तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

तिल्दा नेवरा।

विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष, नगर में हर्ष का माहौल

 

तिल्दा नेवरा नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद प्रतिनिधि विकास सुखवानी को छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से नगर के सिंधी समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों में हर्ष का वातावरण है।

 

जानकारी के अनुसार महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेंद्र बड़वानी द्वारा विकास सुखवानी को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। संगठन ने उनके सामाजिक सक्रियता, समाज सेवा में योगदान एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी प्रदान की है।

 

नियुक्ति की घोषणा के बाद तिल्दा नेवरा के सिंधी समाज अध्यक्ष छम्मन लाल खूबचंदानी सहित समाज के वरिष्ठजनों एवं विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विकास सुखवानी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर समाजजनों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में समाज की गतिविधियों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

 

वहीं विकास सुखवानी ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज की एकता, शिक्षा, संस्कार एवं सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे तथा पूरे प्रदेश में समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

  • Related Posts

    भगत सिंह तिराहा पर ठेला हटाने को लेकर विवाद, स्वरोजगार कर रहे युवक ने लगाई न्याय की गुहार

    ✍️ भागीरथी यादव   मनेंद्रगढ़। शहर के भगत सिंह तिराहा के पास स्वरोजगार की एक छोटी-सी पहल सोमवार को विवाद का कारण बन गई। रोजगार की तलाश में जुटे एक शिक्षित युवक द्वारा लगाए गए अस्थायी चाय ठेले को शासकीय भूमि बताई जा रही जगह से हटवा दिया गया, जिससे मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आकाश शर्मा नामक युवक भगत सिंह तिराहा के समीप शासकीय भूमि के किनारे चलित चाय ठेला लगाकर आजीविका शुरू करने का प्रयास कर रहा था। परिवार का कहना है कि ठेला अस्थायी रूप से लगाया गया था और आवश्यकता पड़ने पर स्वयं हटाने की तैयारी भी थी। इसी दौरान संतोष गुप्ता नामक व्यक्ति ने उक्त स्थान को अपनी निजी संपत्ति बताते हुए ठेला हटवा दिया। परिजनों का आरोप है कि जब भूमि शासकीय बताई जा रही है, तो निजी स्वामित्व का दावा किस आधार पर किया गया? उनका कहना है कि इस घटनाक्रम से युवक मानसिक रूप से आहत हुआ है और परिवार स्वयं को दबाव में महसूस कर रहा है। मामले की शिकायत सिटी कोतवाली थाना मनेंद्रगढ़ में दर्ज कराई गई है। परिवार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि युवक के साथ कोई अप्रिय घटना घटती है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की मांग की है। उनका तर्क है कि यदि कोई भूमि शासकीय है, तो उसकी स्थिति स्पष्ट की जाए, और यदि अतिक्रमण का मामला है तो वैधानिक प्रक्रिया अपनाई जाए—न कि व्यक्तिगत दबाव के माध्यम से कार्रवाई हो। मंगलवार दोपहर लगभग 2:30 बजे मीडिया द्वारा थाना प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, किंतु मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। स्थानीय नागरिकों ने दिन के समय जिम्मेदार अधिकारी से संपर्क न हो पाने को लेकर चिंता जताई है। अब प्रश्न यह है कि प्रशासन इस मामले में कितनी पारदर्शिता, संवेदनशीलता और विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करता है। स्वरोजगार की कोशिश और भूमि स्वामित्व के दावे के बीच उपजा यह विवाद शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

    महाशिवरात्रि की बारात में चाकूबाजी: 17 वर्षीय किशोर की मौत, इलाके में तनाव

    ✍️ भागीरथी यादव   दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र के शक्ति नगर में महाशिवरात्रि के अवसर पर निकली भगवान की बारात के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। चाकू से किए गए हमले में 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार शक्ति नगर निवासी नानू उर्फ छय (17) शादियों में घोड़ी चलाने का काम करता था। महाशिवरात्रि पर दो दिनों से निकल रही बारात में वह नाच-गाने में शामिल था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर उसके साथ कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने किशोर के पेट, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल नानू मौके पर ही गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मोहन नगर थाने पहुंच गए और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मामले में पुलिस अधिकारी सुखनंदन राठौर ने बताया कि चाकूबाजी की इस घटना में नाबालिग की मौत पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। देर रात 4–5 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

    अन्य खबरे

    केंदई में 51 जनजातीय जोड़ों का सामूहिक विवाह, सामाजिक समरसता का संदेश

    केंदई में 51 जनजातीय जोड़ों का सामूहिक विवाह, सामाजिक समरसता का संदेश

    4 दर्जन हाथियों का धावा: धोबीबारी में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर

    4 दर्जन हाथियों का धावा: धोबीबारी में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    भगत सिंह तिराहा पर ठेला हटाने को लेकर विवाद, स्वरोजगार कर रहे युवक ने लगाई न्याय की गुहार

    भगत सिंह तिराहा पर ठेला हटाने को लेकर विवाद, स्वरोजगार कर रहे युवक ने लगाई न्याय की गुहार

    छिन्दपुर में बिजली संकट खत्म, नए केबल से बहाल हुई सुचारू आपूर्ति

    छिन्दपुर में बिजली संकट खत्म, नए केबल से बहाल हुई सुचारू आपूर्ति

    महाशिवरात्रि की बारात में चाकूबाजी: 17 वर्षीय किशोर की मौत, इलाके में तनाव

    महाशिवरात्रि की बारात में चाकूबाजी: 17 वर्षीय किशोर की मौत, इलाके में तनाव