रायपुर | छत्तीसगढ़ बंद के बाद बढ़ा तनाव: मैग्नेटो मॉल तोड़फोड़ मामले में हिरासत के विरोध में बजरंग दल का चक्काजाम

✍️ भागीरथी यादव 

 

रायपुर के मैग्नेटो मॉल में छत्तीसगढ़ बंद के दौरान हुए हंगामे और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस कार्रवाई के विरोध में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने तेलीबांधा थाने के सामने चक्काजाम कर दिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि पुलिस को चक्काजाम की पूर्व सूचना नहीं थी। प्रशासन को केवल यह जानकारी थी कि बजरंग दल के कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने पहुंचेंगे।

मैग्नेटो मॉल में हुई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने बलवा सहित अन्य धाराओं में FIR दर्ज की है। शुक्रवार (26 दिसंबर) देर रात पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब एक दर्जन बजरंग दल कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को हिरासत में लिया था। इसी कार्रवाई के विरोध में शनिवार को अन्य कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए।

बजरंग दल के जिला संयोजक विजेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया कि कांकेर में 800 लोगों ने मिलकर 25 हिंदू युवकों के साथ मारपीट की, लेकिन वहां सख्त कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस-प्रशासन समय रहते कार्रवाई करता तो छत्तीसगढ़ बंद नहीं होता और ऐसी स्थिति पैदा ही नहीं होती।

विजेंद्र वर्मा ने मॉल प्रबंधन पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा बंद का आह्वान किया गया था, इसके बावजूद बजरंग दल को चिढ़ाने के उद्देश्य से मॉल में संता की मूर्ति लगाई गई। उन्होंने दावा किया कि इससे किसी की धार्मिक भावना आहत नहीं हुई है और बाइबल में भी संता का उल्लेख नहीं है।

बजरंग दल का कहना है कि उन्होंने मॉल में तोड़फोड़ नहीं की और केवल डेकोरेशन को लेकर हुई कार्रवाई को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं के अनुसार, सजावट को नुकसान पहुंचाने के आरोप में इतनी बड़ी पुलिस कार्रवाई करना गलत है, इसी के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि आज का चक्काजाम उनके पूर्व नियोजित कार्यक्रम का हिस्सा था और जिस थाने में FIR दर्ज हुई है, उसी थाने का घेराव किया जाएगा।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तेलीबांधा थाने में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर 2 एएसपी, 4 सीएसपी और दर्जनभर थाना प्रभारियों के साथ अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद है। सुरक्षा व्यवस्था के चलते मंदिर हसौद और एयरपोर्ट की ओर से रायपुर शहर में आने वाले यातायात को तेलीबांधा चौक के पास नेशनल हाईवे की ओर डायवर्ट किया गया है।

फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है।

  • Related Posts

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

        जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम गट्टी महुआ में जादू-टोना के शक में एक महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका के पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान गोईदी बाई (48 वर्ष) के रूप में हुई है। 6 मार्च को मृतका के भाई सहलू राम ने थाना सन्ना में बहन के घर में मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी थी। जांच के दौरान पुलिस को हत्या के संकेत मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग में कठोर वस्तु से गंभीर चोट लगने के कारण मौत होना पाया गया। जांच में सामने आया कि 5 मार्च को घर में विवाद के बाद मृतका के पति ठूपन राम, सौतन फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई ने मिलकर जादू-टोना के शक में उसे झोपड़ी में ले जाकर हमला किया। आरोपियों ने लकड़ी का डंडा गुप्तांग में डाल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में शव को घर लाकर बिस्तर पर रख दिया गया। पुलिस ने मामले में ठूपन राम, फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

    अन्य खबरे

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह