सपना हो या हकीकत सावन में सांप देखने का क्या होता है मतलब? यहां जानें

सावन का माह चल रहा है, यह माह भगवान शिव को समर्पित है। सावन श्रद्धा, भक्ति और शिव उपासना के लिए विशेष महत्व रखता है। इस समय कई भक्त शिव जी की आराधना में लीन रहते हैं। ऐसे में कई बार लोगों को हकीकत या फिर सपने में शिव से जुड़ी चीजें दिखने लगती है, जैसे कि नाग देवता या नाग देवता की मूर्ति… ऐसे में हर बार यह सवाल उठता है कि हकीकत में या सपने में सांप दिखना शुभ या अशुभ

सुकमा में मुठभेड़ शुरू, हार्डकोर नक्सलियों को जवानों ने घेरा

हकीकत सावन में सांप दिखना

सावन महीने में आमतौर पर सांप नहीं दिखते लेकिन अगर दिख जाए तो इन्हें बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं कि सावन में सांप का दिखना शिव जी कृपा का संकेत हैं। साथ ही मान्यता है कि नाग शिव जी के आभूषण हैं, ऐसे में यह दिखाता है कि भगवान शिव आपकी भक्ति भाव से बेहद प्रसन्न हैं और आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे। कुछ मान्यताओं में तो यह भी संकेत है कि सांप का दिखना धन लाभ का संकेत होता है। साथ ही यह भी कि आपको जल्द कोई शुभ समाचार मिलने वाला है।

नारायणपुर पहुंची दुर्ग पुलिस की जांच टीम, ननो की गिरफ्तारी का मामला

सपने में सांप दिखना

स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में यदि आपको सांप दिख रहा या नाग देवता की कोई मूर्ति दिख रही तो वह कोई साधारण दृश्य मात्र नहीं है। यह सपना किसी गहरे आध्यात्मिक संकेत की ओर इशारा करती है। ऐसे में सपने में सांप का दिखाई देना भगवान शिव की कृपा का संकेत माना गया है। इसका अर्थ है कि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है और आपके घर जल्द धन, वैभव और समृद्धि आएगी।

मरा हुआ सांप देखना

सावन में सपने या फिर हकीकत में मरा हुआ सांप दिखना अशुभ संकेत माना गया है। इसका अर्थ होता है कि आपके जीवन में कोई बड़ी परेशानी आने वाली है।

  • Related Posts

    राम मंदिर शिखर पर धर्म ध्वज का प्रतिष्ठापन, संत समाज ने इसे सनातन आस्था का ऐतिहासिक क्षण बताया

    ✍️ भागीरथी यादव   अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर आज धर्म ध्वज का प्रतिष्ठापन संत समाज के लिए भावपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण बन गया। 500 वर्षों की प्रतीक्षा और संघर्ष के बाद यह आरोहण सनातन परंपरा की विश्वव्यापी प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जा रहा है।   संत समाज ने इसे सनातन गौरव का महाअवसर बताते हुए कहा कि उनके पूर्वजों की सदियों पुरानी कल्पना आज साकार हुई है। उनका मानना है कि धर्म ध्वज न केवल भारत की आध्यात्मिक विरासत को सुदृढ़ करता है बल्कि वैश्विक स्तर पर सनातन आस्था की महिमा को और प्रखर बनाता है।   साधु-संतों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भूमिका को इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मंदिर संस्कृति और धार्मिक विरासत के संरक्षण के प्रयासों से देश की आध्यात्मिक चेतना सशक्त हो रही है।   विवाह पंचमी पर आयोजित इस विशेष समारोह में संतों द्वारा श्रीराम–जानकी विवाह पर्व का पूजन-अर्चन भी किया गया। संत समाज का विश्वास है कि यह क्षण सनातन संस्कृति के आत्मगौरव और राष्ट्र की आध्यात्मिक दिशा को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।  

    अयोध्या में इतिहास रचेंगे पीएम मोदी: श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर होगा भव्य भगवा ध्वजारोहण

      अयोध्या मंगलवार को एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनेगा, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नव-निर्मित श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर दोपहर 12 बजे पवित्र भगवा ध्वज फहराएंगे। मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद यह पहला ध्वजारोहण होगा, जो राम राज्य के आदर्शों, सांस्कृतिक निरंतरता और राष्ट्रीय एकता का संदेश देगा।   सुबह अयोध्या पहुंचने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। पीएम मोदी सप्तमंदिर, शेषावतार मंदिर और माता अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन करेंगे, इसके बाद राम दरबार और राम लला गर्भगृह में पूजा-अर्चना करेंगे।   विशेष रूप से निर्मित 10×20 फुट के भगवा ध्वज पर सूर्य, ‘ॐ’ और कोविदारा वृक्ष का अंकन है, जो भगवान श्रीराम की तेजस्विता, पवित्रता और मर्यादा को दर्शाता है। मंदिर परिसर की दीवारों पर वाल्मीकि रामायण की 87 शिल्प नक्काशियां और भारतीय संस्कृति पर आधारित 79 कांस्य कथाएँ इस दिव्य स्थल की भव्यता को और बढ़ाती हैं।   इस शुभ अवसर पर पीएम मोदी सार्वजनिक सभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी, विवाह पंचमी और गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के पावन संगम पर आयोजित होगा, जिससे इसका आध्यात्मिक महत्व और बढ़ जाता है।

    अन्य खबरे

    स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोरबी में सरस्वती पूजन हर्षोल्लास से संपन्न

    स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोरबी में सरस्वती पूजन हर्षोल्लास से संपन्न

    उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व में बड़ी कार्रवाई, अवैध शिकार करते 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व में बड़ी कार्रवाई, अवैध शिकार करते 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    धान खरीदी महापर्व में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार, बालोद में दो अधिकारी निलंबित देखे आदेश

    धान खरीदी महापर्व में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार, बालोद में दो अधिकारी निलंबित देखे आदेश

    छत्तीसगढ़ वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में कर्मचारियों के तबादले

    छत्तीसगढ़ वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में कर्मचारियों के तबादले

    खड़गवां पुलिस की अनूठी पहल, गांव-गांव पहुंचा सड़क सुरक्षा का संदेश

    खड़गवां पुलिस की अनूठी पहल, गांव-गांव पहुंचा सड़क सुरक्षा का संदेश

    चट्टानपारा बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे पीड़ित

    चट्टानपारा बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे पीड़ित