एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री बने छात्र नेता आयुष कुमार शर्मा

पाली से ज्ञान शंकर तिवारी की रिपोर्ट

कोरबा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) छत्तीसगढ़ प्रदेश के 58वें प्रदेश अधिवेशन में प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की गई। इस दौरान कोरबा जिले के दीपका निवासी छात्र नेता आयुष कुमार शर्मा को छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रदेश सह मंत्री नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति कोरबा जिले के लिए गौरव का विषय है, क्योंकि आयुष शर्मा जिले से ऐसे पहले छात्र नेता बने हैं जिन्हें विद्यार्थी परिषद में यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

संगठन ने उन पर विश्वास जताते हुए रायगढ़ विभाग का विभाग संयोजक पद भी उन्हें पुनः सौंपा है। रायगढ़ विभाग के अंतर्गत कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती और सारंगढ़ जिले शामिल हैं।

आयुष कुमार शर्मा ने बी.कॉम. तक की शिक्षा पूर्ण कर ली है और वर्तमान में वे एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। वर्ष 2018 से विद्यार्थी परिषद से जुड़े आयुष शर्मा ने संगठन में रहते हुए विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। इनमें कॉलेज अध्यक्ष, नगर सह मंत्री, नगर मंत्री, बिलासपुर महानगर भाग संयोजक, जिला संयोजक कोरबा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य और प्रांत कार्यसमिति सदस्य जैसे महत्वपूर्ण दायित्व शामिल हैं।

उनकी इस उपलब्धि से विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं, छात्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि वे संगठन को और सशक्त बनाने के साथ-साथ छात्र हितों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

  • Related Posts

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

        कोरबा/दर्री। होली के दिन दर्री थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ढिंढोलभाटा स्थित साईं गजानंद इंडियन गैस एजेंसी के पीछे झाड़ियों में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलते हुए गैस एजेंसी परिसर तक पहुंच गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई। घटना की सूचना तुरंत दर्री थाना को दी गई। सूचना मिलते ही सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी विकास यादव, सुनील यादव, उपेश जांगड़े और हूमेश राठौर ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। आग लगातार गैस एजेंसी की ओर बढ़ रही थी, जहां बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर मौजूद थे। यदि आग एजेंसी के अंदर तक पहुंच जाती तो भीषण विस्फोट और बड़ी जनहानि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था। सीएसईबी कोरबा पश्चिम की दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी और सूझबूझ से होली के दिन शहर एक बड़ी त्रासदी से बच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दमकल टीम की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी आगजनी की घटना को टाल दिया।

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

        कोरबा। शहर के व्यस्त अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक स्कॉर्पियो में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे ओवरब्रिज से गुजर रही स्कॉर्पियो से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही दिखाई देने लगीं। घटना के बाद पुल पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। टीआई मोतीलाल पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। वहीं आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को भी तत्काल सूचना दी गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह रही कि समय रहते वाहन सवार बाहर निकल गए, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शहर के सबसे व्यस्त ओवरब्रिज पर हुई इस घटना से कुछ देर के लिए इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। (देखें VIDEO)

    अन्य खबरे

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी