चकाचौंध के पीछे भू-विस्थापितों का गहरा दर्द अब सड़कों पर उतर आया है। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के दीपका क्षेत्र प्रबंधन पर भारतीय संविधान, कोल बेरिंग एक्ट और पेसा कानून की खुली अवहेलना के गंभीर आरोप लगे हैं। भू-विस्थापितों और मूल निवासियों का कहना है कि दीपका परियोजना में कानून नहीं, बल्कि “तानाशाही सोच” से फैसले थोपे जा रहे हैं।

ग्रामीणों ने दो टूक कहा है — “हमारे लिए संविधान सर्वोपरि है और न्यायालय ही हमारे मंदिर हैं, लेकिन SECL प्रबंधन इसे मानने को तैयार नहीं।”

अनुसूचित क्षेत्र में कानून की अनदेखी का आरोप

कोरबा जिला भारतीय संविधान की पाँचवीं अनुसूची के अंतर्गत पूर्ण रूप से अनुसूचित क्षेत्र घोषित है। यहां पेसा कानून (PESA Act, 1996) लागू होता है, जिसके तहत जल-जंगल-जमीन पर ग्राम सभा को निर्णायक अधिकार प्राप्त हैं।

आरोप है कि दीपका विस्तार परियोजना में ग्राम सभाओं की सहमति के बिना ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई, जो सीधे-सीधे संविधान और पेसा कानून का उल्लंघन है।

आंदोलन की आग को हवा देने वाले मुख्य मुद्दे

भेदभाव का आरोप

भू-विस्थापितों का कहना है कि SECL प्रबंधन SC-ST-OBC वर्ग के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि यहां कोल बेरिंग एक्ट 1957 की जगह “हिटलरशाही” और “मनमानी नीति” से फैसले लिए जा रहे हैं।

भूमि अधिग्रहण और मुआवजा विवाद

कोल बेरिंग एक्ट के अनुसार यदि किसी गांव की अधिकांश जमीन अधिग्रहित हो जाती है, तो शेष भूमि भी अनुपयोगी हो जाती है, ऐसी स्थिति में पूरी जमीन का मुआवजा, नौकरी और पुनर्वास अनिवार्य है।

ग्रामीणों का दावा है कि SECL इन प्रावधानों को जानबूझकर नजरअंदाज कर रहा है।

खनन के बाद जमीन वापसी का नियम ठंडे बस्ते में

नियमों के मुताबिक खनन के बाद जमीन को 5 फीट उपजाऊ मिट्टी डालकर किसानों को लौटाना होता है, लेकिन धरातल पर इसका पालन कहीं नजर नहीं आता।

1991-92 पुनर्वास नीति लागू करने की मांग

प्रदर्शनकारियों की स्पष्ट मांग है कि 1991-92 की पुनर्वास नीति के तहत हर खाताधारी और पट्टाधारी को नौकरी दी जाए, चाहे उसकी जमीन एक-दो डिसमिल ही क्यों न हो।

हरदी बाजार भू-अधिग्रहण बना टकराव का केंद्र

दीपका विस्तार परियोजना के तहत ग्राम हरदी बाजार में जारी भूमि अधिग्रहण को ग्रामीणों ने पूरी तरह अवैध बताया है।

प्रशासन द्वारा निर्माण रोकने के लिए जारी नोटिस को ग्रामीणों ने सिरे से खारिज कर दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि —

धारा 3-4 के प्रकाशन से पहले कोई त्रिपक्षीय बैठक नहीं हुई

वर्ष 2002 से 2022 तक की पूरी अधिग्रहण प्रक्रिया शून्य और अवैध है

मुआवजा 2025-26 की नई गाइडलाइन के अनुसार दिया जाए

गाइडलाइन रेट्स का तुलनात्मक आंकड़ा

2019-20:

बिना कॉलम मकान ₹662

कॉलम वाला ₹828 प्रति वर्गफुट

2024-25:

बिना कॉलम ₹1150

कॉलम वाला ₹1750

2025-26 (वर्तमान):

RCC मकान ₹1150

स्कूल/दुकान ₹1700

गोदाम ₹1550 प्रति वर्गफुट

ग्रामीणों का कहना है कि इन्हीं दरों पर मुआवजा मिलना चाहिए।

ग्रामीणों की दो टूक चेतावनी (बाइट)

“जब दीपका प्रोजेक्ट की ब्लास्टिंग से हमारे घर जर्जर हो रहे हैं, तो मरम्मत पर रोक क्यों? जब अधिग्रहण ही अवैध है, तो नोटिस भी अवैध है। हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे।”

‘हड़प नीति’ का आरोप, कानूनी लड़ाई की तैयारी

समाजसेवी मनीराम भारती ने SECL की कार्यप्रणाली की तुलना अंग्रेजों की ‘हड़प नीति’ से करते हुए इसे असंवैधानिक बताया है।

मनीराम भारती का बयान:

“SECL विस्तार के नाम पर किसानों की संपत्ति हड़प रहा है। यदि संविधान और कानून के अनुसार मुआवजा व बसाहट नहीं दी गई, तो माननीय न्यायालय इस अवैध अधिग्रहण को ध्वस्त कर देगा।”

इस संबंध में मांग पत्र और विरोध की प्रतियां

📌 कलेक्टर कोरबा

📌 एसडीएम पाली

📌 तहसीलदार हरदी बाजार

📌 SECL दीपका क्षेत्र के महाप्रबंधक

को सौंप दी गई हैं।

  • Related Posts

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

        कोरबा/दर्री। होली के दिन दर्री थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ढिंढोलभाटा स्थित साईं गजानंद इंडियन गैस एजेंसी के पीछे झाड़ियों में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलते हुए गैस एजेंसी परिसर तक पहुंच गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई। घटना की सूचना तुरंत दर्री थाना को दी गई। सूचना मिलते ही सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी विकास यादव, सुनील यादव, उपेश जांगड़े और हूमेश राठौर ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। आग लगातार गैस एजेंसी की ओर बढ़ रही थी, जहां बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर मौजूद थे। यदि आग एजेंसी के अंदर तक पहुंच जाती तो भीषण विस्फोट और बड़ी जनहानि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था। सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी और सूझबूझ से होली के दिन शहर एक बड़ी त्रासदी से बच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दमकल टीम की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी आगजनी की घटना को टाल दिया।

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

        कोरबा। शहर के व्यस्त अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक स्कॉर्पियो में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे ओवरब्रिज से गुजर रही स्कॉर्पियो से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही दिखाई देने लगीं। घटना के बाद पुल पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। टीआई मोतीलाल पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। वहीं आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को भी तत्काल सूचना दी गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह रही कि समय रहते वाहन सवार बाहर निकल गए, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शहर के सबसे व्यस्त ओवरब्रिज पर हुई इस घटना से कुछ देर के लिए इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। (देखें VIDEO)

    अन्य खबरे

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी