लखनऊ में विशेष न्यायाधीश की कार पर हमला, परिवार संग मौजूद थे जज — राजधानी की कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

 

✍️ भागीरथी यादव

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक बड़ी वारदात सामने आई है। सीतापुर में तैनात विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) मोहम्मद सफीक की कार पर अज्ञात युवकों ने टेढ़ी पुलिया चौराहे पर हमला कर दिया, उस समय जज साहब अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कार में मौजूद थे।

 

हमलावरों ने पहले गाली-गलौज की, फिर कार के शीशे और बोनट पर जोरदार हमला किया और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के दौरान परिवार के सदस्यों में दहशत फैल गई और किसी तरह वे वहां से जान बचाकर निकले।

 

घटना 8 नवंबर की रात करीब 11:15 बजे की बताई जा रही है। जज की पत्नी सिद्दीका ताहिरा के अनुसार, वे अपने पति और बेटों के साथ इंदिरा नगर स्थित घर लौट रही थीं। रास्ते में तबीयत बिगड़ने पर जब वे मर्सी हॉस्पिटल, टेढ़ी पुलिया के पास रुके, तो कुछ देर बाद उनकी कार के सामने एक स्विफ्ट डिज़ायर और काली स्कॉर्पियो आकर रुकीं। दोनों गाड़ियों में हल्की टक्कर होने के बाद स्कॉर्पियो सवार दो युवक उतरे और बिना किसी वजह के जज के परिवार पर हमला बोल दिया।

 

पीड़िता ने बताया कि हमलावरों ने कार का बायां शीशा तोड़ दिया, गालियां दीं और बाहर निकलने पर धमकी भरे लहजे में अभद्रता की। डर के मारे उन्होंने बेटे से कार मोड़ने को कहा और किसी तरह वहां से निकल गईं।

 

घटना के बाद ताहिरा कुछ दिनों के लिए प्रतापगढ़ चली गईं। 10 नवंबर को लौटकर उन्होंने विकास नगर थाने में लिखित तहरीर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की जा सके।

 

पीड़िता ने कहा — “यह सिर्फ हमारे परिवार पर हमला नहीं, बल्कि राजधानी में कानून व्यवस्था पर गहरा सवाल है। अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है।”

 

👉 पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

  • Related Posts

    काला हिरण शिकार मामला: राजस्थान हाईकोर्ट में सलमान खान की अपील पर सुनवाई टली

    ✍️ भागीरथी यादव     जयपुर में 28 साल पुराने काला हिरण शिकार प्रकरण में अभिनेता सलमान खान की अपील पर सुनवाई फिलहाल टल गई है। उनकी सजा के खिलाफ दायर अपील पर जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू की बेंच में सुनवाई होनी थी, लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया। अब यह प्रकरण मुख्य न्यायाधीश के समक्ष भेजा गया है, जो तय करेंगे कि आगे सुनवाई किस बेंच में होगी। साल 1998 में दर्ज इस मामले में 5 अप्रैल 2018 को निचली अदालत ने सलमान खान को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51 के तहत पांच वर्ष की सजा सुनाई थी। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। सह-आरोपी सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम और तब्बू को पहले ही बरी किया जा चुका है। राज्य सरकार ने सह-आरोपियों के बरी होने के खिलाफ अपील दायर की है, जबकि सलमान खान ने अपनी सजा को चुनौती दी है। फिलहाल दोनों अपीलें लंबित हैं और नई बेंच तय होने के बाद ही आगे की सुनवाई होगी।  

    बजट से पहले महंगाई का झटका: कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹50 महंगा, जानें आपके शहर का नया रेट

    ✍️ भागीरथी यादव   नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026 की घोषणा से ठीक पहले सरकार ने व्यापारिक जगत को बड़ा झटका दिया है। 1 फरवरी 2026 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों को स्थिर रखा गया है। महानगरों में अब क्या हैं नए दाम? कीमतों में इजाफे के बाद देश के प्रमुख महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम अब इस प्रकार हैं: शहर नया रेट (19kg सिलेंडर) दिल्ली ₹1,740.50 कोलकाता ₹1,844.50 मुंबई ₹1,692.00 चेन्नई ₹1,899.50 आम जनता और घरेलू बजट पर क्या होगा असर? बाहर खाना होगा महंगा: कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में होता है। ऐसे में आने वाले दिनों में बाहर खाना-पीना महंगा होने की पूरी संभावना है। घरेलू रसोई को राहत: आम परिवारों के लिए सुकून की खबर है कि घरेलू सिलेंडर के दाम 8 अप्रैल 2025 के पुराने रेट पर ही बरकरार हैं। सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के बजट को फिलहाल प्रभावित नहीं होने दिया है। बजट से पहले दबाव का संकेत आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि बजट पेश होने से ठीक पहले कीमतों में यह बदलाव संकेत देता है कि सरकार ऊर्जा लागत को लेकर कड़े फैसले ले सकती है। कमर्शियल गैस की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर लॉजिस्टिक्स और सर्विस सेक्टर पर भी देखने को मिल सकता है।    

    अन्य खबरे

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    सिमगा संकुल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, प्राचार्य ने दिए आवश्यक निर्देश

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    ग्रामीणों को दस्तावेज उपलब्ध कराने सैचुरेशन शिविर आयोजित करें – कलेक्टर संबित मिश्रा

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी