फर्जी वीडियो से व्यापारी परेशान, दोषियों पर कब होगी कार्रवाई

 

मनेंद्रगढ़। जिले में फर्जी पत्रकारिता और यूट्यूब चैनलों के जरिए अफवाह फैलाने व ब्लैकमेल करने का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। अधिकारी व पुलिस पहले से ही इन हरकतों से परेशान हैं, अब व्यापारी भी खुलकर आवाज उठाने लगे हैं।

 

व्यापारी का आरोप – झूठे वीडियो से छवि धूमिल

 

 

कठौतिया और एच-43 मार्ग स्थित पंकज ढाबा के संचालक पंकज गुप्ता ने मीडिया के सामने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वे वर्षों से भोजन-पानी बेचकर परिवार और कर्मचारियों का खर्च चलाते हैं। लेकिन कुछ तथाकथित यूट्यूबर जानबूझकर फर्जी वीडियो बनाकर उनकी छवि खराब करने की साजिश कर रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि पूर्व में उनके ढाबे से जुड़े शराब प्रकरण पर पुलिस ने कार्रवाई की थी, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि कोई भी मनगढ़ंत कहानियाँ गढ़कर उन्हें बदनाम करे। गुप्ता ने बताया—

“13 सितंबर को मैं लोक अदालत में मौजूद था। उसी दौरान कुछ युवक मेरे ढाबे के बाहर अंडा और ठंडा-पानी खरीदते रहे। उन्होंने अपनी लाई हुई गोवा व्हिस्की मेज पर रखकर वीडियो शूट किया और बाद में प्रशासन तक पहुंचाकर मुझे फंसाने की कोशिश की।”

 

प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

 

ढाबा संचालक ने सवाल उठाया— “फर्जी वीडियो किसने बनाया? शराब की पैकिंग करते दिखने वाला व्यक्ति कौन था और उसका नाम क्यों नहीं लिया गया? प्रशासन को इस पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने लानी चाहिए।”

 

उन्होंने साफ कहा—

“यदि मेरे ढाबे में कोई गैरकानूनी गतिविधि होती है, तो प्रशासन स्वतंत्र रूप से कार्रवाई करे। लेकिन झूठे वीडियो बनाकर बदनाम करने और ब्लैकमेल करने वालों पर भी कठोर कदम उठाया जाए, अन्यथा जनता का प्रशासन से विश्वास उठ जाएगा।”

 

गुप्ता ने यह भी जानकारी दी कि घटना का सीसीटीवी फुटेज उनके पास सुरक्षित है, जिसे वे प्रशासन को सौंपेंगे।

 

व्यापारी और अधिकारी दोनों परेशान

 

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि कुछ यूट्यूबर खुद को पत्रकार बताकर ढाबों व दुकानों में मुफ्त चाय-नाश्ता मांगते हैं। इनकार करने पर वे फर्जी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल देते हैं, जिससे व्यापारी आर्थिक और सामाजिक नुकसान उठाते हैं।

 

स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन से मांग की है कि ऐसे फर्जी यूट्यूबर और तथाकथित पत्रकारों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि व्यापारी और आमजन शांति से अपना व्यवसाय चला सकें।

  • Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    ✍️ भागीरथी यादव       बिलासपुर, 9 मार्च 2026। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नए पदस्थापन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत गरिमा ठाकुर को अति. तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत, सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से तहसीलदार रतनपुर, संदीप कुमार साहू को तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार मस्तूरी, शिल्पा भगत को तहसीलदार रतनपुर से तहसीलदार बोदरी तथा जयंती देवांगन को तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार नजूल पदस्थ किया गया है। इसी तरह पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर, समर्थ ध्रुवदत्त को नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार बेलतरा, श्रद्धा सिंह को नायब तहसीलदार गनियारी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी, राहुल साहू को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार बेलगहना, टोपलाल सिदार को नायब तहसीलदार बेलतरा से नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ओम प्रकाश चंद्रवंशी को नायब तहसीलदार बोदरी से नायब तहसीलदार गनियारी, विनीता शर्मा को नायब तहसीलदार पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर तथा सहोदरिक को नायब तहसीलदार उप तहसील सकरी से नायब तहसीलदार तहसील बेलतरा पदस्थ किया गया है। वहीं स्थानांतरण पर उपस्थित अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसी आदेश में प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव करते हुए प्रवेश पेंकरा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी से संयुक्त कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर तथा शिव कुमार कंवर को डिप्टी कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी पदस्थ किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। अवैध रूप से होटल में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल की छत पर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का से जुड़ा सामान और नकदी जब्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान मौके से होटल संचालक सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) पिता ओमप्रकाश गुप्ता, निवासी होटल शिवा इन बोदरी थाना चकरभाठा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 6 पैकेट कोको जेल कोयला, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, 1 कोल हीटर, तीन प्लास्टिक डिब्बों में अलग-अलग तंबाकू युक्त फ्लेवर और 5000 रुपये नकद जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।

    अन्य खबरे

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    रायगढ़ में सनसनी: पेड़ पर लटके मिले दो युवकों के शव, पुलिस जांच में जुटी

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    सिरमिना के बाबूपारा में कोरबी पुलिस की रेड, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    दर्री होली के दिन टला बड़ा धमाका! गैस एजेंसी तक पहुंची आग, सीएसईबी कोरबा पश्चिम दमकल टीम की तत्परता से बची बड़ी त्रासदी देखें वीडियो

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    प्रशासनिक फेरबदल, कई तहसीलदारों का तबादला

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    होटल की छत पर चल रहा था हुक्का बार, चकरभाठा पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार