शादी समारोह से जाम की नौबत, आरपीएफ ने राजस्थान भवन प्रबंधन को थमाया नोटिस

✍️ भागीरथी यादव

 

मनेंद्रगढ़। शादी समारोहों के दौरान बेतरतीब पार्किंग से बिगड़ती यातायात व्यवस्था पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सख्ती दिखाई है। आरपीएफ पोस्ट मनेंद्रगढ़ के प्रभारी निरीक्षक ने राजस्थान भवन प्रबंधन को औपचारिक नोटिस जारी कर स्पष्ट चेतावनी दी है।

नोटिस में अध्यक्ष/प्रबंधक श्याम सुंदर पोद्दार को अवगत कराया गया है कि कार्यक्रमों के दौरान अतिथियों के वाहन मेन रोड, रेलवे ब्रिज और रेलवे परिसर में खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और दुर्घटना की आशंका बढ़ती है। रेलवे क्षेत्र में अनधिकृत पार्किंग को नियमों का गंभीर उल्लंघन बताया गया है।

आरपीएफ ने निर्देश दिया है कि सभी वाहनों की समुचित पार्किंग भवन परिसर या निर्धारित स्थल पर सुनिश्चित की जाए। चेतावनी दी गई है कि दोबारा ऐसी स्थिति मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी भवन प्रबंधन की होगी।

नोटिस के बाद शहर में चर्चा तेज है। अब देखना होगा कि प्रबंधन यातायात अव्यवस्था रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाता है।

  • Related Posts

    सट्टे के नेटवर्क पर करारा प्रहार: चिरमिरी पुलिस ने सरगना को दबोचा, डिजिटल सबूतों से खुलेंगे और राज

    ✍️ भागीरथी यादव     एमसीबी/चिरमिरी। अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ जारी सख्त अभियान के बीच चिरमिरी पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। संगठित रूप से संचालित सट्टा नेटवर्क के मुख्य सरगना शिवराम पनिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय अवैध जुआ-सट्टा गिरोहों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी विजय सिंह के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर दबिश दी। घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में सट्टे का संगठित नेटवर्क संचालित कर रहा था और कई लोगों को इस अवैध गतिविधि से जोड़ रखा था। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। तकनीकी विश्लेषण में मोबाइल से सट्टे के लेन-देन, खातों की एंट्री और नेटवर्क से जुड़े संपर्कों के महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। पुलिस अब कॉल डिटेल और वित्तीय ट्रांजैक्शन की गहन जांच कर रही है, जिससे पूरे गिरोह का पर्दाफाश होने की संभावना है। थाना प्रभारी विजय सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध जुआ या सट्टेबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। इस गिरफ्तारी को चिरमिरी पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस का साफ संदेश है—अवैध कारोबार करने वालों के लिए अब कोई गुंजाइश नहीं, कानून का शिकंजा और कसा जाएगा।

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    तिल्दा नेवरा। विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष, नगर में हर्ष का माहौल   तिल्दा नेवरा नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद प्रतिनिधि विकास सुखवानी को छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से नगर के सिंधी समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों में हर्ष का वातावरण है।   जानकारी के अनुसार महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेंद्र बड़वानी द्वारा विकास सुखवानी को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। संगठन ने उनके सामाजिक सक्रियता, समाज सेवा में योगदान एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी प्रदान की है।   नियुक्ति की घोषणा के बाद तिल्दा नेवरा के सिंधी समाज अध्यक्ष छम्मन लाल खूबचंदानी सहित समाज के वरिष्ठजनों एवं विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विकास सुखवानी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर समाजजनों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में समाज की गतिविधियों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।   वहीं विकास सुखवानी ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज की एकता, शिक्षा, संस्कार एवं सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे तथा पूरे प्रदेश में समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

    अन्य खबरे

    कोरबा में युवाशक्ति का प्रदर्शन: भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का ऐतिहासिक स्वागत

    कोरबा में युवाशक्ति का प्रदर्शन: भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा का ऐतिहासिक स्वागत

    शादी समारोह से जाम की नौबत, आरपीएफ ने राजस्थान भवन प्रबंधन को थमाया नोटिस

    शादी समारोह से जाम की नौबत, आरपीएफ ने राजस्थान भवन प्रबंधन को थमाया नोटिस

    सट्टे के नेटवर्क पर करारा प्रहार: चिरमिरी पुलिस ने सरगना को दबोचा, डिजिटल सबूतों से खुलेंगे और राज

    सट्टे के नेटवर्क पर करारा प्रहार: चिरमिरी पुलिस ने सरगना को दबोचा, डिजिटल सबूतों से खुलेंगे और राज

    पोंड़ी उपरोड़ा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में अव्यवस्था उजागर

    पोंड़ी उपरोड़ा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में अव्यवस्था उजागर

    स्व. प्यारे लाल कंवर शासकीय महाविद्यालय में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का गठन

    स्व. प्यारे लाल कंवर शासकीय महाविद्यालय में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का गठन

    सजग कोरबा अभियान: कोरबी पुलिस ने संदिग्धों से बचाव के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक

    सजग कोरबा अभियान: कोरबी पुलिस ने संदिग्धों से बचाव के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक