आदिवासी महापंचायत का ऐलान, प्रस्तावित कोयला खदान के खिलाफ उग्र विरोध

सुशील जायसवाल 

 

राष्ट्रपति के नाम पसान तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन, वन अधिकार पत्रों की मांग तेज

विधायक तुलेश्वर मरकाम ने भरी हुंकार

कोरबा/पोंड़ी उपरोड़ा, 9 जनवरी 2026।

पांचवी अनुसूची क्षेत्र अंतर्गत कोरबा जिले के विकासखंड पोंड़ी उपरोड़ा में प्रस्तावित नई कोयला खदान को लेकर आदिवासी समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला। शुक्रवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय आदिवासी महापंचायत एवं जन आंदोलन का आयोजन किया गया।

इस दौरान महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के नाम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पोंड़ी उपरोड़ा के माध्यम से ज्ञापन सौंपते हुए ग्राम पंचायत पुटीपखना, सेन्हा, जल्के एवं तनेरा में प्रस्तावित कोयला खदान को तत्काल निरस्त करने की मांग की गई।

कोयला खदान से आदिवासी अस्तित्व पर संकट

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि कोयला मंत्रालय द्वारा जारी वैस्टिंग ऑर्डर के तहत विजय सेंट्रल कोल माइंस बीजाडांड को रूंगटा सन्स प्राइवेट लिमिटेड को खनन हेतु आबंटित किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले से संचालित रानी अटारी एवं विजय वेस्ट कोल माइंस से बीते 20–25 वर्षों में अपेक्षित विकास नहीं हो पाया, जबकि पर्यावरण, जंगल और आदिवासी जीवनशैली को भारी नुकसान पहुंचा है।

आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि नई खदान खुलने से आदिवासियों की संस्कृति, धार्मिक आस्था, जंगल, पहाड़ और देवी-देवताओं से जुड़े स्थलों पर सीधा खतरा उत्पन्न होगा। साथ ही लकड़ी, चार, तेंदूपत्ता, महुआ, औषधीय जड़ी-बूटियों जैसे जीवनोपयोगी संसाधनों से आदिवासी वंचित हो जाएंगे।

हाथी प्रभावित क्षेत्र में खनन का विरोध

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि यह इलाका घनघोर हाथी प्रभावित क्षेत्र है, जहां जनजातीय राष्ट्रपति दत्तक पुत्र समुदाय निवासरत है। ऐसे में खनन से मानव–वन्यजीव संघर्ष बढ़ने की आशंका जताई गई है। आंदोलनकारियों ने इसे आदिवासी एवं वन्यजीव सुरक्षा के विरुद्ध बताया।

वन अधिकार पत्र वर्षों से लंबित

महापंचायत में वन अधिकार अधिनियम 2006 (संशोधित 2012) के तहत वर्षों से लंबित व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन अधिकार दावों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। जिला एवं उपखंड स्तरीय वन अधिकार समितियों से लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को तत्काल वन अधिकार पत्र प्रदान करने की मांग की गई।

साथ ही पूर्व में अपात्र किए गए आवेदकों की पुनः समीक्षा कर उन्हें पात्र घोषित करने तथा नए सिरे से आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग भी की गई।

चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष विद्वान सिंह मरकाम एवं प्रदेश अध्यक्ष इंजी. संजय कमरो ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने जनभावनाओं की अनदेखी की तो आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र किया जाएगा।

आज का इस महा पंचायत जन आंदोलन में, 

शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर कटघोरा एस डी ओ पी पुलिस विजय कुमार राजपूत, ने पसान पुलिस, बागों थाना प्रभारी रुपेश वर्मा, कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी, एवं कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी, एवं अन्य पुलिस बल मौके पर तैनात की गई थी!

महापंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

        कोरबा। शहर के व्यस्त अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक स्कॉर्पियो में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे ओवरब्रिज से गुजर रही स्कॉर्पियो से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही दिखाई देने लगीं। घटना के बाद पुल पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। टीआई मोतीलाल पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। वहीं आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को भी तत्काल सूचना दी गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह रही कि समय रहते वाहन सवार बाहर निकल गए, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शहर के सबसे व्यस्त ओवरब्रिज पर हुई इस घटना से कुछ देर के लिए इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। (देखें VIDEO)

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    ✍️ भागीरथी यादव     कोरबा। भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक विस्तार के तहत एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। अयोध्यापुरी से पार्षद एवं एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा और मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर की गई इस नियुक्ति को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बंटी सरोज शांडिल लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में सक्रिय रूप से जनसेवा के कार्यों में लगे रहे हैं। उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति के बाद बंटी सरोज शांडिल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत बनाने तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितों और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व और सक्रियता से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त