विकास कार्यों का उद्देश्य केवल निर्माण नहीं, जनसहमति और सामाजिक सौहार्द्र भी ज़रूरी

पाली से ज्ञान शंकर तिवारी की रिपोर्ट

 

पाली। विकास का रास्ता तभी सार्थक माना जा सकता है जब वह जनभावनाओं, सामूहिक सहमति और सामाजिक समरसता के साथ आगे बढ़े। किंतु ग्राम पंचायत नानपुलाली के आश्रित मोहल्ला नवापारा में प्रस्तावित आंगनवाड़ी भवन के निर्माण को लेकर जो विवाद सामने आ रहा है, उसने न केवल जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं, बल्कि गांव की सामाजिक एकता पर भी संकट के बादल मंडरा दिए हैं।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि आंगनवाड़ी भवन के निर्माण स्थल का चयन बिना सामूहिक सहमति के किया गया है। उनका कहना है कि यह स्थान विवादास्पद और सामाजिक दृष्टि से संवेदनशील है, जिससे गांव के आपसी भाईचारे पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ग्रामीणों ने सरपंच पर तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए मांग की है कि इस निर्णय को तत्काल प्रभाव से रोका जाए।

 

ग्रामवासियों ने कहा कि चुनाव के दौरान प्रत्याशी खुद को जनसेवक बताते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद जनता की भावनाओं को दरकिनार कर एकतरफा फैसले लेते हैं। नानपुलाली में भी यही परिदृश्य देखने को मिल रहा है, जहां लोकतांत्रिक प्रक्रिया की अनदेखी हो रही है।

 

ग्रामीणों ने पहले जनपद पंचायत पाली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा, तत्पश्चात जिला कलेक्टर, जिला पंचायत अध्यक्ष और अंततः क्षेत्रीय विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम को भी अपनी शिकायत से अवगत कराया। चूंकि गांव और विधायक दोनों ही आदिवासी समुदाय से आते हैं, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि विधायक अपने समाज के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हैं या फिर सत्ता की चुप्पी ओढ़ लेते हैं।

 

ग्रामीणों की प्रमुख मांग है कि आंगनवाड़ी भवन का निर्माण वैकल्पिक और विवादरहित स्थान पर सामूहिक सहमति से कराया जाए। साथ ही, पंचायत के एकतरफा निर्णयों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और गांव में सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखने के लिए प्रशासन सक्रिय हस्तक्षेप करे।

 

ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्यों का अर्थ केवल ईंट-पत्थर से इमारत खड़ी करना नहीं है, बल्कि यह वह प्रक्रिया है जो समुदाय को जोड़ती है, न कि तोड़ती है। ज्ञापन सौंपने के इस शांतिपूर्ण लेकिन दृढ़ प्रयास में गांव की महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही।

 

यह स्पष्ट संकेत है कि यह केवल एक राजनीतिक विवाद नहीं, बल्कि जनजीवन से जुड़ा सामाजिक प्रश्न है, जिसे अनदेखा करना भविष्य में गंभीर परिणाम ला सकता है। अब यह देखना शेष है कि विधायक तुलेश्वर मरकाम क्या इस विवाद को सुलझाकर गांव में सौहार्द्र और समाधान की राह प्रशस्त करते हैं या यह मामला भी प्रशासनिक निष्क्रियता और राजनीतिक असंवेदनशीलता की भेंट चढ़ जाता है — यह तो आने वाला समय बताएगा।

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार