*जुलूस मोहम्मदी निकला बड़ी शान से*

 

Loksadan।  पैगंबर इस्लाम हज़रत मुहम्मद साहब सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के पैदाइशी दिन जश्ने ईद मिलादुन्नबी इस बार 1500 साल मुकम्मल होने पर मरकजी सीरत कमेटी के तत्वाधान में आलीशान जुलूस से मोहम्मदी का आगाज़ किया गया जो अपने तय समय अनुसार सुबह 9:00 बजे बुधवारी स्थित नूरी मस्जिद से निकाल कर एसइसीएल कॉलोनी मस्जिद मुड़ापार होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर मदरसा गौसिया पहुंचा जहां बड़ी संख्या में लोगों जुलूस में शामिल हुए जहां से परचम की रश्म अदायगी के पश्चात जुलुस विशाल रूप लेकर फिर शहर का गस्त करता हुआ पावर हाउस रोड होते हुए पुराना बस स्टैंड कोरबा पहुंचा इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा अनुसार कहीं लंगर तो कहीं शरबत तो कहीं बिस्किट कहीं चाय नाश्ते का इंतजाम किया था जिसमें छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चे और युवाओं का जोश देखते ही बनता था इस तरह से जुलुस शहर का गस्त करता हुआ जुलूस ए मोहम्मदी पुरानी बस्ती स्थित मदीना मस्जिद पहुंचा जहां परचम कुशाई की रस्म अदा की गई इस दौरान किछौछा शरीफ उत्तर प्रदेश से सरकारे कलां के साहबजादे हजरत अल्लामा मौलाना हसन अशरफ साहब जुलूस के दौरान पूरे जुलूस में उनकी गरिमा मई उपस्थिति रही आखिरकार मदीना मस्जिद पहुंचकर उनके हाथों से परचम कुशई की रस्म में अदा की गई और जुम्मा में लोगों को उन्होंने संबोधित किया इसके पश्चात नमाज से जुमा अदा की गई नमाज के बाद पैगंबर इस्लाम हज़रत मुहम्मद साहब सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के बाल मुबारक के दर्शन पश्चात समस्त कार्यक्रम का सिद्धांत पजीर हुआ इस दौरान मरकरी सीरत कमेटी के सर सरपरस्त जनाब मोहम्मद रफीक मेमन मो.आरिफ खान साहब महबूब खान साहब,महबूब खान साहब, मकबूल खान साहब, जावेद रब्बानी,एवं नौशाद खान, फारुख मेमन,समस्त बड़े बुजुर्ग और सभी मस्जिदों के इमाम और उलमा इकराम की सरपरसती में जुलूस निकाला गया था.

 

इस दौरान सभी मस्जिदों में मस्जिदों के इमाम किछोछा शरीफ से मेहमाने खुशुशी के हाथों परचम कुसाई की रश्म अदायगी की गई चुंकि हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो ताला अलेही वसल्लम का 1500 वर्ष मुकम्मल होने पर यह आयोजन मुसलमानों के लिए खास -ओ -खास था इसके मद्दे नजर मरकाजी सीरत कमेटी ने पूरे शहर को रोशन किया था चौक चौराहे में सजावट की गई थी.

 

 मो आसिफ बेग, एम मोहसिन मे मेमन ने कहा 

 

 मरकजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ बेग(निशु)एवं मोहम्मद मोहसिन मेमन ने जुलूस में शामिल सभी हाजरात का शुक्रिया अदा किया है वही उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान एवं जुलूस के पहले निगम प्रशासन शासन एवं पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला इसके लिए मरकजी सीरत कमेटी सभी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करती है वही जुलूस को अनुशासित ढंग से निकालना एवं व्यवस्थित करने वाले मरकजी सीरत कमेटी के वॉलिंटियर्स का भी शुक्रिया अदा किया गया है.

 

जुलूस में पुलिस प्रशासन का काफी सहयोग रहा मरकजी सीरत कमेटी ने शासन प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का शुक्रिया अदा किया है.

  • Related Posts

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

        जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम गट्टी महुआ में जादू-टोना के शक में एक महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका के पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान गोईदी बाई (48 वर्ष) के रूप में हुई है। 6 मार्च को मृतका के भाई सहलू राम ने थाना सन्ना में बहन के घर में मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी थी। जांच के दौरान पुलिस को हत्या के संकेत मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग में कठोर वस्तु से गंभीर चोट लगने के कारण मौत होना पाया गया। जांच में सामने आया कि 5 मार्च को घर में विवाद के बाद मृतका के पति ठूपन राम, सौतन फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई ने मिलकर जादू-टोना के शक में उसे झोपड़ी में ले जाकर हमला किया। आरोपियों ने लकड़ी का डंडा गुप्तांग में डाल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में शव को घर लाकर बिस्तर पर रख दिया गया। पुलिस ने मामले में ठूपन राम, फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

    अन्य खबरे

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में डेनियल मंगेशकर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, कार्यकर्ताओं में उत्साह