बीजापुर में गौ-तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, 90 कृषिक पशु मुक्त।

बीजापुर – जिले के थाना तारलागुड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तेलंगाना राज्य के दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 90 कृषिक पशु (गाय, बैल और भैंस) बरामद किए हैं। यह मवेशी जंगल के रास्ते से मुलुगु (तेलंगाना) की ओर ले जाए जा रहे थे।

तस्कर इन मवेशियों को केसईगुड़ा- वंगापल्ली- अन्नाराम- कोत्तूर पहाड़ी मार्ग से होते हुए हांकते ले जा रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना पर थाना बल ने कोत्तूर बाजार के पास कार्रवाई करते हुए तस्करों को घेराबंदी कर पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेश हटकर (27) और स्वामी हटकर (60) के रूप में हुई है, जो तेलंगाना के भूपालपल्ली जिले के निवासी हैं। पूछताछ में उन्होंने पशुओं के वैध स्वामित्व से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया।

मौके पर गवाहों की मौजूदगी में सभी 90 मवेशियों को ज़ब्त किया गया और उनकी सुरक्षा के लिए उन्हें ग्राम पंचायत तारलागुड़ा के सरपंच और सचिव को सौंपा गया। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

बीते एक माह में 189 पशु मुक्त

बीजापुर पुलिस ने बीते एक माह में पशु तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 189 कृषिक पशुओं को छुड़ाया गया है।

21 जुलाई 2025 को थाना मद्देड़ क्षेत्र से 83 पशु और 7 तस्कर पकड़े गए। वहीं 22 जुलाई 2025 को थाना तारलागुड़ा क्षेत्र से 16 पशु और 3 तस्कर गिरफ्तार हुए।

पुलिस का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय पशु तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा, जिससे अवैध पशु तस्करी पर पूर्ण नियंत्रण हो सके।

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार