घायल तेंदुए के रेस्क्यू में वन अधिकारी की बहादुरी, समय रहते टला बड़ा खतरा

✍️ भागीरथी यादव 

 

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व।

अवैध शिकार के फंदे में फंसा एक गंभीर रूप से घायल तेंदुआ यदि समय पर पकड़ा नहीं जाता, तो ग्रामीण क्षेत्र में बड़ा हादसा हो सकता था। यह घटना 25 दिसंबर 2025 की है, जब तौरेंगा बफर क्षेत्र के ग्राम कोकड़ी में तेंदुआ आबादी के बेहद नजदीक देखा गया।

दोपहर करीब 2 बजे मिली सूचना के बाद वन विभाग हरकत में आया। सहायक संचालक गोपाल कश्यप के नेतृत्व में एंटी-पोचिंग टीम मौके पर पहुंची। ड्रोन से निगरानी की गई, लेकिन घनी झाड़ियों के कारण तेंदुए की सटीक लोकेशन और मूवमेंट पर नजर रखना मुश्किल हो गया। ड्रोन फुटेज में तेंदुए के गले पर गहरे जख्म के संकेत मिले, जिससे उसकी आक्रामकता का खतरा और बढ़ गया।

ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए एसडीओ गोपाल कश्यप ने बिना देर किए स्वयं मोर्चा संभाला। उन्होंने रस्सी का जाल लेकर घायल तेंदुए को काबू में किया। इस दौरान तेंदुए ने उन पर हमला करने की कोशिश भी की, लेकिन सतर्कता और साहस से स्थिति नियंत्रित कर ली गई।

रेस्क्यू के बाद तेंदुए को पिंजरे में रखकर आबादी से दूर तौरेंगा रेस्ट हाउस लाया गया। शाम 8 बजे जंगल सफारी से पहुंचे डॉक्टर जय किशोर जड़िया और उनकी टीम ने उसे बेहोश कर उपचार शुरू किया। जांच में पता चला कि तेंदुए के गले में दो स्टील वायर के फंदे फंसे थे, जो लगभग एक सप्ताह से लगे थे।

लंबे समय से घायल रहने के कारण तेंदुआ आसान शिकार की तलाश में गांव की ओर बढ़ रहा था और पहले ही एक कुत्ते का शिकार कर चुका था। उपचार के बाद तेंदुए की हालत में सुधार हुआ और उसे तड़के सुबह 4 बजे जंगल सफारी अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

वन विभाग के अनुसार अवैध शिकार की गतिविधियों के कारण वन्यजीवों और मानव के बीच टकराव बढ़ रहा है। बीते एक सप्ताह में 19 शिकारियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। सांभर के शिकार, मोर को कैद में रखने, जंगल में आग लगाने जैसे मामलों में लगातार कार्रवाई हो रही है।

कम संसाधनों के बावजूद टाइगर रिजर्व की टीम पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रही है। विभाग ने साफ किया है कि अवैध शिकार से जुड़े इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

 

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी