स्कूल परिसर में पानी भराव, बच्चों की पढ़ाई पर संकट

लोक सदन

भागीरथी यादव

कोरबा। दर्री अयोध्यापुरी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला की स्थिति इन दिनों गंभीर चिंता का विषय बन गई है। बरसात के मौसम में स्कूल परिसर पूरी तरह जलभराव से घिर जाता है, जिससे बच्चों और शिक्षकों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

 

विद्यालय भवन की दीवारों पर सीलन और जर्जर हालत साफ दिखाई देती है। अभिभावकों का कहना है कि इस माहौल में बच्चों की पढ़ाई तो प्रभावित हो ही रही है, साथ ही बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है

MIC सदस्य का हस्तक्षेप

 

एम.आई.सी. सदस्य सरोज शांडिल्य ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए ज़ोन कमिश्नर को तत्काल निर्देश दिए हैं कि—

 

पानी निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए।

 

स्कूल भवन की मरम्मत व साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।

 

सालों से अटके कार्यों को शीघ्र पूरा कराया जाए

 

जोन कमिश्नर से सवाल

 

ठेकेदार द्वारा कार्यों में हो रही देरी पर निगम प्रशासन की क्या कार्यवाही है?

 

क्या निगम प्रशासन के पास पर्याप्त धन की कमी है?

 

आखिर दर्री ज़ोन में बड़े काम दिलाने में हमेशा असमर्थ क्यों रहता है प्रशासन?

 

 

 

 

ग्रामीणों की चेतावनी

 

ग्रामीणों ने साफ कहा है कि यदि समय रहते स्कूल की स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

 

 

 

पार्षद पर भी सवाल

 

ग्रामीणों ने पार्षद से भी सीधा सवाल किया है—

👉 “क्या दर्री क्षेत्र में एक भी बड़ा काम नहीं होगा?

👉 क्या हमेशा की तरह इस बार भी कोरबा शहर में ही विकास कार्य होंगे और दर्री क्षेत्र उपेक्षित ही रह जाएगा?”

 

 

  • Related Posts

    CSPDCL के प्रबंध निदेशक एवं क्रेडा के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया जिले का दौरा

    खैरागढ़–छुईखदान–गंडई// छत्तीसगढ़ राज्य पावर वितरण कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं छत्तीसगढ़ क्रेडा के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जिले का दौरा ग्रामीण विद्युतीकरण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं जन-केंद्रित पहल सिद्ध हुआ। प्रदेश के सभी जिलों में पहुँचकर प्रबंध निदेशक स्वयं प्रत्येक गाँव एवं अंतिम छोर के उन क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं, जहाँ विद्युत लाइन विस्तार एवं विद्युतीकरण में समस्याएँ रही हैं। वे स्थल पर पहुँचकर वास्तविक स्थिति का जायज़ा लेते हुए प्रत्येक गाँव तक बिजली कनेक्शन एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक निर्देश प्रदान कर रहे हैं। इसी क्रम में खैरागढ़ जिले के ग्राम ग्वालाघुंडी जो पूर्व में सौर ऊर्जा से विद्युतीकृत था, को दिनांक 22 फ़रवरी को परंपरागत स्त्रोत से विद्युतीकृत किया गया। 3 मार्च को विभागीय अमला ग्राम ग्वालाघुंडी पहुँचा तथा विद्युत व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया। प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। तत्पश्चात ग्राम में विद्युत आपूर्ति प्रारंभ की गई, जिससे ग्रामवासियों में हर्ष एवं संतोष का वातावरण निर्मित हुआ। इसके पश्चात ग्राम पंचायत कल्लेपानी का निरीक्षण किया गया, जहाँ ग्रामीण लंबे समय से विद्युत समस्याओं का सामना कर रहे हैं। श्री कंवर ने अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण कर वर्तमान व्यवस्था की समीक्षा की तथा नई विद्युत लाइन के सर्वेक्षण एवं शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सर्वे कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कर विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ की जाए। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामवासियों से भेंट कर उनकी समस्याओं से सीधे अवगत हुए। दौरे के दौरान कंपनी की योजनाओं के अंतर्गत खैरागढ़ जिले के पात्र हितग्राहियों को प्रबंध निदेशक व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मंजुला सिंह कंवर जो कि पावर कंपनी के आदर्शिनी महिला मंडल के अध्यक्षों में से एक है के द्वारा प्रमाण-पत्रों का वितरण किया गया तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ संवाद में ग्रामीण विद्युतीकरण को और अधिक सशक्त एवं स्थायी बनाने हेतु सहयोगात्मक प्रयासों पर सकारात्मक चर्चा हुई। दौरे की विशेषता इसका खुला एवं संवादात्मक वातावरण रहा, जहाँ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं जिले के हितधारक एक मंच पर एकत्र होकर सामूहिक समाधान की दिशा में सक्रिय दिखाई दिए। यह सहभागिता उस विकास मॉडल को प्रतिबिंबित करती है, जिसमें शासन एवं जनता मिलकर क्षेत्र की सतत प्रगति एवं सशक्त विद्युतीकरण सुनिश्चित करते हैं।

