बिलासपुर: रेत माफिया का दुस्साहस, कार्रवाई करने पहुंचे नायब तहसीलदार पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश

✍️ भागीरथी यादव

 

 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रेत माफिया के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे प्रशासनिक अधिकारियों की जान लेने से भी नहीं कतरा रहे हैं। ताजा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां अवैध रेत उत्खनन रोकने गए नायब तहसीलदार राहुल साहू पर एक ट्रैक्टर चालक ने वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। अधिकारी ने मौके पर फुर्ती दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई।

क्या है पूरा मामला?

​रतनपुर क्षेत्र के ग्राम गढ़वट, सरवनदेवरी और खैरखुंडी में लंबे समय से अवैध रेत खनन की शिकायतें मिल रही थीं। रविवार को सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार राहुल साहू कार्रवाई के लिए गढ़वट रेत घाट पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेत से लदे एक ट्रैक्टर को रोकने का संकेत दिया।

जान बचाने के लिए कूदना पड़ा अधिकारी को

​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर चालक रितुराज सिंह (निवासी खैरखंडी) ने पकड़े जाने के डर से पहले आधी रेत नदी में ही खाली कर दी। जब नायब तहसीलदार ने उसे रुकने को कहा, तो चालक ने ट्रैक्टर रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और सीधे अधिकारी की ओर मोड़ दिया। नायब तहसीलदार ने समय रहते सड़क से हटकर अपनी जान बचाई, जिसके बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर लेकर बस्ती की ओर फरार हो गया।

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 170 के तहत कार्यवाही की गई।

आरोपी को बेलतरा तहसीलदार की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तुरंत जमानत मिल गई।

​रतनपुर थाना प्रभारी नीलेश पांडेय का कहना है कि नायब तहसीलदार की शिकायत पर उचित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और कोर्ट में पेश किया गया था।

  • Related Posts

    शादी की खुशियों के बीच खून-खराबा, युवक पर धारदार हथियार से हमला

          तखतपुर में एक विवाह समारोह उस समय सनसनी में बदल गया, जब खुशियों से भरे माहौल में अचानक हिंसक वारदात हो गई। तखतपुर हाईस्कूल के पास स्थित पाल मंगलम भवन में आयोजित शादी समारोह के दौरान रायपुर के टिकरापारा निवासी एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इस हमले में पीड़ित की उंगली कटकर अलग हो गई, जिससे समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार, रायपुर के टिकरापारा निवासी विजय धनगर 5 फरवरी को शादी समारोह में शामिल होने तखतपुर आए थे। कार्यक्रम के दौरान उनकी अजय पाली से सामान्य बातचीत और हंसी-मजाक चल रहा था। इसी बीच अजय पाली का पुत्र राज पाली उर्फ सोमू (23 वर्ष) वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोप है कि इसके बाद राज पाली ने अचानक धारदार हथियार से विजय धनगर पर हमला कर दिया, जिससे उनके बाएं हाथ की मध्य उंगली कटकर अलग हो गई। खून से लथपथ हालत में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जबकि आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296 एवं 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना ने एक बार फिर शादी जैसे पारिवारिक आयोजनों में बढ़ती असहिष्णुता और हिंसा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    बिलासपुर: दूसरी लड़की से संबंध के शक में प्रेमिका ने प्रेमी के सीने में उतारा चाकू, युवक की मौके पर ही मौत

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर: न्यायधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शुभम विहार शिक्षक कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। चरित्र शंका और आपसी विवाद के चलते एक युवती ने अपने ही प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी। मुख्य घटनाक्रम मृतक की पहचान कांता प्रसाद सूर्यवंशी (निवासी ग्राम कर्रा, रतनपुर) के रूप में हुई है, जो उसलापुर स्थित एक होटल में काम करता था। आरोपी युवती रौशनी सूर्यवंशी (निवासी झालमला, वर्तमान निवास कुदूदंड) मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे कांता प्रसाद के किराए के कमरे पर पहुँची थी। हत्या की वजह: शक और मोबाइल ब्लॉक करना पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे दो मुख्य कारण सामने आए हैं: तीसरी लड़की का दखल: रौशनी को संदेह था कि कांता प्रसाद का किसी अन्य लड़की के साथ प्रेम संबंध चल रहा है। नंबर ब्लॉक करना: युवक ने युवती का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था, जिससे वह काफी नाराज थी। कमरे के भीतर इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। विवाद इतना बढ़ा कि आवेश में आकर रौशनी ने पास रखे चाकू से कांता के सीने पर घातक वार कर दिया। हमले के कारण अत्यधिक रक्तस्राव होने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। वर्तमान स्थिति: आरोपी युवती पुलिस अभिरक्षा में है। पूछताछ के बाद उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस मामले में आगे के साक्ष्य जुटा रही है।

    अन्य खबरे

    भरोसे का कत्ल: बांगो में मासूम से दरिंदगी, लकड़ी बीनने के बहाने पड़ोसी ने बनाया हवस का शिकार

    भरोसे का कत्ल: बांगो में मासूम से दरिंदगी, लकड़ी बीनने के बहाने पड़ोसी ने बनाया हवस का शिकार

    बलरामपुर: अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 4 ट्रैक्टर जब्त

    बलरामपुर: अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 4 ट्रैक्टर जब्त

    सूरजपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल: ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत कलेक्टोरेट का घेराव

    सूरजपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल: ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत कलेक्टोरेट का घेराव

    रायपुर | धान खरीदी केंद्र में बड़ी अनियमितता, सूखत कम दिखाने के लिए बोरों पर डाला गया पानी

    रायपुर | धान खरीदी केंद्र में बड़ी अनियमितता, सूखत कम दिखाने के लिए बोरों पर डाला गया पानी

    गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप, प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग

    गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप, प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग

    गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप, सरपंच पर कार्रवाई की मांग

    गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप, सरपंच पर कार्रवाई की मांग