
✍️ भागीरथी यादव
राजधानी रायपुर में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ हल्बा-हल्बी समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य भेंट कर समाज के आगामी दो महत्वपूर्ण आयोजनों की जानकारी दी और मुख्यमंत्री को सादर आमंत्रित किया।
प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि समाज द्वारा 27 दिसंबर 2025 को दुर्ग के पुलगांव में समाजिक सम्मेलन एवं शक्ति दिवस, तथा 20 जनवरी 2026 को रायपुर में क्रांतिकारी अमर शहीद गेंद सिंह जी के 201वीं शहादत दिवस का आयोजन किया जा रहा है। दोनों कार्यक्रम समाज की सांस्कृतिक धरोहर, इतिहास और एकता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समाज के आमंत्रण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हल्बा-हल्बी समाज की सांस्कृतिक विरासत, वीरता और प्रेरणादायी इतिहास पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने समाज के प्रयासों की सराहना की और दोनों आयोजनों के सफल एवं भव्य आयोजन की शुभकामनाएँ दीं।
भेंट के दौरान समाज के वरिष्ठ सदस्यों—श्री महेश गागड़ा, डॉ. देवेंद्र महला, श्री गिरिवर ठाकुर, श्री हृदय राम कोसमा, श्री मिथीर राम सलेंद्र सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
हल्बा-हल्बी समाज के इन कार्यक्रमों को प्रदेश की सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूती देने वाली पहल के रूप में देखा जा रहा है।