    रायपुर : इंडिगो एयरलाइन की लापरवाही, चेक-इन किया गया सामान गुम भाजपा नेता दीपक चोइथवानी को झेलनी पड़ी भारी परेशानी, 30 मिनट तक हंगामे के बाद मिला लगेज

    रायपुर। इंडिगो एयरलाइन की एक और बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां कनेक्टिंग फ्लाइट से यात्रा कर रहे एक यात्री को भारी असुविधा और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा। जयपुर–इंदौर–रायपुर रूट की यात्रा कर रहे तिल्दा-नेवरा भाजपा शहर मंत्री दीपक चोइथवानी का चेक-इन किया गया सामान रायपुर एयरपोर्ट पर गुम हो गया।   बताया जा रहा है कि श्री चोइथवानी जब तय समय से करीब 30 मिनट की देरी से रायपुर पहुंचे, तो उन्हें बैगेज बेल्ट पर अपना सामान नहीं मिला। उन्होंने तुरंत इंडिगो के लगेज कार्यालय में संपर्क किया, लेकिन वहां मौजूद कर्मचारियों के पास कोई संतोषजनक जवाब नहीं था। इससे उनकी चिंता और बढ़ गई, क्योंकि गुम हुए बैग में जरूरी कपड़े, महत्वपूर्ण दस्तावेज और आवश्यक दवाइयां रखी हुई थीं।   30 मिनट तक हंगामा, तब जाकर मिला सामान   यात्री के अनुसार, लगभग 30 मिनट तक बहस और हंगामे के बाद इंडिगो एयरलाइन द्वारा उनका सामान उपलब्ध कराया गया। इस दौरान एयरलाइन स्टाफ का व्यवहार भी उदासीन और गैर-जिम्मेदाराना बताया जा रहा है।   सोशल मीडिया के जरिए उठाई आवाज   घटना से आक्रोशित भाजपा नेता दीपक चोइथवानी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इंडिगो एयरलाइन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते हंगामा नहीं किया जाता, तो शायद सामान मिलने में और देर होती।   यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा पर सवाल   इस घटना ने एक बार फिर एयरलाइंस की बैगेज हैंडलिंग व्यवस्था और यात्रियों के प्रति जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से न केवल समय की बर्बादी होती है, बल्कि जरूरी दवाइयों और दस्तावेजों के गुम होने से गंभीर संकट भी खड़ा हो सकता है।   यात्रियों ने मांग की है कि इंडिगो एयरलाइन इस मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में किसी अन्य यात्री को ऐसी परेशानी न झेलनी पड़े।

    अन्य खबरे

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    बालोद जिला-सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मिली सूचना; कोर्ट परिसर खाली कराया गया

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    कोरबा अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में भीषण आग, देखें VIDEO – मची अफरा-तफरी

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त

    अयोध्यापुरी के पार्षद व एमआईसी सदस्य बंटी सरोज शांडिल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री नियुक्त