दर्री सीएसईबी सिपट रोड पर दर्दनाक हादसा: झाड़ियों में मिली 28 वर्षीय युवक की लाश

✍️ भागीरथी यादव 

 

 

कोरबा। दर्री क्षेत्र के सीएसईबी सिपट रोड पर रविवार शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकेश कंवर के रूप में हुई है, जो सीएसईबी कॉलोनी का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश अपनी ओला स्कूटी से कहीं जा रहा था। शाम लगभग 7 से 8 बजे के बीच सड़क किनारे झाड़ियों में स्कूटी गिरी हुई मिली, जबकि युवक कुछ दूरी पर झाड़ियों में उलझा हुआ पाया गया। राहगीरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए एनटीपीसी हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। शव को रातभर अस्पताल की मर्च्युरी में सुरक्षित रखा गया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए शव को कटघोरा हॉस्पिटल भेजा गया, जहां विधिवत प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच का विषय है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

  • Related Posts

    कोरबा में अवैध रेत का काला खेल

        नो-एंट्री में दौड़ रहे ट्रैक्टर, हादसे का इंतजार? प्रशासन की चुप्पी पर सवाल   कोरबा। जिले में अवैध रेत उत्खनन का खेल खुलेआम जारी है। देर रात और नो-एंट्री के समय रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार से शहर और ग्रामीण सड़कों पर दौड़ रहे हैं। नियमों को ताक पर रखकर हो रहे इस अवैध कारोबार से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।   स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रभावशाली रसूखदार लोगों के संरक्षण में यह धंधा चल रहा है। पर्यावरण नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नदियों से अंधाधुंध रेत निकाली जा रही है, जिससे प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है। नदी तटों का कटाव बढ़ रहा है और आसपास के गांवों में खतरा मंडरा रहा है।   सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब ट्रैक्टर नो-एंट्री में बेखौफ दौड़ रहे हैं, तो क्या पुलिस और प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं? यदि जानकारी है, तो कार्रवाई क्यों नहीं? प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है और उसकी निष्पक्षता पर उंगली उठ रही है।   क्षेत्र के नागरिकों में गहरा रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन की राह अपनाई जाएगी।   Loksadan प्रशासन से मांग करता है कि—  • अवैध रेत उत्खनन पर तत्काल रोक लगे  • नो-एंट्री में चल रहे वाहनों पर कड़ी कार्रवाई हो  • जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए   अब देखना यह है कि जिला प्रशासन और पुलिस इस गंभीर मामले पर कब तक चुप्पी साधे रहते हैं या फिर ठोस कार्रवाई कर जनता का विश्वास बहाल करते हैं।

    बकरी चराने गए युवक पर भालू का हमला, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

    सुशील जायसवाल   कोरबी चौकी क्षेत्र के भुजूम कछार की घटना, परिजनों को 25 हजार की तात्कालिक सहायता कोरबी चोटिया। कोरबी चौकी क्षेत्र के दूरस्थ वनांचल ग्राम पंचायत घुचचापुर के आश्रित ग्राम भुजूम कछार (सलाई गोट) में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बकरी चराने जंगल गए 30 वर्षीय युवक की भालू के हमले में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार ऊरे पिता स्वर्गीय समार साय, जाति गोंड, रविवार 1 मार्च को सुबह लगभग 11 बजे घर से बकरियां चराने जंगल की ओर निकले थे। इसी दौरान कोटा नाला जंगल क्षेत्र में घात लगाए बैठे भालू ने उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि भालू ने युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, देर शाम तक बकरियां घर लौट आईं, लेकिन संतोष के वापस नहीं आने पर परिजनों को आशंका हुई। सरपंच प्रतिनिधि शनिचराम को सूचना देने के बाद ग्रामीणों ने रात लगभग 12 बजे जंगल में खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान कोटा नाला जंगल में संतोष का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। सोमवार 2 मार्च को मृतक के भाई मान सिंह ने स्थानीय पुलिस चौकी में घटना की सूचना दर्ज कराई। चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने मर्ग इंटीमेशन कायम कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। वन विभाग एवं प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि 25,000 रुपये प्रदान की गई है। ग्रामीणों ने वन क्षेत्र में बढ़ते वन्यजीव हमलों को देखते हुए सुरक्षा उपायों और गश्त बढ़ाने की मांग की है।

    अन्य खबरे

    कोरबा में अवैध रेत का काला खेल

    कोरबा में अवैध रेत का काला खेल

    बकरी चराने गए युवक पर भालू का हमला, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

    बकरी चराने गए युवक पर भालू का हमला, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

    होली पर्व के मद्देनज़र सिविल लाइन पुलिस की सख्त कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में दो गिरफ्तार, 11 पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

    होली पर्व के मद्देनज़र सिविल लाइन पुलिस की सख्त कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में दो गिरफ्तार, 11 पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

    कोरबा में होली पर 4 मार्च को शुष्क दिवस घोषित

    कोरबा में होली पर 4 मार्च को शुष्क दिवस घोषित

    कोरबी में 110 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    कोरबी में 110 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    दर्री सीएसईबी सिपट रोड पर दर्दनाक हादसा: झाड़ियों में मिली 28 वर्षीय युवक की लाश

    दर्री सीएसईबी सिपट रोड पर दर्दनाक हादसा: झाड़ियों में मिली 28 वर्षीय युवक की लाश