स्थानान्तरण के बाद जॉइनिंग नहीं करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध करें कार्यवाही:कलेक्टर

कोरबा : कलेक्टर अजीत वंसत ने आज समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की और लम्बित प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में राज्य शासन की फ्लैगशिप योजना अंतर्गत अटल मॉनिटरिंग डैशबोर्ड में शामिल सभी विभागों के योजनाओं की क्रमवार समीक्षा की। उन्होंने कम रैंकिंग वाले विभाग राजस्व, उद्योग, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य, जिला पंचायत, श्रम और अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समय पर योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता से सुनिश्चित कर प्रगति लाएं।

बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने अटल मॉनिटरिंग डैशबोर्ड अंतर्गत समीक्षा करते हुए केपीआई में सुधार के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने ई डिस्ट्रिक्ट अंतर्गत प्राप्त होने वाले आवेदन को अनावश्यक निरस्त व वापसी नहीं करने, समय सीमा के भीतर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने व्यवन्दन कार्ड के लिए छुटे हुए लोगो का आधार कार्ड बनाने और स्थान चिन्हित कर शिविर लगाने और डोर टू डोर संपर्क कर आधार अपडेशन के निर्देश दिए। उन्होंने पेंशन योजनाओं के अन्तर्गत हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए सभी का आधार सीडिंग और डीबीटी के माध्यम से भुगतान के निर्देश दिए। कलेक्टर ने श्रम विभाग को निर्देशित किया कि वे विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं का लाभ श्रमिकों और उनसे जुड़े परिवार के सदस्यों तक पहुचाने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने शिविर लगाकर श्रमिको के पंजीयन के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर श्री वसंत ने स्वास्थ्य विभाग को महत्वपूर्ण इंडिकेटर्स में प्रगति लाने, जिला पंचायत को स्वच्छता सहित अन्य इंडिकेटर्स में उपलब्धि लाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित एसडीएम और ओआइसी को भी समीक्षा के निर्देश दिए। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने टीएल के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने ग्राम करमन्दी में वन अधिकार पट्टा वितरण की आई शिकायत के बाद हुई जाँच के आधार पर फर्जी पट्टा पर कार्यवाही के निर्देश सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग और एसडीएम को दिए। कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देशित किया कि शासकीय जमीन की अफरातफरी संबंधित शिकायत वाले प्रकरणों में जाँच की कार्यवाही जल्दी की जानी चाहिए ताकि समय पर आवश्यक कार्यवाही हो सके। उन्होंने विभिन्न शासकीय भवनों के निर्माण में स्थल विवाद की समस्या को संबंधित एसडीएम और तहसीलदार से समन्वय बनाकर समय पर निराकरण कर भवन निर्माण के निर्देश विभागों को दिए। कलेक्टर ने स्कूल,आंगनबाड़ी, छात्रावास में गैस सिलेंडरों की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए गैस से ही भोजन पकाने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी विभागों को यह भी निर्देशित किया कि शासन की मंशानुरूप सभी विभाग ई-ऑफिस में कार्य करते हुए फाइलों को आगे बढ़ाए। कलेक्टर श्री वसंत ने जिला स्तरीय स्थानान्तरण आदेश के पश्चात निर्धारित स्थान पर जॉइनिंग नहीं करने वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी करते हुए विभागीय कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में निगमायुक्त श्री आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग,अपर कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी, श्री मनोज कुमार बंजारे सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

बारिश में क्षतिग्रस्त पुल-पुलिया और मार्गों की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश

कलेक्टर श्री वसंत ने विगत कुछ दिनों से हो रही तेज बारिश के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों और सड़क के कटाव का आंकलन कर सभी की सूची बनाने और प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश पीएमजीएसवाई के ईई को दिए हैं। उन्होंने जिले के महत्वपूर्ण पर्यटन व धार्मिक आस्था वाले स्थलों के विकास हेतु चिन्हित कर जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश एसडीएम को दिए।

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार