दर्री एनटीपीसी मेन रोड पर चोरी, टीन शेड काटकर उड़ा ले गए गल्ला

✍️ भागीरथी यादव

दर्री। एनटीपीसी मेन रोड क्षेत्र में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। सड़क किनारे स्थित एक चिकन सेंटर में देर रात चोरी की वारदात को अंजाम देकर अज्ञात चोर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार चोरों ने टीन के सेट से बनी दुकान को काटकर अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखा गल्ला ही उठाकर ले गए। दुकान मालिक बंटी ने बताया कि वह रोज़ की तरह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नज़ारा देख उनके होश उड़ गए।

दुकान के भीतर सारा सामान बिखरा पड़ा था और गल्ले में रखे करीब 5,000 रुपये नगद गायब थे। इस घटना से दुकान मालिक को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है।

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद आसपास के दुकानदारों में भय का माहौल बन गया है।

व्यापारी अपनी दुकानों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं और रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं

  • Related Posts

    कोरबा के दर्री गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार, बुकिंग नंबर बंद होने से उपभोक्ता परेशान

    ✍️ भागीरथी यादव     कोरबा। दर्री क्षेत्र स्थित गैस एजेंसी में इन दिनों गैस सिलेंडर को लेकर अव्यवस्था की स्थिति बन गई है। उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर लेने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस बुकिंग के लिए जारी Indian Gas Order के फोन नंबर 84549 55555 पर पिछले दो दिनों से कॉल नहीं लग रहा है, जिससे लोग गैस बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले तक इस नंबर पर कॉल लग रहा था और उपभोक्ता आसानी से गैस बुकिंग कर रहे थे, लेकिन अचानक नंबर बंद होने से लोग सीधे गैस एजेंसी पहुंचने लगे हैं। एजेंसी के बाहर रोजाना बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन वहां भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि गैस एजेंसी के प्रबंधक द्वारा उपभोक्ताओं को साफ तौर पर कहा जा रहा है कि पहले बुकिंग नंबर पर कॉल कर गैस बुकिंग करें, उसके बाद ही सिलेंडर दिया जाएगा। प्रबंधक का कहना है कि बिना बुकिंग के एजेंसी आने से कोई फायदा नहीं है और यहां से गैस सिलेंडर नहीं मिल पाएगा। ऐसे में बुकिंग नंबर बंद होने और एजेंसी से सिलेंडर नहीं मिलने के कारण उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई है। रसोई गैस जैसी जरूरी सुविधा के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी भी देखी जा रही है। स्थानीय उपभोक्ताओं ने संबंधित विभाग और गैस एजेंसी प्रबंधन से जल्द समस्या का समाधान करने, बुकिंग नंबर चालू कराने और गैस वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाने की मांग की है।

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

        कोरबा। दिनांक 10 मार्च 2026 को सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि आसपास के क्षेत्र में धुएँ का गुबार फैल गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों संजय कौशिक, शशांक सिंह, दीपक मानिकपुरी और बलराम ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पानी टंकी के पास झाड़ियों और आसपास के क्षेत्र में अचानक आग भड़क उठी, जो तेज हवा के कारण तेजी से फैलने लगी। आग की लपटें ऊँची उठने लगीं, जिससे आसपास के मकानों और अन्य संसाधनों को खतरा पैदा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी के फायर मैन कृत दस तत्काल अपनी फायर ब्रिगेड टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया और संभावित बड़े हादसे को टाल दिया। स्थानीय लोगों ने दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई और साहस की सराहना करते हुए कहा कि समय पर आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य है, वहीं लोगों से अपील की गई है कि गर्मी के मौसम में आगजनी की घटनाओं से बचाव के लिए सतर्कता बरतें।

    अन्य खबरे

    कोरबा के दर्री गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार, बुकिंग नंबर बंद होने से उपभोक्ता परेशान

    कोरबा के दर्री गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार, बुकिंग नंबर बंद होने से उपभोक्ता परेशान

    शर्मनाक: दही मांगने के बहाने घर में घुसा शिक्षक, नाबालिग छात्रा से की छेड़खानी; छोटी बहन की बहादुरी से बचा सम्मान

    शर्मनाक: दही मांगने के बहाने घर में घुसा शिक्षक, नाबालिग छात्रा से की छेड़खानी; छोटी बहन की बहादुरी से बचा सम्मान

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    दर्री सीएसईबी कॉलोनी में पानी टंकी के पास भीषण आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाकर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख रुपये — महिला गिरफ्तार

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    दर्री डैम हसदेव नदी में डूबे युवक नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, इलाके में शोक

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी में आरिफ खान बने उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह