रानी अटारी विजय वेस्ट भूमिगत कोल माइंस में दो दिवसीय वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा संपन्न

 

जी.एम. अशोक कुमार ने कहा— “पहले कर्म करिए, भाग्य जरूर साथ देगा”

 

सुशील जायसवाल, कोरबा/कोरबी/चोटिया।

एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र के महाप्रबंधक अशोक कुमार ने कर्म एवं सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि “जान है तो जहान है, सुरक्षा सर्वोपरि है।” अवसर था रानी अटारी विजय वेस्ट भूमिगत कोयला खदान में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा का, जिसमें सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, निरीक्षण और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से खदान दुर्घटनाओं की रोकथाम पर महत्वपूर्ण संदेश दिए गए।

 

सुरक्षा जागरूकता, निरीक्षण और नाटक के माध्यम से संदेश

दिनांक 1 से 15 दिसंबर तक चल रहे सुरक्षा पखवाड़े के तहत 6 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में सुरक्षा से जुड़े प्रदर्शन और नुक्कड़ नाटक ने कर्मचारियों को दुर्घटनाओं से बचाव के तरीके समझाए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ कॉर्नियर अधिकारी एच. एन. चौबे ने सुरक्षा नियमों, नई तकनीकों और सतर्कता पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया।

उत्कृष्ट कर्मचारियों का सम्मान

कार्यक्रम में खदान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर रानी अटारी सब एरिया मैनेजर जे. एम. साहू ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि—

“जंगलों से घिरे इस वनांचल क्षेत्र में आप सभी का आगमन हमारे लिए गौरव का विषय है।”

 

“रोको फिर टोको” से आगे— अब आएगा “LOTO सिस्टम”

 

अपने उद्बोधन में महाप्रबंधक अशोक कुमार ने खदान में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मंशा जाहिर की। उन्होंने कहा:

 

“जो भी समस्याएँ आएंगी, उनके समाधान के लिए मैं हर संभव प्रयास करूंगा।”

 

“अंडरग्राउंड माइंस में उत्पादन क्षमता आगे और बढ़ेगी।”

 

“सुरक्षा प्रणाली में बदलाव लाने के लिए ‘रोको फिर टोको’ के साथ अब LOTO सिस्टम का पालन बेहद जरूरी है, जिससे दुर्घटना की संभावना और कम होगी।”

 

 

चिरमिरी क्षेत्र में 18 नई खदानें खुलने की संभावना

 

जी.एम. अशोक कुमार ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि आने वाले समय में चिरमिरी क्षेत्र में लगभग 18 नई माइंस खुलने की संभावना है, जिससे क्षेत्र में रोजगार और उत्पादन दोनों में वृद्धि होगी।

 

सुरक्षा सर्वोपरि— “जान है तो जहान है”

 

उन्होंने सभी कर्मचारियों को सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की और कहा—

“हम सब एक सिक्के के दो पहलू हैं, सेफ्टी को कभी नजरंदाज न करें।”

 

सफल आयोजन— सभी अधिकारियों की उपस्थिति

 

कार्यक्रम का संचालन बलबीर सिंह ने कुशलता से किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित थे:

कुमार सौरभ (जी.एम.), राहुल सिंह, आर.के. मिश्रा, दोनों माइंस के खान प्रबंधक, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी।

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त