लाल गलियारे से निकले मासूम, कलेक्टर संग साझा किया भविष्य का सपना।

स्वतंत्रता दिवस का यह जश्न बीजापुर के लिए अलग मायने रखता है। दशकों तक नक्सली भय की छाया में जीने वाले गाँवों से आए बच्चों ने पहली बार जिला मुख्यालय में आज़ादी का उत्सव देखा और स्वतंत्र भारत का असली अहसास पाया।

 

जिला प्रशासन की पहल पर भोपालपटनम, भैरमगढ़, उसूर और बीजापुर ब्लॉक के 11 गाँवों के शाला त्यागी और अप्रवेशी बच्चों को “लंच विद कलेक्टर” कार्यक्रम में शामिल किया गया। कभी स्कूल बंद रहने और शिक्षा से कटे इन बच्चों ने अब किताबों और सपनों की दुनिया को नई रोशनी में देखना शुरू किया है।

 

कलेक्टर ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और उनसे खुलकर बातचीत की। इस दौरान करका गाँव की लक्ष्मी और अनन्या ने पूछा – डॉक्टर और टीचर बनने के लिए कितना पढ़ना पड़ेगा? बच्चों के इस जिज्ञासापूर्ण सवाल ने कार्यक्रम का माहौल भावुक बना दिया। कलेक्टर ने उन्हें मेहनत और नियमित पढ़ाई का महत्व समझाया और उच्च शिक्षा की राह दिखाते हुए नीट व बीएड जैसी परीक्षाओं का ज़िक्र किया।

 

इसी तरह कोंडापल्ली और भट्टीगुड़ा के वे बच्चे, जो वर्षों तक स्कूल से दूर रहे, अब दोबारा पढ़ाई की राह पर लौटे हैं। कलेक्टर ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है, आगे नियमितता ही उन्हें उनके सपनों तक पहुँचाएगी।

 

आज़ादी का नया अनुभव

इन बच्चों ने पहली बार स्वतंत्रता दिवस की परेड देखी। मार्चपास्ट की गूंज और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया। तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह साफ झलक रहा था। इसके बाद जब उन्हें सेंट्रल लाइब्रेरी और एजुकेशन सिटी घुमाया गया तो बच्चों की आँखों में एक नए भविष्य की चमक दिखी। बस की पहली सवारी ने उनके लिए यह दिन और यादगार बना दिया।

 

नक्सल प्रभावित इलाकों में शिक्षा की नई इबारत

वेंडे स्कूल दायकाल अभियान के तहत बीजापुर जिले के 20 वर्षों से बंद पड़े स्कूलों को इस साल पुनः संचालित किया गया है। शांति, विकास और सुरक्षा अभियान के तहत प्रशासन ने नियद नेल्लानार जैसे दुर्गम इलाकों में 16 स्कूल खोलकर शिक्षा की नई बुनियाद रखी है। यह कदम उन सैकड़ों बच्चों के लिए उम्मीद की किरण है जो अब तक स्कूल के दरवाज़े तक नहीं पहुँच पाए थे।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ नम्रता चौबे, एडिशनल कलेक्टर भूपेंद्र अग्रवाल, एडीएम जागेश्वर कौशल, डिप्टी कलेक्टर नारायण प्रसाद गवेल, डीईओ लखन लाल धनेलिया, सहायक आयुक्त देवेंद्र सिंह, एपीसी जाकिर खान समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    भाजपा जिला कार्यालय का कांग्रेस ने किया घेराव, अफीम और नशे के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन

