कुबेरेश्वर धाम में भगदड़, दो श्रद्धालुओं की मौत, 10 अस्पताल में भर्ती

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम में मंगलवार को भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इस घटना में 8 से 10 श्रद्धालु घायल भी हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानित

यह घटना तब हुई जब कुबेरेश्वर धाम में लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। दरअसल, पंडित प्रदीप मिश्रा बुधवार को कुबेरेश्वर धाम से चितावलिया हेमा गांव तक एक विशाल कांवड़ यात्रा निकालने वाले हैं। इस यात्रा में शामिल होने के लिए एक दिन पहले ही पूरे देश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे थे।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण कुबेरेश्वर धाम परिसर में भंडारे, रुकने की जगह और दर्शन के लिए स्थान कम पड़ गया। इसके चलते भीड़ बेकाबू हो गई और कई जगहों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान धक्का-मुक्की में कुछ लोग नीचे गिर गए। बताया जा रहा है कि इनमें से तीन लोग नीचे गिर गए, जिनमें से दो की दबकर मौत हो गई।

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने वालों में कुछ लोगों ने चक्कर और घबराहट की शिकायत भी की है। प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही हैं। यह घटना एक बार फिर से धार्मिक आयोजनों में भीड़ प्रबंधन की चुनौती को उजागर करती है।

  • Related Posts

    काला हिरण शिकार मामला: राजस्थान हाईकोर्ट में सलमान खान की अपील पर सुनवाई टली

    ✍️ भागीरथी यादव     जयपुर में 28 साल पुराने काला हिरण शिकार प्रकरण में अभिनेता सलमान खान की अपील पर सुनवाई फिलहाल टल गई है। उनकी सजा के खिलाफ दायर अपील पर जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू की बेंच में सुनवाई होनी थी, लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया। अब यह प्रकरण मुख्य न्यायाधीश के समक्ष भेजा गया है, जो तय करेंगे कि आगे सुनवाई किस बेंच में होगी। साल 1998 में दर्ज इस मामले में 5 अप्रैल 2018 को निचली अदालत ने सलमान खान को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51 के तहत पांच वर्ष की सजा सुनाई थी। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। सह-आरोपी सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम और तब्बू को पहले ही बरी किया जा चुका है। राज्य सरकार ने सह-आरोपियों के बरी होने के खिलाफ अपील दायर की है, जबकि सलमान खान ने अपनी सजा को चुनौती दी है। फिलहाल दोनों अपीलें लंबित हैं और नई बेंच तय होने के बाद ही आगे की सुनवाई होगी।  

    बजट से पहले महंगाई का झटका: कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹50 महंगा, जानें आपके शहर का नया रेट

    ✍️ भागीरथी यादव   नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026 की घोषणा से ठीक पहले सरकार ने व्यापारिक जगत को बड़ा झटका दिया है। 1 फरवरी 2026 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों को स्थिर रखा गया है। महानगरों में अब क्या हैं नए दाम? कीमतों में इजाफे के बाद देश के प्रमुख महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम अब इस प्रकार हैं: शहर नया रेट (19kg सिलेंडर) दिल्ली ₹1,740.50 कोलकाता ₹1,844.50 मुंबई ₹1,692.00 चेन्नई ₹1,899.50 आम जनता और घरेलू बजट पर क्या होगा असर? बाहर खाना होगा महंगा: कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में होता है। ऐसे में आने वाले दिनों में बाहर खाना-पीना महंगा होने की पूरी संभावना है। घरेलू रसोई को राहत: आम परिवारों के लिए सुकून की खबर है कि घरेलू सिलेंडर के दाम 8 अप्रैल 2025 के पुराने रेट पर ही बरकरार हैं। सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के बजट को फिलहाल प्रभावित नहीं होने दिया है। बजट से पहले दबाव का संकेत आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि बजट पेश होने से ठीक पहले कीमतों में यह बदलाव संकेत देता है कि सरकार ऊर्जा लागत को लेकर कड़े फैसले ले सकती है। कमर्शियल गैस की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर लॉजिस्टिक्स और सर्विस सेक्टर पर भी देखने को मिल सकता है।    

    अन्य खबरे

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी