झाड़-फूंक के बहाने घर से पार किए थे सोने-चांदी के जेवर और नकदी, दो साल बाद महिला गिरफ्तार

✍️ भागीरथी यादव

 

 

बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुकदा में झाड़-फूंक के बहाने घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी करने वाली फरार महिला को पुलिस ने दो साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुकदा बजरंग चौक निवासी मनीषा कानगो (19) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 8 दिसंबर 2023 की रात उसके पिता अनिल कानगो और मां गोंदा बाई कानगो ने झाड़-फूंक कराने के लिए ग्राम जाली थाना रतनपुर निवासी जनक राम सौरा और उसकी पत्नी को घर बुलाया था।

झाड़-फूंक के दौरान घर की एक पेटी में 50 हजार रुपये नकद, लगभग 40 ग्राम चांदी की पायल, एक जोड़ी बिछिया, दो सोने की फुली और दो चांदी की अंगूठियां रखकर ताला बंद कर दिया गया था। इसके बाद जनक राम सौरा ने परिवार के सदस्यों को नींबू देकर आंगन व अन्य स्थानों पर गाड़ने के लिए भेज दिया।

करीब दस मिनट बाद जब परिवार के लोग वापस कमरे में पहुंचे तो आरोपी दंपत्ति यह कहकर चले गए कि रात भर दिया जलता रहने दें और पेटी को न खोलें। अगले दिन जब पेटी खोली गई तो उसमें रखी नकदी और जेवर गायब मिले। मामले में करीब 60 हजार रुपये की चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान जानकारी मिली कि आरोपी जनक राम सौरा की मृत्यु हो चुकी है और उसकी पत्नी जमीन-जायदाद बेचकर फरार हो गई थी।

14 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ महिलाएं चकरभाठा क्षेत्र में घूम रही हैं। पुलिस ने महिला आरक्षक की मदद से पूछताछ की तो एक महिला अपना नाम-पता गलत बताने लगी। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम झुनिया बाई सौरा उर्फ शांति बाई (55 वर्ष) निवासी जाली, हाल मुकाम सौरा मोहल्ला चकरभाठा होना स्वीकार किया।

जांच में उसके खिलाफ चोरी की घटना में संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

  • Related Posts

    खेत में युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश, सिर पर चोट के निशान — जांच में जुटी पुलिस

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक की लाश गांव के पास स्थित खेत में संदिग्ध हालत में मिली। मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए जाने से मामला और गंभीर हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार सतीश कौशिक (26 वर्ष) पिता भीष्म कौशिक, निवासी संबलपुरी, आज दोपहर लगभग 12 बजे अपने घर से निकला था। कुछ समय बाद गांव के पास स्थित एक खेत में उसकी मृत अवस्था में बॉडी पड़ी हुई मिली, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के सिर में चोट के निशान पाए जाने के कारण पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया, जहां साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा और लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है।  

    बिलासपुर में 757 किलो से अधिक गांजा सहित मादक पदार्थों का नष्टीकरण

    ✍️ भागीरथी यादव     बिलासपुर। जिले में जब्त किए गए मादक पदार्थों के नष्टीकरण की कार्रवाई जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति की उपस्थिति में संपन्न की गई। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, अटल नगर नया रायपुर के पत्र क्रमांक एफ 9-53/2024/1/5 दिनांक 21 नवंबर 2024 के निर्देशानुसार जिलों में जब्त मादक पदार्थों के निपटान के लिए यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों को सूची के अनुसार नष्ट किया गया। बिलासपुर जिले के कुल 67 प्रकरणों में जब्त 757.603 किलोग्राम गांजा, 16.6 ग्राम एमडीएमए, 12,164 नग टैबलेट/कैप्सूल, 8,818 नग इंजेक्शन एम्प्यूल तथा 6,468 नग सिरप को विधिवत नष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति के अध्यक्ष पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान समिति के सदस्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर पंकज कुमार पटेल, सहायक आबकारी आयुक्त नवीन तिवारी तथा क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी बिलासपुर सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही। दिनांक 11 मार्च 2026 को यह समस्त मादक पदार्थ सुशा वेस्ट पावर प्रा. लि., मोहतरा, जिला बिलासपुर के भट्टी (फर्नेस) में जलाकर तथा रोलर के माध्यम से नष्ट किए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है और जब्त सामग्री का नियमानुसार नष्टीकरण कर नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

    अन्य खबरे

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    झाड़-फूंक के बहाने घर से पार किए थे सोने-चांदी के जेवर और नकदी, दो साल बाद महिला गिरफ्तार

    झाड़-फूंक के बहाने घर से पार किए थे सोने-चांदी के जेवर और नकदी, दो साल बाद महिला गिरफ्तार

    जनकपुर काष्ठागार में लकड़ी घोटाले का खुलासा: टीपी में 150 की जगह ट्रक से निकली 208 नग लकड़ी, 58 नग अतिरिक्त मिलने से मचा हड़कंप

    जनकपुर काष्ठागार में लकड़ी घोटाले का खुलासा: टीपी में 150 की जगह ट्रक से निकली 208 नग लकड़ी, 58 नग अतिरिक्त मिलने से मचा हड़कंप

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    खेत में युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश, सिर पर चोट के निशान — जांच में जुटी पुलिस

    खेत में युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश, सिर पर चोट के निशान — जांच में जुटी पुलिस

    छेड़छाड़ से आहत नाबालिग ने लगाई फांसी, आरोपी युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    छेड़छाड़ से आहत नाबालिग ने लगाई फांसी, आरोपी युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल