विदेश दौरे पर तेजस्वी, इधर राजद में बगावत तेज: पूर्व डीजी अशोक कुमार गुप्ता ने छोड़ी पार्टी, नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोप

✍️ भागीरथी यादव

 

पटना।

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जहां विदेश दौरे पर हैं, वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के भीतर सियासी भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी में इस्तीफों की झड़ी लगी हुई है और एक के बाद एक बड़े चेहरे राजद का साथ छोड़ते जा रहे हैं।

इसी कड़ी में पूर्व डीजी अशोक कुमार गुप्ता ने राजद को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने प्रदेश राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पद के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। अशोक कुमार गुप्ता ने अपना त्यागपत्र प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल को भेजा है।

“राजद में कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं”

इस्तीफे के बाद अशोक कुमार गुप्ता ने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि राजद में कार्यकर्ताओं का कोई मान-सम्मान नहीं है।

उन्होंने कहा,

“छोटे कार्यकर्ताओं की बात तो दूर, पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी कार्यकर्ताओं की अनदेखी करता है। अन्य राजनीतिक दलों में कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है, लेकिन राजद में ऐसी कोई संस्कृति नहीं दिखती।”

अशोक गुप्ता ने पार्टी के ए-टू-जेड और सामाजिक न्याय के नारों पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि ये नारे सिर्फ भाषणों तक सीमित हैं, जबकि टिकट वितरण के समय इन्हें पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया जाता है।

नई राजनीतिक पारी के संकेत

अशोक कुमार गुप्ता ने संकेत दिए हैं कि वे अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत किस दल से करेंगे, इसका फैसला खरमास के बाद लिया जाएगा। उनके इस बयान से बिहार की राजनीति में अटकलों का दौर तेज हो गया है।

पहले भी झटके झेल चुकी है राजद

गौरतलब है कि इससे पहले राजद के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद विजय कृष्ण भी पार्टी छोड़ चुके हैं। बिहार सरकार में कई बार मंत्री रह चुके 74 वर्षीय विजय कृष्ण ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को पत्र लिखकर दलगत और सक्रिय राजनीति से अलग होने की घोषणा की थी। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया था।

तेजस्वी विदेश में, पार्टी में संकट

एक तरफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विदेश दौरे पर हैं, तो दूसरी ओर पार्टी के भीतर नेतृत्व और संगठन को लेकर असंतोष खुलकर सामने आ रहा है। लगातार हो रहे इस्तीफे यह संकेत दे रहे हैं कि चुनावी हार के बाद राजद में आंतरिक संकट गहराता जा रहा है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यदि यही सिलसिला जारी रहा, तो आने वाले दिनों में राजद को और भी बड़े सियासी झटकों का सामना करना पड़ सकता है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व की अहम बैठक, BJP सरकार पर साधा निशाना

        दिल्ली –  दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल के साथ छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ की राजनीतिक स्थिति और संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी और महासचिव सचिन पायलट ने बताया कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने राज्य से जुड़े प्रमुख राजनीतिक मुद्दों पर स्पष्ट दिशानिर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की BJP सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि राज्य में माइनिंग को बैकडोर से प्रवेश दिया जा रहा है, जिससे आदिवासी समुदाय प्रभावित और परेशान है। कांग्रेस आदिवासी भाई-बहनों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि BJP सरकार ने मनरेगा को कमजोर कर नया कानून लागू किया है, जिससे पंचायतों, गरीबों और मजदूरों के अधिकार छीने गए हैं। कांग्रेस इस मुद्दे पर केंद्र सरकार पर लगातार दबाव बनाएगी और यह नया कानून वापस लेने के लिए मजबूर करेगी। बैठक में छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ-साथ आने वाले समय में संगठन को मजबूत करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी चर्चा हुई। सचिन पायलट ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस की विचारधारा वाला प्रदेश है। युवाओं और आम जनता को कांग्रेस से बड़ी उम्मीदें हैं और पार्टी उन उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी।

    बिहटा में ‘बालू माफिया’ का दुस्साहस: बाइक सवार को कुचलने के बाद DSP की गाड़ी को रौंदा, बाल-बाल बची जान

    ✍️ भागीरथी यादव     पटना (बिहटा): राजधानी के बिहटा थाना क्षेत्र में बालू माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे पुलिस पर जानलेवा हमला करने से भी नहीं चूक रहे। मंगलवार को बिहटा रेलवे ओवरब्रिज पर एक बेलगाम बालू लदे ट्रक ने दानापुर DSP-2 अमरेंद्र कुमार झा की सरकारी गाड़ी को कुचलने की कोशिश की। इस भीषण टक्कर में DSP की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए, लेकिन सौभाग्य से वे सुरक्षित बच गए। मौत बनकर दौड़ा ट्रक: पहले युवक को कुचला, फिर पुलिस पर हमला घटनाक्रम किसी फिल्मी सीन जैसा भयावह था। जानकारी के मुताबिक: पहली वारदात: ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रक ने सबसे पहले एक बाइक सवार युवक को बेरहमी से रौंद दिया। फरार होने की कोशिश: युवक को कुचलने के बाद ड्राइवर ने ट्रक की रफ्तार और बढ़ा दी। DSP पर हमला: इसी दौरान सामने से आ रही DSP अमरेंद्र कुमार झा की गाड़ी को देख ड्राइवर ने रुकने के बजाय ट्रक सीधा पुलिस की गाड़ी पर चढ़ा दिया। तीन घंटे तक ‘फंसी’ रही सांसें, लगा मीलों लंबा जाम टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस की गाड़ी ट्रक के अगले हिस्से में बुरी तरह फंस गई। क्रेन बुलाकर गाड़ी को निकालने में करीब 3 घंटे का समय लगा। इस दौरान बिहटा की मुख्य सड़क पर वाहनों का सैलाब उमड़ पड़ा और यातायात पूरी तरह ठप रहा। मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। “10 लाख का खेल” और नो-एंट्री पर सवाल इस हादसे ने प्रशासन की मिलीभगत पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासी विकास कुमार और अन्य चश्मदीदों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा: “जब क्षेत्र में भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू है, तो बालू लदे ट्रक धड़ल्ले से ओवरब्रिज पर कैसे पहुंच रहे हैं? यह ’10 लाख रुपए की अवैध वसूली’ का खेल है, जिसके कारण माफियाओं को खुली छूट मिली हुई है।” जांच के घेरे में खाकी और खनन माफिया पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। जांच का मुख्य बिंदु यह है कि नो-एंट्री जोन में ट्रक का प्रवेश किसकी लापरवाही या शह पर हुआ। क्या इसमें कुछ स्थानीय पुलिसकर्मियों की भी मिलीभगत है? दानापुर पुलिस इसकी गहनता से तफ्तीश कर रही है।

    अन्य खबरे

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह