
कोरबी चोटिया, सुशील जायसवाल:
रविवार को पितृ विसर्जन के साथ पितरों की तरण सेवा समाप्त होने के बाद, सोमवार 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र पर्व को लेकर कोरबी और सिरमिना क्षेत्र में उत्साह देखा जा रहा है।
सोमवार सुबह से ही देवी प्रतिमाओं को पंडालों में लाने का सिलसिला शुरू हुआ। कलश यात्रा निकालकर झांकी का रूप दिया गया और डीजे की धुन तथा भजन-कीर्तन के साथ पंडाल तक ले जाया गया। वहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ देवी प्रतिमा स्थापित की गई।
क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा समितियों ने स्थान-स्थान पर देवी पंडाल बनाए हैं। बाजार पारा स्थित श्री श्री दुर्गा उत्सव समिति और फुलसर उत्सव दुर्गा समिति ने नवरात्र की बोआई की।
नवरात्र के नौ दिनों तक देवी आराधना, दर्शन और पूजा का कार्यक्रम जारी रहेगा। इसके साथ ही सभी पंडालों में प्रतिदिन गरबा, डांडिया और जस गीतों का आयोजन भी समिति संचालकों द्वारा किया जाएगा।






