
पाली से ज्ञान शंकर तिवारी की रिपोर्ट
पाली/नुनेरा।
धान खरीदी केंद्र नुनेरा में चल रही अव्यवस्थाओं और किसानों की लगातार उपेक्षा के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय किसानों ने आज जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन स्थल पर भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, ग्रामीण और किसान एकत्रित हुए तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि केंद्र में किसानों का धान समय पर नहीं खरीदा जा रहा है, जिससे किसानों को कई दिनों से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नेताओं ने कहा कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण किसान बार-बार केंद्र का चक्कर काटने को मजबूर हैं, परंतु धान खरीदी की प्रक्रिया में तेजी नहीं लाई जा रही है।
धरना सभा को संबोधित करते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि धान खरीदी व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान प्रदेश की रीढ़ हैं और उनकी परेशानी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
धरना स्थल पर उपस्थित प्रमुख नेताओं में ग्रामीण जिला अध्यक्ष कोरबा मनोज चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष पाली यशवंत लाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम, दुलेश्वरी सिदार, खिलावन तिवारी, राजेश पूरी गोस्वामी, सरदेशी राम देवांगन, सुकालू राम पटेल, कादिर हुसैन, शिवदास मानिकपुरी, ज्ञान शंकर तिवारी, अमरिका पटेल, कृष्णा अहीर, शंकर सिंह, रमेश अहीर, शुभम् शुक्ला, प्रकाश तिवारी, महेंद्र सिंह ठाकुर, नारायण सिंह राजपूत, पंचराम, डीके आदिले, कमल दास, दीपक जायसवाल, सुरभवन कंवर, अनूप कंवर, नरेंद्र सिंह, देवेंद्र यादव, ठंडाराम, कुशाल सिंह, राधे देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय किसान शामिल रहे।
किसानों की आवाज को मजबूत करने के लिए हुए इस प्रदर्शन से क्षेत्र में धान खरीदी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं और अब सभी की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है।






