छत्तीसगढ़ बॉर्डर से लगे जंगलों में मिला नक्सलियों का डंप, देशी बंदूक, 50 ग्राम बारूद समेत कई विस्फोटक सामग्री बरामद

गरियाबंद : नक्सलवाद पर लगातार प्रहार जारी है. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से लगे ओडिशा के नुआपड़ा जिले में सुरक्षाबलों को संयुक्त कार्रवाई में सफलता मिली है. बोडेन थाना क्षेत्र के काटफाड़ और छातापानी जंगलों में 25 जुलाई को एंटी नक्सल ऑपरेशन लॉन्च किया गया था. ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों का डंप बरामद किया है. जहां से देशी बंदूक, जिलेटिन, गन पाउडर समेत कई विस्फोटक सामग्री बरामद किए गए हैं. नुआपड़ा एसपी जी. आर. राघवेंद्र ने इसकी पुष्टि की है.

इस अभियान को विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर डीवीएफ (DVF) नुआपड़ा और सीआरपीएफ की डी/19 बटालियन (गर्जनपानी कंपनी ऑपरेटिंग बेस) द्वारा अंजाम दिया गया. जंगलों में एरिया डॉमिनेशन और तलाशी के दौरान भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और नक्सलियों के उपयोग में आने वाली अन्य सामग्रियां बरामद की गईं. बोडेन थाना क्षेत्र के काटफाड़, छातापानी इलाके में नक्सलियों के डंप से एक देशी बंदूक और 24 राउंड बरामद किया गया. इसके अलावा 10 जिलेटिन स्टिक, 3 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और लगभग 50 ग्राम बारूद बरामद किया गया. सुरक्षाबलों को 2 सोलर प्लेट, वॉकी-टॉकी चार्जर, मोबाइल चार्जर, हेयर ट्रिमर, वायर कटर, इलेक्ट्रिक टेस्टर, 6 वोल्ट बैटरी, वोल्ट मीटर, और दो बंडल इलेक्ट्रिक वायर भी मिले. इसके अलावा तीन छतरियां, एक प्लास्टिक वॉटर जार, एक जोड़ी चप्पल, कैंची, चाकू, घड़ी, दो नेल कटर, एक इन्वर्टर चार्जर बॉक्स, छह पेंसिल बैटरियां, दो-दो ब्लैक और व्हाइट इंसुलेशन टेप, एक ब्लूटूथ हेडफोन, एक गुलेल (कैटापल्ट), एक प्लास्टिक की रस्सी, एक वेजिटेबल स्लाइसर, एक जोड़ी जूते, और दो ब्लैक पॉलीथिन शीट्स भी बरामद की गई. वहीं राशन सामग्री, महिलाओं की कॉस्मेटिक और अंडरगारमेंट्स, बर्तन और दवाएं भी इस डंप से मिली हैं. यह संभवतः वामपंथी उग्रवादियों (एलडब्ल्यूई) द्वारा उपयोग के लिए रखे गए थे.

जानकारी के मुताबिक, जिस इलाके से नक्सलियों का डंप मिला है, वह छत्तीसगढ़ बॉर्डर से केवल 10-15 की दूरी पर है. पहाड़ी इलाका होने के कारण कभी खूंखार नक्सली चलपति इन्हीं इलाकों से छुप कर डिविजन कमेटी के कामो की समीक्षा करता था. नक्सल विरोधी अभियान तेज होने के बाद अब नक्सलियों के हर सुरक्षित ठिकाने को सुरक्षा एजेंसी एक्सपोज कर रही है.

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त