    ✍️ भागीरथी यादव     एमसीबी (मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर के नेतृत्व में गुरुवार को मनेंद्रगढ़ चैनपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय का घेराव किया गया। प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार, अफीम की अवैध खेती और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है और हाल ही में सामने आए अफीम की अवैध खेती के मामलों में भाजपा से जुड़े लोगों के नाम सामने आने के बावजूद सरकार ठोस कार्रवाई करने में विफल रही है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और नशे का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। अफीम की खेती जैसे गंभीर मामलों के सामने आने के बाद भी भाजपा सरकार दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है। वहीं भरतपुर–सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि प्रदेश में नशे के बढ़ते कारोबार और अफीम की अवैध खेती के मामले बेहद गंभीर हैं। भाजपा सरकार इन मामलों में सख्त कार्रवाई करने के बजाय राजनीतिक संरक्षण देने का काम कर रही है। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा कि प्रदेश का युवा वर्ग नशे के बढ़ते जाल में फंसता जा रहा है, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। कांग्रेस पार्टी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली ऐसी नीतियों का लगातार विरोध करती रहेगी। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में अपराध और नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है, जिससे समाज में असुरक्षा का माहौल बन गया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि हाल ही में सामने आए अफीम की खेती के मामले ने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय भाजपा के कुछ नेता अपने साथियों को बचाने में लगे हुए हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ ग्रामीण अध्यक्ष रामनरेश पटेल और चिरमिरी ब्लॉक अध्यक्ष शिवांश जैन ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, पूर्व विधायक गुलाब कमरो, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, पूर्व नपा अध्यक्ष प्रभा पटेल, पूर्व नपा उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, जिला महामंत्री शरण सिंह, रफीक मेमन, पूनम सिंह, व्यंकटेश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रामनरेश पटेल, शिवांश जैन, सौरव मिश्रा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष कासिम अंसारी सहित कांग्रेस पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    शर्मनाक: दही मांगने के बहाने घर में घुसा शिक्षक, नाबालिग छात्रा से की छेड़खानी; छोटी बहन की बहादुरी से बचा सम्मान

    ✍️ भागीरथी यादव     पचपेड़ी: जांजगीर-चांपा जिले के पचपेड़ी क्षेत्र से गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक 50 वर्षीय शिक्षक ने दही मांगने के बहाने एक किसान के घर में घुसकर उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी की। छोटी बहन की सूझबूझ और शोर मचाने की वजह से आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्या है मामला? आरोपी की पहचान रोहित पटेल (50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जांजगीर-चांपा के पामगढ़ (ग्राम सिर्री) का निवासी है और पचपेड़ी में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। बहाना बनाकर प्रवेश: सोमवार को आरोपी शिक्षक क्षेत्र के एक किसान के घर पहुंचा। उसने घर में दही होने की बात पूछी और इसी बहाने अंदर दाखिल हो गया। अकेली पाकर की हरकत: उस वक्त घर में किसान की दो बेटियां अकेली थीं। आरोपी ने बड़ी बहन (नाबालिग छात्रा) को झांसा देकर कमरे में बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। विरोध कुचलने का प्रयास: जब छात्रा ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसका मुंह दबाकर उसे चुप कराने की कोशिश की। छोटी बहन की जांबाजी घटना के दौरान छात्रा की छोटी बहन पास ही मौजूद थी। अपनी बड़ी बहन की आवाज सुनकर वह तुरंत कमरे की ओर भागी। अंदर का मंजर देख वह डरी नहीं, बल्कि उसने पूरी ताकत से शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और पड़ोसी मौके की ओर दौड़े। लोगों को आता देख आरोपी शिक्षक घबरा गया और मौके से फरार हो गया। पुलिस की कार्रवाई परिजनों की शिकायत पर पचपेड़ी पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी शिक्षक रोहित पटेल को पकड़ लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।  

    अन्य खबरे

    भाजपा जिला कार्यालय का कांग्रेस ने किया घेराव, अफीम और नशे के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन

    भाजपा जिला कार्यालय का कांग्रेस ने किया घेराव, अफीम और नशे के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन

    कटघोरा–पेंड्रा रोड की जर्जर सड़क से लोग परेशान, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

    कटघोरा–पेंड्रा रोड की जर्जर सड़क से लोग परेशान, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

    अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक का पैर बुरी तरह कुचला

    अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक का पैर बुरी तरह कुचला

    बिलासपुर में 757 किलो से अधिक गांजा सहित मादक पदार्थों का नष्टीकरण

    बिलासपुर में 757 किलो से अधिक गांजा सहित मादक पदार्थों का नष्टीकरण

    प्रोजेक्ट धड़कन से बिलासपुर की पीहू को मिला नया जीवन

    प्रोजेक्ट धड़कन से बिलासपुर की पीहू को मिला नया जीवन

    कोरबा के दर्री गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार, बुकिंग नंबर बंद होने से उपभोक्ता परेशान

    कोरबा के दर्री गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार, बुकिंग नंबर बंद होने से उपभोक्ता परेशान