
पाली-तानाखार (कोरबा)। ब्लॉक पाली के ग्राम केराझरीया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज का जोरदार स्वागत किया गया। वे यहां आयोजित बूथ कमेटी एवं पंचायत कमेटी कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीपक बैज ने संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ताकत जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से आती है, इसलिए बूथ और पंचायत स्तर पर सक्रियता बेहद जरूरी है। उन्होंने पदाधिकारियों को केवल नाममात्र का पदधारी न बनकर पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की सीख दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “संगठन है तो सत्ता है”, और सभी कार्यकर्ताओं से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने की अपील की।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हरीश परसाई, महामंत्री प्रशांत मिश्रा, पूर्व विधायक मोहित केरकेटा, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कोरबा के अध्यक्ष मनोज चौहान, कोषाध्यक्ष तूफान सिंह, उपाध्यक्ष अमरनाथ कैवर्त्य सहित कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में किसान कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का सफल संचालन डी.के. आदिले द्वारा किया गया।
ज्ञान शंकर तिवारी
